एक्सप्लोरर

2014 से अलग है 2019 की कांग्रेस, क्षेत्रीय नेताओं को दे रही है अधिक तवज्जो- अमरिंदर सिंह

पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा, संगठन में हमारे कामकाज के तरीके में स्पष्ट बदलाव आया है. उन्होंने कहा कि इसलिए कांग्रेस में आज पूरे देश के लोगों की आकांक्षाओं की गहरी समझ है.

मलोट: पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा है कि 2019 की कांग्रेस 2014 से अलग है क्योंकि पार्टी पहले की तुलना में क्षेत्रीय नेताओं को अधिक महत्व दे रही है, साथ ही पार्टी अधिक आक्रामक बनी है. सिंह के नेतृत्व में ही कांग्रेस ने 2017 में पंजाब में विधानसभा चुनाव जीता था. इससे पहले कांग्रेस ने 2014 के लोकसभा चुनाव में हार का सामना किया था.

अमरिंदर सिंह ने कहा कि पिछले पांच सालों में ''पार्टी के क्षेत्रीय नेताओं की राज्यों के लिए कांग्रेस के मामलों और उसकी नीतियों में अधिक बात सुनी जा रही है.'' उन्होंने इस बात को रेखांकित किया कि क्षेत्रीय नेताओं का राज्यों में लोगों से बेहतर जुड़ाव रहा है. उन्होंने कहा कि इसलिए कांग्रेस में आज पूरे देश के लोगों की आकांक्षाओं की गहरी समझ है.

सिंह ने अपनी इस दलील कि 2019 की कांग्रेस 2014 से अलग है, कहा, ''पार्टी पहले की तुलना में क्षेत्रीय नेताओं को अधिक महत्व दे रही है.'' उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके कुशल नेतृत्व में पार्टी का विश्वास बढ़ा है, ''पार्टी पूर्व में जो बचाव की मुद्रा में रहती थी अब आक्रामक बन गई है.'' उन्होंने कहा कि इसका विशेष तौर पर वर्तमान राजनीतिक माहौल में स्वागत है जब देश को बीजेपी के मुकाबले एक मजबूत विकल्प की जरूरत है.

राहुल गांधी ने अपने कामकाज के तरीके को विकसित किया- अमरिंदर सिंह पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा, ''संगठन में हमारे कामकाज के तरीके में स्पष्ट बदलाव आया है. अधिक पारदर्शिता और लोकतंत्र है. राहुल गांधी ने पिछले पांच वर्षों में अपने कामकाज के तरीके को इस तरह से विकसित किया है ताकि वे जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं से जुड़े सकें.'' उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी लोकप्रियता के बारे में बात करते हुए कहा कि आज वे ''झूठे और धोखेबाज के रूप में बेनकाब हो गए हैं जिन्हें सत्ता में बने रहने की अधिक चिंता है.''

अमरिंदर सिंह ने 'टाइम' पत्रिका की कवर स्टोरी का उल्लेख करते हुए मोदी को 'डिवाइडर इन चीफ (विभाजन के सिरमौर)' बताया. उन्होंने पंजाब में लोकसभा चुनाव के मुख्य मुद्दों के बारे में बात करते हुए कहा कि बरगड़ी में बेअदबी की घटनाएं राज्य में हावी हैं. बरगड़ी फरीदकोट लोकसभा क्षेत्र में एक स्थान है जहां मई 2015 में सिख पवित्र ग्रंथ की बेअदबी की घटना हुई थी. 1984 सिख विरोधी दंगों पर सैम पित्रोदा की विवादास्पद टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर सिंह ने कहा कि इसे अब अधिक खींचा नहीं जाना चाहिए क्योंकि उन्होंने इसके लिए माफी मांग ली है.

नतीजों से पहले विपक्षी खेमे में हलचल तेज, राहुल, अखिलेश, मायावती समेत कई बड़े नेताओं से मिले चंद्रबाबू नायडू

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
Global Rich List 2026: किस शहर में सबसे ज्यादा बिजनेस फैमिली, किस पायदान पर है दिल्ली?
किस शहर में सबसे ज्यादा बिजनेस फैमिली, किस पायदान पर है दिल्ली?
Embed widget