एक्सप्लोरर

लोकसभा चुनाव: 2009 से 2019 तक, जानिए- बीजेपी और कांग्रेस ने कब कितने उम्मीदवार उतारे

543 लोकसभा सीटों में से तीन चरणों में 302 सीटों पर लोकसभा के चुनाव हो चुके हैं. इस बार के चुनाव में बीजेपी, कांग्रेस से अधिक लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है. चौथे चरण का चुनाव 29 अप्रैल को 71 लोकसभा सीटों पर होगा.

नई दिल्ली: 543 लोकसभा सीटों में से तीन चरणों में 302 सीटों पर लोकसभा के चुनाव हो चुके हैं. अब अगला चुनाव 29 अप्रैल को चौथे चरण में 71 लोकसभा सीटों पर होगा. अब तक देश में दो सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस-बीजेपी में कांग्रेस सबसे अधिक लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ती थी और बीजेपी को उत्तर भारत और दक्षिण के कुछ राज्यों तक सीमित बताया जाता था, लेकिन 2019 की चुनावी लड़ाई में ये बात अब सही नहीं रही.

इस बार के लोकसभा चुनाव में सबसे अधिक 437 सीटों पर बीजेपी चुनाव लड़ रही है जबकि कांग्रेस, बीजेपी से 14 कम 423 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. पिछले लोकसभा चुनाव की बात करें तो कांग्रेस, बीजेपी से 36 अधिक संसदीय सीटों पर चुनाव लड़ी थी. 2014 के चुनाव में कांग्रेस 464 और बीजेपी 428 सीटों पर चुनाव लड़ी थी.

हालांकि, परिणाम की बात करें तो कांग्रेस को 2014 के चुनाव में बुरी हार का सामना करना पड़ा था और पार्टी अपने इतिहास में सबसे कम सीट- मात्र 44 सीटों पर ही जीतने में कामयाब हो पाई थी. बीजेपी ने इस चुनाव में 282 सीटों पर जीत दर्ज की थी. इसी तरह साल 2009 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने 440 सीटों पर चुनाव लड़ा था, तब बीजेपी ने 433 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए थे. बता दें कि इस बार देश में सात चरणों में लोकसभा के चुनाव हो रहे हैं. पहले चरण का चुनाव 11 अप्रैल को 91 सीटों पर हुआ था. आखिरी और सातवें चरण का चुनाव 19 मई को होगा और मतों की गिनती 23 मई को होगी. इसी दिन पता चलेगा देश में किस पार्टी की सरकार बनेगी. यह भी पढ़ें- वाराणसी में आज 3 बजे से पीएम मोदी का रोड शो, 5 लाख लोग होंगे शरीक, जानें A टू Z बातें तेजस्वी यादव का मोदी सरकार पर आरोप, कहा- बीमार पिता से मिलने नहीं दिया जा रहा है, गुंडागर्दी कर रही है सरकार

Graphics: जानें वाराणसी में कहां-कहां से होकर गुजरेगा पीएम मोदी के रोडशो का काफिला

देखें वीडियो-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
UP Panchayat Election: 'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget