एक्सप्लोरर

कपिल सिब्बल का बड़ा बयान, कहा- कांग्रेस को नहीं मिलेगा बहुमत, बीजेपी को 160 से अधिक सीटें नहीं 

कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने लोकसभा चुनाव में अपनी पार्टी के प्रदर्शन को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि मौजूदा लोकसभा चुनाव में कांग्रेस में अपने दम पर बहुमत हासिल करने की संभावना नहीं है.

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने लोकसभा चुनाव में अपनी पार्टी के प्रदर्शन को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि मौजूदा लोकसभा चुनाव में कांग्रेस में अपने दम पर बहुमत हासिल करने की संभावना नहीं है. इसके साथ ही कपिल सिब्बल ने कहा कि बीजेपी को भी इस बार बहुमत नहीं मिलने वाला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी इस बार 160 सीटों पर सिमट जाएगी. बता दें कि 2014 के चुनाव में बीजेपी ने 282 सीटें जीती थीं. कांग्रेस को बहुमत नहीं मिलने की बात कहने वाले कपिल सिब्बल कांग्रेस की अगुवाई वाले संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) को बहुमत मिलने को लेकर आश्वस्त हैं. उन्होंने कहा कि अगली सरकार गठबंधन दलों के नेतृत्व में बन सकती है. राहुल गांधी को पीएम पद का उम्मीदवार घोषित क्यों नहीं किया गया है इस सवाल पर कांग्रेस नेता ने कहा कि अगर पार्टी बहुमत के 272 के आंकड़े को लेकर निश्चिंत होती तो राहुल गांधी को पीएम पद का उम्मीदवार निश्चित तौर पर घोषित किया जाता. वह पार्टी के निर्विवाद नेता हैं. हालांकि, यह पूछे जाने पर कि अगर यूपीए को बहुमत मिलता है तो कौन प्रधानमंत्री होगा? इस सवाल पर कपिल सिब्बल टाल-मटोल करते रहे. उन्होंने कहा कि इस पर गठबंधन द्वारा परिणाम आने के बाद घोषणा की जाएगी. राहुल गांधी को पीएम उम्मीदवार घोषित करने के सवाल पर कपिल सिब्बल ने कहा, "अगर कांग्रेस को 272 (सीटें) मिलतीं तो कोई हिचकिचाहट नहीं होती." राहुल गांधी के पीएम उम्मीदवारी पर उन्होंने कहा, "निसंदेह अगर हमें बहुमत मिलता है तो इसमें कोई संदेह नहीं है. लेकिन इसे कहने का कोई सवाल नहीं है. हम जानते हैं कि हमें बहुमत नहीं मिलेगा. हम जानते हैं कि हमें 272 (सीटें) नहीं हासिल होंगी, हम यह भी जानते हैं कि बीजेपी को भी 160 से ज्यादा सीटें नहीं मिलेंगी." जब उनसे कहा गया कि वह एक बड़ा बयान दे रहे हैं तो उन्होंने जवाब दिया, "क्यों नहीं, बिल्कुल, हमें (बहुमत) नहीं मिलेगा. कोई संभावना नहीं है." उन्होंने कहा, "हमें अपने दम पर 272 सीटें नहीं मिलेंगी. बहुमत मिलने की बात कहना मेरे लिए मूर्खता होगी. और बीजेपी को 160 से ज्यादा सीटें नहीं मिलेगी. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस की अगुवाई वाले यूपीए को चुनाव में बढ़त हासिल होगी और यह सरकार बना सकता है. हालांकि, इसे 'महागठबंधन' से भी लड़ना है. 'महागठबंधन' उत्तर प्रदेश में कुछ विपक्षी पार्टियों का गठबंधन है. यूपीए को बहुमत मिलने पर प्रधानमंत्री कौन होगा के सवाल पर कपिल सिब्बल ने कहा कि यह गठबंधन द्वारा तय किया जाएगा. यह सब तय 23 मई (परिणामों की घोषणा) के बाद होगा. यह पूछे जाने पर कि राहुल गांधी के अलावा कोई दूसरा हो सकता है? उन्होंने कहा, "मुझे नहीं पता. गठबंधन तय करेगा. इस विषय पर गठबंधन के साझेदार फैसला करेंगे. जहां तक कांग्रेस पार्टी का सवाल है तो वह कांग्रेस में निर्विवाद नेता हैं." महागठबंधन की क्षमता के संदर्भ में सवाल करने पर सिब्बल ने कहा कि इसे कांग्रेस ने नहीं बनाया है. कांग्रेस पार्टी और गठबंधन दलों के सवाल पर कपिल सिब्बल ने कहा, "हमारा गठबंधन एकजुट है. हमारे सभी गठबंधन 2014 से पहले के हैं और बरकरार हैं, चाहे यह एनसीपी हो या डीएमके और इस बार हमने दो और पार्टी को जोड़ा है. इसमें कर्नाटक में जेडीएस और पश्चिम बंगाल में सीपीएम है." समाजवादी पार्टी (एसपी) ने बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के साथ गठबंधन कर लिया इस पर सिब्बल ने कहा, "यह हमारी गलती नहीं है. हमारे गठबंधन साझेदार एकजुट हैं. हमने उनमें से किसी को नहीं छोड़ा है, बल्कि हमने अपने गठबंधन साझेदारों को जोड़ा है." उन्होंने कहा, "बीएसपी चीफ मायावती ने गठबंधन का लगातार विरोध किया. उन्होंने आपस में सीटें बांट लीं और कहा कि हमने दो सीटें कांग्रेस के लिए छोड़ दी हैं. फिर ऐसे गठबंधन कैसे हो सकता है." यह भी पढ़ें- सुबह सात बजे से ही शुरू होगी वोटिंग, रमजान में सुबह 5 बजे की मांग मेरा प्रधानमंत्री पद का कोई एजेंडा नहीं है, नरेंद्र मोदी दोबारा पीएम बनेंगे- गडकरी मोदी सरकार को झटका, इनकम टैक्स ई-फाइलिंग भरने वालों की तादाद 6.6 लाख घटी देखें वीडियो-
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget