एक्सप्लोरर

Loksabha Election 2019: अलका लांबा ने किया एलान, आप उम्मीदवारों के लिए नहीं करेंगी चुनाव प्रचार 

आम आदमी पार्टी (आप) की विधायक अलका लांबा लोकसभा चुनाव में पार्टी के लिए चुनाव प्रचार नहीं करेंगी. उन्होंने गुरुवार को कहा कि वह पार्टी में रहते हुए बतौर विधायक जनता के बीच पूरी तरह से सक्रिय रह कर विकास कार्यों को आगे बढ़ायेंगी.

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) की विधायक अलका लांबा लोकसभा चुनाव में पार्टी के लिए चुनाव प्रचार नहीं करेंगी. इसका एलान करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व के साथ आपसी सहमति नहीं होने के कारण उन्होंने यह फैसला किया है. अपने भविष्य की भूमिका का खुलासा करते हुये उन्होंने कहा कि वह पार्टी में रहते हुए बतौर विधायक जनता के बीच पूरी तरह से सक्रिय रह कर विकास कार्यों को आगे बढ़ायेंगी. बता दें कि पिछले कुछ महीनों से आप नेतृत्व से नाराज चल रही लांबा ने 25 अप्रैल को अपनी भविष्य की योजना सार्वजनिक करने की बात कही थी. विधायक अलका लांबा ने कहा, ‘‘मुझे यह बताते हुए बेहद पीड़ा हो रही है कि पिछले चार महीनों से पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने अभी तक मुझसे बात करना जरूरी नहीं समझा. मुझे समय देना भी जरूरी नहीं समझा गया और पार्टी के हर आधिकारिक कार्यक्रम से दूर रखा गया. इसके चलते मैंने फ़ैसला किया है कि मैं आप उम्मीदवारों के प्रचार में नहीं उतरूंगी. शायद पार्टी भी ऐसा ही चाहती है.’’ अलका लांबा ने पार्टी नेतृत्व पर उन्हें नजरंदाज करने का आरोप लगाते हुये कहा, ‘‘मैंने तय किया है कि मेरे और पार्टी के बीच जो कुछ भी चल रहा है, उसका शिकार मैं अपनी जनता को नही होने दूंगी. इसके लिए मैं जनता के बीच पूरी तरह से सक्रिय रहते हुए विकास कार्यों को आगे बढ़ाती रहूंगी.’’ विधायक लांबा ने आप संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा पार्टी कार्यकर्ताओं को चुनाव में मदद के लिये दिल्ली बुलाने के आह्वान पर भी तंज कसते हुये कहा कि यह पार्टी की संगठनात्मक कमजोरी को दर्शाता है. केजरीवाल ने ट्वीट कर देश भर के कार्यकर्ताओं को छुट्टी लेकर दिल्ली आने की अपील की थी. इस पर लांबा ने कहा, ‘‘अरविंद जी का ट्वीट देखकर बेहद दुख हो रहा है.’’ लांबा ने कहा, ‘‘आज जब हमारी सरकार है, 66 विधायक हैं, नगर निगम पार्षद है, तीन राज्यसभा सदस्य है, फिर भी आज हमें देश भर के कार्यकर्ताओं को दिल्ली आने की अपील करनी पड़ रही है.’’ उन्होंने केजरीवाल से पूछा कि, ‘‘यह अपील सार्वजनिक मंच से करना, दिल्ली आप इकाई की मात्र कमज़ोरी को ही दर्शाता है. आख़िर ऐसी नौबत क्यों आई? सोचिएगा.’’ यह भी पढ़ें-

दिग्विजय सिंह को लेकर साध्वी प्रज्ञा का विवादित बयान, कहा- आतंकी का समापन करने के लिए संन्यासी को खड़ा होना पड़ा

नामांकन से पहले पीएम मोदी ने वाराणसी से मांगी अनुमति, कहा- चौकीदार निष्ठा-ईमानदारी से नहीं हटेगा

CJI के खिलाफ आरोपों की जांच के लिए गठित आंतरिक जांच समिति में जस्टिस इंदु मल्होत्रा नियुक्त

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UP MLC Election Voting: उत्तर प्रदेश में एमएलसी की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget