एक्सप्लोरर

कांग्रेस ने सिद्धू की पत्नी को कहा 'ना', चंडीगढ़ से पवन बंसल को बनाया उम्मीदवार

चंडीगढ़ सीट पर कांग्रेस की ओर से टिकट के लिए तीन नेताओं ने अपना दावा ठोका था. जिसमें पवन बंसल, मनीष तिवारी और नवजोत कौर थी. पार्टी ने अपना भरोसा एक बार फिर पवन बंसल पर जताया है.

नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव 2019 में टिकट बंटवारे को लेकर पंजाब कांग्रेस में खींचतान जारी है. कांग्रेस ने चंडीगढ़ सीट से पार्टी विधायक और राज्य में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी को टिकट देने से इंकार कर दिया है. इस सीट से पूर्व रेल मंत्री पवन बंसल को टिकट दिया गया है. दरअसल, इस सीट पर टिकट के लिए तीन दावेदार थे जिसमें पूर्व मंत्री पवन बंसल, मनीष तिवारी और नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू.

पिछले दो महीने से नवजोत कौर चंडीगढ़ सीट पर लगातार प्रचार और चुनावी सभाएं कर रही थीं. उन्हें उम्मीद था कि पार्टी चंडीगढ़ से उम्मीदवार बनाएगी. माना जा रहा है कि पुलवामा हमले के बाद सिद्धू के बयान से पार्टी नेतृत्व नाराज है. टिकट कटने की एक वजह यह भी हो सकती है.

इसके अलावा नवजोत सिंह सिद्धू पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में भी जाकर वहां के सेना अध्यक्ष कमर जावेद बाजवा से गले मिल थे. इस मुलाकात को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेताओं ने कांग्रेस और सिद्धू को जमकर घेरा था.

चंडीगढ़ सीट से टिकट नहीं मिलने से नाराज नवजोत कौर ने ABP न्यूज़ से कहा अब किसी और सीट से चुनाव नहीं लड़ूंगी. मेरा सपना टूट गया. पार्टी चाहेगी तो प्रचार करूंगी, टिकट को लेकर पार्टी का फ़ैसला मंज़ूर है.

कांग्रेस ने 2014 में भी पवन बंसल को इस सीट से अपना उम्मीदवार बनाया था. उन्हें बीजेपी उम्मीदवार किरण खेर से हार का सामना करना पड़ा. इससे पहले 2009 के लोकसभा चुनाव में बंसल चंडीगढ़ से चुने गए थे और उन्हें रेलमंत्री बनाया गया.

बता दें कि पंजाब की सभी 13 सीटों पर अंतिम चरण में 19 मई को मतदान होगा. वोटों की गिनती 23 मई को होगी.

कांग्रेस लिस्ट: अमित शाह के खिलाफ सीजे चावड़ा को उतारा, अमरिंदर सिंह की पत्नी को भी टिकट

बीजेपी नेता ने मंच से इतनी बार कमल कहा कि आप गिन नहीं पाएंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Embed widget