एक्सप्लोरर

दिल्ली के शख्स ने किया वोट और VVPAT पर्ची में मिलान नहीं होने का दावा, जांच के आदेश

मिलन गुप्ता ने ट्वीट किया, “मेरी वीवीपैट मशीन (दिल्ली, मटियाला मतदान केंद्र संख्या 96) ने गलत चिह्न दिखाया, जबकि ईवीएम मशीन की लाल बत्ती सही जली थी.''

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव में छह चरणों का चुनाव खत्म हो चुका है और अब सातवें और आखिरी चरण के लिए 19 मई को वोटिंग होगी. इस बीच दिल्ली के रहने वाले एक शख्स ने वीवीपैट पर्ची और अपनी वोट का मिलान नहीं होने का दावा किया है. इस घटना के सामने आने के बाद चुनाव आयोग ने दिल्ली के मुख्य चुनाव कार्यालय को व्यक्ति के आरोपों की जांच करने के आदेश दे दिए हैं.

मुझे शिकायत नहीं करने दी जा रही थी- शख्स का दावा

मिलन गुप्ता नाम के शख्स ने दावा किया है कि उसने जो वोट दिया और वीवीपैट मशीन में जो दिखा वह मेल नहीं खा रहा था और इस संबंध में उसे शिकायत नहीं करने दी जा रही थी. यह मामला पश्चिमी दिल्ली के मटियाला विधानसभा क्षेत्र के एक मतदान केंद्र से जुड़ा हुआ है.

ईवीएम मशीन की लाल बत्ती सही जली थी- शख्स का दावा

मिलन गुप्ता ने ट्वीट किया, “मेरी वीवीपैट मशीन (दिल्ली, मटियाला मतदान केंद्र संख्या 96) ने गलत चिह्न दिखाया, जबकि ईवीएम मशीन की लाल बत्ती सही जली थी. मैंने निर्वाचन अधिकारी से शिकायत की जिन्होंने मुझे नोडल अधिकारी के पास जाने का निर्देश दिया और उन्होंने वहां से सेक्शन ऑफिसर के पास जाने का निर्देश दिया. उन सभी ने मुझे शिकायत नहीं करने को कहा.’’

मिलन गुप्ता ने यह भी बताया, “उन्होंने मुझे कहा कि मुझे भादंसं की धारा 177 के तहत गिरफ्तार कर लिया जाएगा. मुझे यह बहुत अजीब लगा, क्योंकि यह धारा बिना अदालती आदेश के गिरफ्तार करने का प्रावधान नहीं करती. मैंने उन्हें बताया कि मैं हर हाल में लिखित शिकायत करुंगा.”

यह भी पढ़ें-

आखिरी दौर की लड़ाई: कोलकाता में अमित शाह का रोड शो आज, योगी की दक्षिण कोलकाता में रैली को इजाजत नहीं

प्रियंका का मोदी पर हमला, कहा- जिसे जहाज बनाना नहीं आता उसे दिया कॉन्ट्रैक्ट, सोचा मौसम क्लाउडी है रडार पर नहीं आएंगे

दिल्ली: छेड़छाड़ का विरोध करने पर बेटी के सामने पिता और भाई पर चाकू से हमला, पिता की मौत

लालू ने 'छोटे भाई' नीतीश को लिखा खुला खत, कहा- 'तीर' हिंसा का 'लालटेन' भाईचारे का प्रतीक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget