एक्सप्लोरर

सत्ता बदलने के बाद पंजाब की सभी 13 सीटों पर 19 मई को चुनाव, जानें- 2014 में क्या थे नतीजे

साल 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने पंजाब में अकाली-बीजेपी सरकार को उखाड़कर सत्ता पर कब्जा किया था. इस चुनाव में 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी हुई थी.

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के आखिरी यानी सातवें चरण में 59 सीटों पर 19 मई को वोटिंग होगी. इन 59 सीटों में पंजाब की सभी 13 सीटें भी शामिल हैं. पंजाब में अब सत्ता बदल चुकी है. साल 2014 के लोकसभा चुनावों में राज्य में शिरोमणी अकाली दल-बीजेपी गठबंधन की सरकार थी. लेकिन अब साल 2019 के चुनाव में कांग्रेस की सरकार है. ऐसे में पिछले बार की तुलना में इस बार राज्य में चुनावी समीकरण पूरी तरह से बदल गया है. जानें 2014 में राज्य की 13 सीटों के नतीजे कैसे रहे थे.

पंजाब में ये हैं 13 लोकसभा सीटें-

पंजाब में अमृतसर, आनंदपुर साहिब, बठिंडा, फरीदकोट, फतेहगढ़, फिरोजपुर,  गुरदासपुर, होशियारपुर, जालंधर, खदूर साहिब, लुधियाना, पटियाला और संगरूर लोकसभा सीट सहित 13 सीटें हैं.

2014 में किसकों कितनी सीटें मिली थीं?

साल 2014 के लोकसभा चुनाव में मोदी लहर के बीच पंजाब में शिरोमणी अकाली दल को 4 और बीजेपी को दो सीटें मिली थी. यानि अकाली और बीजेपी गठबंधन को 13 में से 6 सीटें मिली थीं. वहीं कांग्रेस को 3 और पहली बार चुनाव लड़ रही आम आदमी पार्टी को 4 सीटें मिली थीं.

483 सीटों पर चुनाव खत्म, अब सिर्फ 59 पर बाकी: जानें- अब किस राज्य की कितनी सीटों चुनाव बचा है

किस सीट से किसने जीत हासिल की थी?

  1. अमृतसर- कांग्रेस के कैप्टन अमरिंदर सिंह (अमरिंदर के सीएम बनने के बाद उपचुनाव में कांग्रेस के गुरजीत सिंह औजला सांसद बने)
  2. आनंदपुर साहिब- अकाली दल के प्रेम सिंह चंदुमाजरा
  3. बठिंडा- अकाली दल की हरसिमरत कौर
  4. फरीदकोट- आप के प्रोफेसर साधु सिंह
  5. फतेहगढ़ साहिब- आप के रविंद्र सिंह खालसा
  6. फिरोजपुर- अकाली दल के शेरसिंह घुबाया
  7. गुरदासपुर- बीजेपी के विनोद खन्ना (विनोद खन्ना के निधन के बाद उप चुनाव में कांग्रेस के सुनील जाखड़ सांसद बने)
  8. होशियारपुर- बीजेपी के विजय सांपला
  9. जालंधर- कांग्रेस के संतोष सिंह चौधरी
  10. खदूर साहिब- अकाली दल के रंजीत सिंह ब्रह्मपुरा
  11. लुधियाना- कांग्रेस के रवनीत सिंह बिट्टू
  12. पटियाला- आप के डॉ धर्मवीर गांधी
  13. संगरूर- आप के भगवंत मान

2017 विधानसभा चुनाव के नतीजे

साल 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने पंजाब में अकाली-बीजेपी सरकार को उखाड़कर सत्ता पर कब्जा किया था. इस चुनाव में 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी हुई थी. राज्य की 117 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस को सबसे ज्यादा 77 सीटें, आम आदमी पार्टी को 20 सीटें और बीजेपी-अकाली गठबंधन को 18 सीटें मिली थीं. यहां अकाली ने 15 और बीजेपी ने सिर्फ 3 सीटें जीती थीं.

यह भी पढ़ें- कांग्रेस नेता खड़गे बोले- अगर कांग्रेस 40 से ज्यादा सीटें लाई तो क्या मोदी फांसी लगाएंगे? BJP नेता नरेश अग्रवाल ने अखिलेश को कहा औरंगजेब, सिद्धू से पूछा- ‘अंग्रेज की औलाद हो या कांग्रेस की’ यूपी: भदोही की कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रियंका के बुरे बर्ताव के चलते इस्तीफा दिया, बीजेपी ने कसा तंज MI vs CSK: मुंबई बनी IPL-12 की चैम्पियन, फाइनल में चेन्नई को 1 रन से हराया, चौथी बार जीता खिताब
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monsoon Session 2026 Live: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
LIVE: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
छक्के ही छक्के, सनराइजर्स ने बना दिया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
छक्के ही छक्के, सनराइजर्स ने बना दिया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Monsoon Session 2026 Live: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
LIVE: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
छक्के ही छक्के, सनराइजर्स ने बना दिया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
छक्के ही छक्के, सनराइजर्स ने बना दिया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
'अपना इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'मैंने गूंगी गुड़िया कहा तो बुरा क्यों लगा?' कांग्रेस नेता का सुनेत्रा पवार से सवाल, आग को दी हवा
'मैंने गूंगी गुड़िया कहा तो बुरा क्यों लगा?' कांग्रेस नेता का सुनेत्रा पवार से सवाल
सलमान खुर्शीद का बाबरी विध्वंस पर बड़ा बयान, बोले- 'सरकारें कई बार ऐसे फैसले...'
सलमान खुर्शीद का बाबरी विध्वंस पर बड़ा बयान, बोले- 'सरकारें कई बार ऐसे फैसले...'
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
Embed widget