एक्सप्लोरर

लोकसभा चुनावः एक क्लिक में जानें, पहले चरण में किन-किन सीटों पर डाले जा रहे हैं वोट

पहले चरण में आज 91 सीटों पर मतदान जारी है. इस चरण में कुल 1279 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. इस चरण में तीन ऐसे राज्य आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, उत्तराखंड हैं जहां की सभी लोकसभा सीटों पर मतजान जारी है.

Lok Sabha Elections 2019: लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 20 राज्यों की 91 लोकसभा सीटों और चार राज्यों की विधानसभा सीटों पर आज सुबह सात बजे से वोट डाले जा रहे हैं. 91 लोकसभा सीटों पर कुल 1279 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. इस चरण में तीन ऐसे राज्य आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, उत्तराखंड हैं जहां की सभी लोकसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं. वहीं मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम, लक्षद्वीप, अंडमान-निकोबार द्वीप की एक-एक सीट पर वोट डाले जा रहे हैं. इन राज्यों में लोकसभा की मात्र एक सीट है.

पहले चरण में आंध्र प्रदेश, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और ओडिशा में विधानसभा चुनाव भी होगा. इस दौरान आंध्र प्रदेश की सभी 175 विधानसभा सीटों, सिक्किम की सभी विधानसभा सीटों 32, अरुणाचल प्रदेश की सभी 60 सीटों और ओडिशा की 28 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा.

असम: तेज़पुर, कालियाबोर, जोरहाट, डिब्रूगढ़, लखीमपुर.

अरुणाचल: अरुणाचल पूर्व, अरुणाचल पश्चिम.

बिहार: औरंगाबाद, गया, नवादा और जमुई.

छत्तीसगढ़: नक्सल प्रभावित बस्तर.

जम्मू-कश्मीर: बारामुला, जम्मू.

महाराष्ट्र: वर्धा, रामटेक, नागपुर, भंडारा-गोंदिया, गडचिरौली-चिमूर, चंद्रपुर, यवतमाल-वाशिम.

मणिपुर: बाहरी मणिपुर.

मेघालय: तुरा, शिलॉन्ग.

ओडिशा: कालाहांडी, नबरंगपुर, बहरामपुर, कोरापुट.

त्रिपुरा: त्रिपुरा पश्चिम.

पश्चिम बंगाल: कूचबिहार, अलीपुरद्वार.

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, बागपत, गाज़ियाबाद और गौतमबुद्ध नगर.

उत्तराखंड की सभी पांच सीटों पौड़ी, हरिद्वार, अल्मोड़ा, नैनीताल, टिहरी पर पहले चरण में मतदान होंगे.

तेलंगाना की सभी 17 सीटों पर पहले चरण में वोट डाले जाएंगे. सीटों के नाम- आदिलाबाद, भुवनगिरि, हैदराबाद, चेवेल्ला, पेद्दापल्ले, करीमनगर, निज़ामाबाद, ज़हीराबाद, मेडक, मलकजगिरी, सिकंदराबाद, महबूबनगर, नागरकुर्नूल, नलगोंडा, भोंगीर, वारंगल, महबूबबाद.

आंध्र प्रदेश लोकसभा सीटों के नाम- अराकु, श्रीकाकुलम,विजिनगरम, विसाखापत्तनम, अनकपल्ली, काकीनाडा, अमलापुरम, राजमुंदरी, नरसापुरम, एलुरु, मछलीपट्टनम, विजयवाड़ा, गुंटूर, नरसरावपेट, बापतला, ओंगोले, नांदयाल, कुरनूल, अनंतपुर, हिंदूपुर, कडप्पा, नेल्लोर, तिरुपति, राजमपेट, चित्तौड़ जैसे 25 लोकसभी सीटों पर मतदान होगा.

पहले चरण में 91, दूसरे चरण में 97, तीसरे चरण में 115, चौथे चरण में 71, पांचवें चरण में 51, छठे चरण में 59 और सातवें चरण में 59 सीटों पर वोट डाले जाएंगे.

चुनाव आयोग ने लोकसभा की सभी 543 सीटों पर सात चरणों में चुनाव कराने का फैसला किया है. 11 अप्रैल, 18 अप्रैल, 23 अप्रैल, 29 अप्रैल, 6 मई, 12 मई और 19 मई को वोट डाले जाएंगे. वोटों की गिनती 23 मई को होगी.

Lok Sabha Election 2019: अगर आपके पास नहीं है वोटर आईडी, तो इन 11 आईडी प्रूफ से कर सकते हैं वोटिंग

लोकसभा चुनाव 2019: पहले चरण की 91 सीटों पर वोटिंग आज, ABP न्यूज पर देखिए सबसे बड़ी कवरेज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली को आज उमस से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
दिल्ली को आज उमस से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
Arbaaz Khan Birthday: सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह
सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह
पिता थे खिलाफ, जिगरी दोस्त ने दिया साथ, पढ़िए आकिब नबी के सपने की इमोशनल कहानी
पिता थे खिलाफ, जिगरी दोस्त ने दिया साथ, पढ़िए आकिब नबी के सपने की इमोशनल कहानी

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली को आज उमस से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
दिल्ली को आज उमस से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
Arbaaz Khan Birthday: सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह
सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह
पिता थे खिलाफ, जिगरी दोस्त ने दिया साथ, पढ़िए आकिब नबी के सपने की इमोशनल कहानी
पिता थे खिलाफ, जिगरी दोस्त ने दिया साथ, पढ़िए आकिब नबी के सपने की इमोशनल कहानी
'दीपके वहां आंदोलन कर रहा है और आप लोग...', अपने पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
'दीपके से कुछ सीखें', शिवसेना UBT के पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
आपका पुराना स्मार्टफोन क्यों करने लगता है हैंग, जानें क्या है सच्चाई?
आपका पुराना स्मार्टफोन क्यों करने लगता है हैंग, जानें क्या है सच्चाई?
घर की बालकनी में सिगरेट पीने की मांगी जगह... धुत डिलीवरी बॉय ने लड़की से की बदतमीजी
घर की बालकनी में सिगरेट पीने की मांगी जगह... धुत डिलीवरी बॉय ने लड़की से की बदतमीजी
Embed widget