एक्सप्लोरर

चौथा चरण: 72 लोकसभा सीटों पर 64 फीसदी वोटिंग, बंगाल में सबसे ज्यादा तो महाराष्ट्र में सबसे कम पड़े वोट

बीजेपी के लिए इन चुनावों में काफी कुछ दांव पर लगा हुआ है जिसने 2014 के चुनावों में 72 सीटों में से 56 पर जीत हासिल की थी. पश्चिम बंगाल में आठ सीटों पर सर्वाधिक 76.66 फीसदी मतदान हुआ.

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में पश्चिम बंगाल और ओडिशा में हिंसा की घटनाएं और कुछ इलाकों में ईवीएम में खराबी की घटनाओं के बीच सोमवार को नौ राज्यों की 72 संसदीय सीटों पर हुए चुनाव में 64 फीसदी मतदान हुआ. हिंसा के कारण कांग्रेस के एक कार्यकर्ता की मौत हो गई. 2014 के चुनावों में बीजेपी ने मध्य भारत की जिन 32 सीटों में से 30 पर जीत दर्ज की थी वहां वोट प्रतिशत इस प्रकार से रहा- राजस्थान (13 सीट) में 67.73 फीसदी, उत्तरप्रदेश (13 सीट) में 58.56 फीसदी और मध्य प्रदेश (छह सीट) में 67.09 फीसदी.

पश्चिम बंगाल में सर्वाधिक 76.66 फीसदी मतदान पश्चिम बंगाल में आठ सीटों पर सर्वाधिक 76.66 फीसदी मतदान हुआ जहां बीरभूम सीट के नानूर, रामपुरहाट, नलहटी और सूरी इलाकों में प्रतिद्वंद्वी दलों के समर्थकों के बीच हुए संघर्ष में कई लोग जख्मी हो गए. बरबनी में आसनसोल से बीजेपी उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो के वाहन में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर तोड़फोड़ की जबकि दुबराजपुर इलाके में केंद्रीय सुरक्षाकर्मियों ने उग्र भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हवा में गोलियां चलाईं जिन्होंने मोबाइल फोन के साथ मतदान केंद्रों के अंदर जाने से रोके जाने पर सुरक्षाकर्मियों पर हमला कर दिया था.

बाबुल सुप्रियो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज एक चुनाव अधिकारी ने बताया कि मतदान अधिकारियों के साथ बहस करने के लिए सुप्रियो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई. सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और बीजेपी ने राज्य में एक-दूसरे के मतदाताओं को धमकी देने के आरोप लगाए जहां केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ाए जाने के बावजूद पिछले तीनों चरणों में हिंसा की घटनाएं हुई हैं.

बीजेपी के लिए इन चुनावों में काफी कुछ दांव पर लगा हुआ है जिसने 2014 के चुनावों में 72 सीटों में से 56 पर जीत हासिल की थी. राजस्थान और मध्य प्रदेश में जहां इस चरण में चुनावों की शुरुआत हुई वहीं महाराष्ट्र और ओडिशा में चुनाव संपन्न हो गया.

कांग्रेस कार्यकर्ता की मतदान केंद्र से लौटते समय हत्या वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, ओडिशा की छह संसदीय सीटों में कई स्थानों पर हिंसा हुई जहां मतदान फीसदी 64.05 फीसदी रहा. अधिकारियों ने बताया कि जगतसिंहपुर सीट के बालीकुडा-इरासामा इलाके में कांग्रेस के एक कार्यकर्ता की मतदान केंद्र से लौटते समय चाकू मारकर हत्या कर दी गई. मारा गया व्यक्ति लक्ष्मण बहेरा बीजेडी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गया था. जाजपुर, केंद्रपाड़ा और बालेश्वर लोकसभा सीटों पर चुनाव में धांधली के आरोपों के बीच सत्तारूढ़ बीजेडी और बीजेपी समर्थकों के बीच झड़प हो गई. राज्य में ईवीएम में खराबी के कारण 60 मतदान केंद्रों पर देर से मतदान शुरू हुआ.

मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी वी एल कांता राव ने कहा कि कृत्रिम मतदान अभ्यास के दौरान 207 मतदान केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों को बदला गया क्योंकि उनमें कुछ खराबियां पाई गईं. मतदान शुरू होने के बाद 106 मतदान केंद्रों पर ईवीएम भी बदल दिए गए.

राजस्थान में चुनाव शांतिपूर्ण रहे राज्य चुनाव अधिकारियों के अनुसार राजस्थान में चुनाव शांतिपूर्ण रहे जहां आदिवासी बहुल क्षेत्र बांसवाड़ा में 72.34 फीसदी मतदान हुआ. इसके बाद बाड़मेर में 72.21 फीसदी मतदान हुआ. चुनाव आयोग की तरफ से शाम छह बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, महाराष्ट्र (17 सीट) में करीब 52 फीसदी मतदान हुआ, ओडिशा में छह सीटों पर 64.05 फीसदी, बिहार की पांच सीटों पर 53.67 फीसदी, झारखंड की तीन सीटों पर 63.42 फीसदी मतदान हुआ.

जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग सीट के कुलगाम जिले में 10.5 फीसदी मतदान हुआ जहां पथराव की अलग-अलग घटनाएं हुईं. संवेदनशील सीट पर तीन चरणों में से यह दूसरा चरण है. मुंबई में मतदान केंद्रों के बाहर उद्योगपतियों और बॉलीवुड सितारों की कतार लगी रही जहां छह सीटों पर चुनाव हुआ. एक चुनाव अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र में कुछ मतदान केंद्रों पर ईवीएम और वीवीपीएटी में आई तकनीकी खराबियों को दुरूस्त किया गया.

इन बॉलीवुड हस्तियों ने भी वोट डाला अमिताभ बच्चन, शाहरूख खान, सलमान खान, आमिर खान, दीपिका पादुकोन, प्रियंका चोपड़ा, रेखा और माधुरी दीक्षित जैसी बॉलीवुड हस्तियों ने भी वोट डाला. उत्तर प्रदेश में विपक्षी दल समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाए कि कन्नौज में कई ईवीएम में गड़बड़ियां थीं जहां से सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिम्पल यादव चुनाव लड़ रही हैं.

कानपुर में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर मतदान केंद्र के अंदर घुसने का प्रयास किया और पुलिसकर्मियों से उलझ गए. कानपुर के जिलाधिकारी विजय विश्वास पंत ने कहा कि बीजेपी नेता सुरेश अवस्थी और छह अन्य के खिलाफ इस सिलसिले में मामला दर्ज किया गया है.

बिहार के मुंगेर में तीन मतदान केंद्रों, दरभंगा में दो मतदान केंद्रों और बेगूसराय में तीन मतदान केंद्रों पर ईवीएम में खराबी के कारण देर से मतदान शुरू हुआ. ओडिशा में 41 विधानसभा सीटों और मध्य प्रदेश में छिंदवाड़ा विधानसभा उपचुनाव के लिए भी मतदान हुआ. छिंदवाड़ा से मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ चुनाव लड़ रहे हैं. देश में 11 अप्रैल से 19 मई के बीच सात चरणों में मतदान कराया जा रहा है.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
UP Panchayat Election: 'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget