एक्सप्लोरर

प्रचार के लिए बच्चों का सहारा लेने पर किरण खेर को EC का नोटिस

चुनाव आयोग ने अभिनेत्री से नेता बनीं किरण खेर को 24 घंटों के भीतर जवाब देने को कहा है. खेर चंडीगढ़ लोकसभा सीट से फिर से चुनाव लड़ रही हैं.

चंडीगढ़: निर्वाचन आयोग ने चंडीगढ़ से बीजेपी की प्रत्याशी किरण खेर को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. यह नोटिस उनके ट्विटर पर एक वीडियो साझा करने के बाद आया है जिसमें बच्चे उनके लिए प्रचार करते नजर आ रहे हैं. चुनाव आयोग ने अभिनेत्री से नेता बनीं खेर को 24 घंटों के भीतर जवाब देने को कहा है. तीन मई को जारी नोटिस में कहा गया, ''आपने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है जिसमें दिख रहा है कि आपके पक्ष में 'किरण खेर के लिए वोट करें' और 'अब की बार मोदी सरकार' के नारों के जरिए चुनाव प्रचार करने के लिए बच्चों का इस्तेमाल किया गया है.''

नोटिस में इस बात का उल्लेख है कि राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने जनवरी 2017 में चुनाव आयोग से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया था कि चुनाव अधिकारियों या राजनीतिक दलों की तरफ से बच्चों को चुनाव संबंधित किसी भी गतिविधि में किसी भी रूप में शामिल नहीं किया जाए.

नोटिस के मुताबिक इसके बाद चुनाव आयोग ने निर्देश दिया था कि सभी राजनीतिक पार्टियों और चुनाव अधिकारियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि बच्चों को चुनाव संबंधित किसी भी कार्य में शामिल नहीं किया जाना चाहिए. खेर चंडीगढ़ लोकसभा सीट से फिर से चुनाव लड़ रही हैं और उन्हें चार बार के सांसद और कांग्रेस प्रत्याशी पवन कुमार बंसल और आप के हरमोहन धवन के खिलाफ चुनाव मैदान में उतारा गया है. चंडीगढ़ में लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में यानि 19 मई को मतदान होंगे.

राफेल डील: केंद्र ने SC में दाखिल किया हलफनामा, कहा- PMO की निगरानी को समानांतर सौदेबाजी नहीं कह सकते

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget