एक्सप्लोरर

लोकसभा चुनाव: वाराणसी से पीएम मोदी के खिलाफ पूर्व जज, पूर्व जवान, पुजारी मैदान में

बता दें कि पिछली बार 2014 के लोकसभा चुनावों में पीएम मोदी के वाराणसी से उम्मीदवार बनाए जाने के बाद, देश भर से कई नेता चुनाव लड़ने की घोषणा कर वाराणसी पहुंचे थे. तब पीएम मोदी के खिलाफ 77 कैंडिडेट्स ने नॉमिनेशन किया था.

वाराणसी: अबतक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ राजनीतिक दलों की तरफ से किसी भी प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं हुई है. इसके बावजूद अबतक कुछ ऐसे नाम सामने आए हैं, जो वाराणसी लोकसभा क्षेत्र को काफी दिलचस्प बना रहे हैं. वाराणसी संसदीय सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे प्रधानमंत्री के सामने पूर्व जज, पूर्व जवान और पुजारी प्रतिद्वंद्वी के रूप में चुनावी मैदान में हैं. उत्तर प्रदेश के वाराणसी में 19 मई को मतदान होगा.

मोदी के हमशक्ल अभिनंदन पाठक के अलावा सेवानिवृत्त न्यायाधीश सी.एस. कर्णन चुनावी मैदान में उतरेंगे. कर्णन सुप्रीम कोर्ट के अवमानना मामले में दोषी करार दिए जा चुके हैं, अब वह यहां से चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं.

इसके साथ ही सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के बर्खास्त जवान तेज बहादुर यादव भी यहां से चुनाव लड़ने का ताल ठोक रहे हैं. यादव सोशल मीडिया पर एक वीडियो के जरिए खराब खाना दिए जाने की शिकायत कर चुके हैं.

यादव ने कहा, "मैं जवानों की समस्या को उठाना चाहता हूं. प्रधानमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र से खड़ा होने से मुझे उम्मीद है कि मेरी आवाज सुनी जाएगी."

तमिलनाडु से 111 किसान और फ्लोरोसिस से पीड़ित अंसला स्वामी भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ लामबंद हैं.

पी. अय्यकन्नू के नेतृत्व में ये 111 किसान दिल्ली में 2017 में प्रदर्शन कर चुके हैं.

इसके अलावा तेलंगाना के नलगोंडा और आंध्र प्रदेश के प्रकाशम के फ्लोरोसिस पीड़ित भी इस कतार में हैं, जो वड्डे श्रीनिवास और जलागम सुधीर के नेतृत्व में भूजल में फ्लोराइड मिश्रण का मुद्दा उठा रहे हैं. यह इन दोनों राज्यों में गंभीर मुद्दा है.

इन सबमें जो सबसे गंभीर उम्मीदवार हैं, वह हैं भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद. उन्होंने 30 मार्च को वाराणसी में रोड शो किया था, जिसमें बड़ी संख्या में दलित युवा शामिल हुए थे.

गंगा को स्वच्छ करने का अभियान चलाने वाले वाराणसी के संकटमोचन मंदिर के प्रमुख पुजारी और बीएचयू के प्रोफेसर विश्वंभरनाथ मिश्रा भी मोदी को चुनौती देने के लिए तैयार हैं.

संतकबीरनगर: जूताकांड से चर्चा में आए सांसद और विधायक समर्थकों ने तोड़ीं कुर्सियां, वापस लौट गया BJP प्रदेश अध्यक्ष का हेलीकॉप्टर

योगी आदित्यनाथ की पार्टी को ना 'अली' और ना ही 'बजरंगबली' का वोट पड़ेगा- मायावती

लोकसभा चुनाव: सपा के गढ़ फिरोजाबाद में सैफई परिवार के दिग्गज आमने-सामने, चाचा शिवपाल भतीजे को देंगे शिकस्त या बीजेपी मारेगी बाजी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget