एक्सप्लोरर

दिल्ली में गठबंधन तय: 7 लोकसभा सीटों में से 4 पर आम आदमी पार्टी और 3 पर लड़ेगी कांग्रेस- सूत्र

आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन की स्थिति लगभग साफ हो चुकी है. सूत्रों के मुताबिक, दोनों पार्टियां दिल्ली और हरियाणा में साथ चुनाव लड़ने को लेकर राजी हो गई है.

नई दिल्ली: दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच लोकसभा चुनाव के लिए गठबंधन पर सहमति बन गई है. सूत्रों के मुताबिक दोनों पार्टियों में दिल्ली की सात लोकसभा सीटों पर सीट शेयरिंग फॉर्मूला तय हो गया है.  आम आदमी पार्टी दिल्ली के 4 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी तो वहीं कांग्रेस के खाते में 3 सीटें गई हैं.

जानकारी के मुताबिक नई दिल्ली, चांदनी चौक और नॉर्थ वेस्ट की सीट पर कांग्रेस अपने उम्मीदवार उतारेगी. वहीं आप को ईस्ट दिल्ली, नॉर्थ ईस्ट, वेस्ट दिल्ली  और साऊथ दिल्ली की सीट मिलना तय है.

हरियाणा में भी बनी बात

वहीं हरियाणा के 10 लोकसभा सीटों पर भी दोनों दलों में बात बन गई है. यहां आम आदमी पार्टी को 1 सीट मिली सकती है. खबरों के मुताबिक करनाल या गुड़गांव में से एक सीट पर हरियाणा में आम आदमी पार्टी लड़ेंगी. बता दें कि यहां आम आदमी पार्टी 2 सीटों की मांग कर रही थी लेकिन उसे एक ही मिली है.

बता दें कि दोनों राजनीतिक दलों में गठबंधन को लेकर कई दिनों से बात चल रही थी. गठबंधन होने में हो रही देरी की मुख्य वजह कांग्रेस में दो राय का होना है. पीसी चाको गठबंधन के पक्ष में हैं जबकि दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित गठबंधन का विरोध कर रही हैं. वहीं आम आदमी पार्टी खुलकर कांग्रेस से गठबंधन की अपील कर चुकी है.

दिल्ली में इस गठबंधन के पीछे का गणित यह है कि दोनों दलों को उम्मीद है कि वह बीजेपी को हरा देगी. ज्यादातर सर्वे में भी यही दावा किया गया है. 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने दिल्ली की सभी सात सीटों पर जीत दर्ज की थी. हालांकि उसके बाद दिल्ली में हुए विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 70 सीटों में से 67 सीटों पर जीत हासिल की थी.

यह भी पढ़ें-

PM MODI on ABP: 2019 में पूर्ण बहुमत की उम्मीद से लेकर राम मंदिर तक, पीएम मोदी के इंटरव्यू की बड़ी बातें

UPSC Civil Services Exam 2018 Result :राजस्थान के कनिष्क कटारिया बने टॉपर, महिलाओं में सृष्टि जयंत देशमुख का पहला स्थान

UPSC 2018: महिलाओं में सृष्टि देशमुख बनीं टॉपर, बचपन से बनना चाहती थीं कलेक्टर, इन सफल कैंडिडेट्स से जानें उनकी कहानी

गुजरात के लिए बीजेपी ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, विवेक ओबेरॉय का नाम शामिल

यह भी देखेंं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget