एक्सप्लोरर

गुजरात में कांग्रेस को लगेगा बड़ा झटका, अल्पेश ठाकोर छोड़ सकते हैं पार्टी

लोकसभा चुनाव में टिकट न मिलने से नाराज कांग्रेस के विधायक अल्पेश ठाकोर कांग्रेस छोड़ सकते हैं. अल्पेश के ठाकोर सेना ने अपील की है कि वह पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दें.

गांधीनगरः लोकसभा चुनाव 2019 के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गढ़ गुजरात में कांग्रेस को बड़ा झटका लग सकता है. पार्टी के विधायक और गुजरात के सचिव अल्पेश ठाकोर कांग्रेस छोड़ सकते हैं. अल्पेश ठाकोर कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा दे सकते हैं.

अल्पेश की क्षत्रिय ठाकोर सेना ने एक मीटिंग बुलाई थी जिसमें इस बात का निर्णय लिया गया कि उन्हें कांग्रेस छोड़ देना चाहिए. ठाकोर सेना ने अल्पेश से इस बात का निवेदन भी किया कि वह कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा दे दें.

माना जा रहा है कि वह अगले 24 घंटों में कोई भी बड़ा कदम उठा सकते हैं. फिलहाल अल्पेश राधनपुर सीट से कांग्रेस के विधायक हैं. इस्तीफा देने के बाद वह किस पार्टी में शामिल होंगे अभी तक इस बात का कोई खुलासा नहीं हो पाया है.

कुछ ही दिनों पहले अल्पेश ठाकोर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा था कि वह कांग्रेस नहीं छोड़ेंगे. अगर अल्पेश कांग्रेस छोड़ देते हैं तो राज्य में पार्टी के लिए उनका यह कदम बड़ा झटका साबित होगा.

अल्पेश को पार्टी छोड़ने के बाद कांग्रेस को उत्तर गुजरात की बनासकांठा, पाटन, महेसाना और साबरकांठा सीट पर काफी नुकसान देखने को मिल सकता है.

गुजरात की सभी 26 सीटों पर तीसरे चरण में 23 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे. देश भर में सात चरण में वोट डाले जाएंगे. वोटों की गिनती 23 मई को होगी.

पाकिस्तान के पीएम इमरान बोले- ‘BJP की सरकार आई तो शांति वार्ता के लिए अच्छा, कश्मीर मुद्दे का हल भी संभव’

पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने कहा, 'अगर बीजेपी की सरकार आई तो शांति वार्ता के लिए अच्छा होगा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'

अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'

क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा

सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि

INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...

'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन

सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?

Embed widget