एक्सप्लोरर

लोकसभा चुनाव: राहुल गांधी की 'NYAY योजना' को लेकर दिल्ली में कांग्रेस करेगी 'आय पे चर्चा'

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने मंगलवार को इसकी घोषणा की. 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान बीजेपी ने 'चाय पे चर्चा' कार्यक्रम का आयोजन किया था.

नई दिल्ली: गरीबों को सालाना 72 हजार रुपये देने के कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के वादे से उत्साहित पार्टी की दिल्ली इकाई ने लोकसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय राजधानी में 'आय पे चर्चा' आयोजित करने का फैसला किया है. दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने मंगलवार को इसकी घोषणा की.

शीला दीक्षित ने कहा कि पार्टी दिल्ली में विभिन्न स्थानों पर प्रस्तावित न्यूनतम आय योजना (न्याय) पर चर्चा करेगी. आने वाले समय में दिल्ली कांग्रेस अपने इस प्रस्तावित कार्यक्रम का विवरण जारी करेगी. गौरतलब है कि 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान बीजेपी ने 'चाय पे चर्चा' कार्यक्रम का आयोजन किया था.

दिल्ली कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हारून यूसुफ ने कहा, ''कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने न्यूनतम इनकम गारंटी का ऐलान किया है, जो एक अच्छा कदम है. इसको लेकर आम जनता से बहुत ही सकारात्मक प्रतिक्रिया आ रही है. देश के गरीबों के लिए यह बड़ा कदम साबित होने वाला है. उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी देश के अगले प्रधानमंत्री बनेंगे क्योंकि देश की आम जनता ने यह तय कर लिया है.''

दरअसल, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव से पहले सोमवार को बड़ा एलान करते हुए कहा कि उनकी पार्टी की सरकार बनने पर देश के 20 फीसदी सबसे गरीब परिवारों में से हर एक परिवार को सालाना 72 हजार रुपये दिए जाएंगे.

लोकसभा चुनाव: छत्तीसगढ़ के लिए कांग्रेस स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, राहुल गांधी समेत 40 नेता करेंगे प्रचार

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'

अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'

ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा

Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'

'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान

'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो

4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 

Embed widget