एक्सप्लोरर

संघीय मोर्चा सरकार बनाने के लिए कांग्रेस का समर्थन लेने को तैयार, लेकिन 'ड्राइवर सीट' नहीं दी जाएगी- TRS

आबिद रसूल खान ने कहा कि सरकार बनाने के लिए संख्या कम होने की स्थिति में कांग्रेस से बाहर से समर्थन लेने का विकल्प तलाशा जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि संघीय मोर्चा किसी भी तरह बीजेपी से नहीं जुड़ेगा.

हैदराबाद: तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) ने मंगलवार को कहा कि इसके मुखिया और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव द्वारा प्रस्तावित क्षेत्रीय दलों का संघीय मोर्चा केंद्र में सरकार बनाने के लिए तब तक कांग्रेस का समर्थन लेने को तैयार है जब तक कि वह 'ड्राइवर सीट' (सरकार का संचालन) नहीं मांगती. राव पिछले साल से ही गैर बीजेपी और गैर कांग्रेस संघीय मोर्चे के विचार को आगे बढ़ा रहे हैं.

लोकसभा चुनाव का परिणाम आने से पहले टीआरएस के प्रवक्ता आबिद रसूल खान के इस बयान को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है कि उनकी पार्टी राहुल गांधी के नेतृत्व वाले संगठन के साथ काम करने को तैयार है. खान ने कहा, ''केसीआर (राव इसी नाम से लोकप्रिय हैं) इस बात पर दृढ़ हैं कि ड्राइवर सीट पर संघीय मोर्चा होना चाहिए और उसी को सरकार चलानी चाहिए.'' उन्होंने कहा कि सरकार बनाने के लिए संख्या कम होने की स्थिति में कांग्रेस से बाहर से समर्थन लेने का विकल्प तलाशा जाएगा.

खान ने कहा, ''लेकिन सरकार संघीय मोर्चे की होगी और कांग्रेस को अपना समर्थन बाहर से देना होगा. हम इस बात पर दृढ़ हैं कि ड्राइवर सीट पर क्षेत्रीय दल होने चाहिए. प्रधानमंत्री का पद संघीय मोर्चे के घटकों में से किसी एक को जाना चाहिए. प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार (संघीय मोर्चे के) घटक दलों से एक सर्वसम्मत उम्मीदवार होगा.'' उन्होंने कहा, ''हम उनसे (कांग्रेस) बात करने और यह देखने को तैयार हैं कि वे हमें सरकार बनाने के लिए समर्थन देते हैं या नहीं. यदि वे ऐसा करते हैं तो क्षेत्रीय दल तब तक इसके खिलाफ नहीं हैं जब तक कि वे (कांग्रेस) ड्राइवर सीट नहीं मांगते.''

खान ने यह भी कहा कि संघीय मोर्चा किसी भी तरह बीजेपी से नहीं जुड़ेगा. उन्होंने कहा, ''हम बीजेपी के खिलाफ हैं. हम बीजेपी के साथ कुछ नहीं चाहते, न उसका समर्थन करना चाहते, न उससे समर्थन लेना चाहते. केसीआर से बात करने वाले ज्यादातार घटकों का भी यही मत है कि वे वे बीजेपी के साथ कोई संबंध नहीं रखेंगे.''

मायावती के बयान पर राजनाथ सिंह बोले- जिनकी खुद की नैया डूबी हो, उन्हें दूसरों की नैया कहां से दिख गई

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी की बनासकांठा को 14 हजार करोड़ की सौगात, कहा- 'किसानों का हित प्राथमिकता'
PM मोदी की बनासकांठा को 14 हजार करोड़ की सौगात, कहा- 'किसानों का हित प्राथमिकता'
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी की बनासकांठा को 14 हजार करोड़ की सौगात, कहा- 'किसानों का हित प्राथमिकता'
PM मोदी की बनासकांठा को 14 हजार करोड़ की सौगात, कहा- 'किसानों का हित प्राथमिकता'
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
गठबंधन के मॉक पार्लियामेंट में विजय की पार्टी TVK शामिल होगी या नहीं? बड़ा अपडेट
गठबंधन के मॉक पार्लियामेंट में विजय की पार्टी TVK शामिल होगी या नहीं? बड़ा अपडेट
'सौरव दास के बैकग्राउंड की हो जांच', हाई कोर्ट में याचिका पर CJP नेता को नोटिस
'सौरव दास के बैकग्राउंड की हो जांच', हाई कोर्ट में याचिका पर CJP नेता को नोटिस
Diwali Fan Cleaning: दीवाली पर पंखा चमकाने का आसान जुगाड़, बिना खोले 2 मिनट में करें साफ
दीवाली पर पंखा चमकाने का आसान जुगाड़, बिना खोले 2 मिनट में करें साफ
JEE Main Registration 2027: जेईई मेन 2027 में कहां दे पाएंगे परीक्षा, NTA ने लागू किया नियम
JEE Main 2027 में कहां दे पाएंगे परीक्षा, शहर चुनने के लिए NTA ने लागू किया नियम
Embed widget