एक्सप्लोरर

लोकसभा चुनाव 2019: ‘मोदी सुनामी’ के बावजूद इन राज्यों में फिसड्डी साबित हुई बीजेपी

‘मोदी सुनामी’ के बावजूद पंजाब, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल सहित कई राज्यों में बीजेपी फिसड्डी साबित हुई है. यहां क्षेत्रीय पार्टियों ने शानदार प्रदर्शन किया है.

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी ने एक बार फिर से जीत का परचम लहराया है. पूरे देश में चली ‘मोदी सुनामी’ के बाद बीजेपी ने 300 का आकंड़ा पार करके अकेले 303 सीटों पर जीत हासिल की. वहीं, एनडीए ने 352 सीटों पर कब्जा किया है. लेकिन बड़ी बात यह है कि ‘मोदी सुनामी’ के बावजूद कई राज्यों में बीजेपी फिसड्डी साबित हुई है. यहां क्षेत्रीय पार्टियों और कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन किया है.

पंजाब-

इस चुनाव में बीजेपी ने उत्तर भारत के लगभग सभी राज्यों में शानदार प्रदर्शन किया है. लेकिन इन राज्यों में पंजाब एक ऐसा राज्य है जहां बीजेपी कुछ खास नहीं कर पाई. इस राज्य में ‘मोदी लहर’ को दरकिनार करते हुए कांग्रेस ने कुल 13 लोकसभा सीटों में से अकेले 8 पर जीत दर्ज की है. जबकि अकाली दल (2)-बीजेपी (2) गठबंधन को 4 सीटें और आम आदमी पार्टी को सिर्फ 1 सीट मिली है. साल 2014 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस को पंजाब में महज 3 सीटें मिली थीं.

केरल-

केरल में खाता खोलने की उम्मीद लगाए बैठी बीजेपी को इस बार भी निराशा हाथ लगी. केरल की कुल 20 लोकसभा सीटों में 18 पर कांग्रेस की अगुवाई वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) ने जीत दर्ज की है. राज्य में सत्ताधारी सीपीआई (एम) की अगुवाई वाले एलडीएफ के लिए यह नतीजे चौंकाने वाले रहे. सीपीआई (एम) को सिर्फ एक सीट मिल सकी. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इसी राज्य की वायनाड सीट से रिकॉर्ड वोटों से जीत हासिल की है.

आंध्र प्रदेश-

दक्षिण राज्य आंध्र प्रदेश में भी बीजेपी के हाथ कुछ नहीं लगा. यहां कांग्रेस भी अपना खाता खोलने में नाकाम रही. राज्य की 25 लोकसभा सीटों में से जगनमोहन रेड्डी की पार्टी वाईएसआर कांग्रेस ने 22 सीटें जीती हैं. जबकि चंद्रबाबु नायडू की टीडीपी 3 लोकसभा सीट जीतकर दूसरे स्थान पर रही.

तमिलनाडु-

मोदी लहर के बावजूद दक्षिण राज्य तमिलनाडु में यूपीए ने अच्छा प्रदर्शन किया है. तमिलनाडु में डीएमके 22, कांग्रेस 8, सीपीआई 2, सीपीएम 1, एआईएडीएमके 1, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग 1, वीसीके 1 सीट जीतने में कामयाब रही है. राज्य में बीजेपी ने 5 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे. लेकिन वह एक सीट भी नहीं जीत सकी. यहां बीजेपी ने सत्तारूढ़ एआईएडीएमके के साथ गठबंधन किया था. तमिलनाडु में लोकसभा की 39 सीटें सीटें हैं, लेकिन चुनाव 38 सीटों पर ही हुआ था.

तेलंगाना

तेलंगाना की 17 लोकसभा सीटों में से बीजेपी ने सिर्फ 4 सीटें जीती हैं. बीजेपी के उम्मीदवारों ने राज्य की आदिलाबाद, करीमनगर, निजामाबाद और सिकंदराबाद सीटों पर जीत दर्ज की है. राज्य में बीजेपी की सीटें तो कम हैं, लेकिन बीजेपी का प्रदर्शन यहां चौंकाने वाला है. पिछले साल दिसंबर में हुए विधानसभा चुनावों में पार्टी कुल 119 विधानसभा सीटों में से 100 से ज्यादा सीटों पर अपनी जमानत तक नहीं बचा पाई थी. यहां टीआरएस ने 9, कांग्रेस ने 3, एआईएमआईएम एक सीट पर जीती है.

यह भी पढ़ें-

लोकसभा चुनाव: BJP अकेले 300 और NDA 350 के पार, अमित शाह बोले- महाविजय के महानायक हैं मोदी

लोकसभा चुनाव से जुड़ी पल-पल की अपडेट जानने के लिए यहां क्लिक करें

लोकसभा चुनाव परिणाम: AAP पर चला BJP का झाड़ू, सबसे निचले पायदान पर रही केजरीवाल की पार्टी

लोकसभा चुनाव: 52 सीटों पर सिमटी कांग्रेस, राहुल से छिनी अमेठी सीट, लेकिन रिकॉर्ड वोटों से जीते वायनाड

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget