एक्सप्लोरर

Lok Sabha Eelction 2024: 'मनोज तिवारी के समर्थकों ने किया हमला', कन्हैया कुमार के इन आरोपों पर बीजेपी सांसद ने दिया ये जवाब

Manoj Tiwari Attacks Manoj Tiwari: कांग्रेस के उत्तर-पूर्वी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार कन्हैया कुमार के ऊपर हुए हमले के लेकर मनोज तिवारी का कहना है कि उनका मानसिक संतुलन बिगड़ गया है.

Manoj Tiwari On Kanhaiya Kumar Statement: लोकसभा चुनाव 2024 के प्रचार के दौरान कांग्रेस के उत्तर-पूर्वी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार कन्हैया कुमार के ऊपर हुए हमले के लेकर उनका कहना है कि, हमलावरों को भाजपा के मौजूदा सांसद मनोज तिवारी का समर्थन प्राप्त था, क्योंकि लोगों द्वारा उनको नकारा जा रहा है. 
 

बीजेपी नेता मनोज तिवारी इस क्षेत्र से दो बार सांसद रहे हैं और पार्टी से फिर एक बार प्रत्याशी बनाए गए हैं. वहीं कन्हैया कुमार उनके खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं. 

कन्हैया कुमार का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है- मनोज तिवारी

कन्हैया कुमार द्वारा आरोप लगाए जाने के बाद मनोज तिवारी बोले, कन्हैया कुमार चुनाव हार रहे हैं, इसलिए उनका मानसिक संतुलन बिगड़ गया है. यही कारण है कि वह निराधार आरोप लगा रहे हैं. कन्हैया के पास उनकी खुद की पार्टी का कोई समर्थन नहीं है, उनके साथ उनके कॉलेज के साथी ही हैं, जो उनकी मदद कर रहे हैं. अब वे झूठी कहानियां बना रहे हैं. 

AAP कार्यालय के बाहर हुआ हमला

कन्हैया कुमार के ऊपर हुए हमले की शिकायत स्थानीय पार्षद छाया शर्मा द्वारा दर्ज की गई. इस आधार पर पुलिस ने शिकायत दर्ज की. कन्हैया कुमार पर बीते शुक्रवार (17 मई) को उस्मानपुर इलाके में आप कार्यालय के बाहर हमला हुआ, जब वे बैठक के बाद कार्यालय से बाहर आ रहे थे. हालांकि, अभी तक गिरफ्तारी हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है. 

भाजपा पर लगाए आरोप

कन्हैया कुमार ने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, कल बीजेपी और मनोज तिवारी से समर्थन प्राप्त लोगों ने मुझ पर हमला किया. बीजेपी पर निशाना साधते हुए कन्हैया कुमार बोले, बीजेपी देश में तानाशाही थोपना चाहती है. हम अपने अभियान में ये कहते रहे हैं. भाजपा विपक्ष को चुप कराने के लिए देश में विभिन्न हथकंडे अपनाती है. 

बीजेपी लोगों को भटकाने का प्रयास कर रही

संविधान की प्रति हाथ में लिए कन्हैया कुमार बोले, अगर वे लोकतंत्र, संविधान और अदालतों में विश्वास करते हैं तो उनको लोगों के सामने ये बताना चाहिए कि उन्होंने 10 सालों में क्या काम किए हैं. बीजेपी अपने काम के बारे में बताने की जगह लगातार झूठ बोल रही है. वीडियो में छेड़छाड़ कर के वायरल करती है. बीजेपी लोगों की राहोंं को भटकाने का प्रयास कर रही है. जनता सवाल करती है तो उसका जवाब भी नहीं देते हैं. यही वजह है कि वे लोग मुझे बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं. बीजेपी मुझे डराने के प्रयास में लगी है. 

कन्हैया कुमार ने आरोप लगाया कि हमलावर दक्ष चौधरी की तस्वीरें मनोज तिवारी के साथ हैं. 

चुनाव आयोग और दिल्ली पुलिस में शिकायद की दर्ज

कन्हैया कुमार ने कहा, हमने चुनाव आयोग और दिल्ली पुलिस में भी शिकायत दर्ज कराई है. कुमार बोले, लोकतंत्र में विचारधाराओं की जंग होनी चाहिए, लेकिन विचार का जवाब विचार से दिया जाता है, जंग करके नहीं.

वीडियो में अन्नू चौधरी नामक एक और व्यक्ति भी देखा गया, उसने भारतीय सेना का अपमान किया… कुमार बोले, जो लोग देश का अपमान करेंगे, उनके साथ ऐसा ही सलूक किया जाएगा. ये अपने इंस्टाग्राम पेज पर दक्ष खुद को गौ पुत्र बताता है और वीडियो में गायों को सहलाता दिखाई देता है. यही नहीं बीजेपी का कार्यक्रमों का भी वीडियो पोस्ट करता है. गाजियाबाद पुलिस ने फरवरी में जूते पहनकर गरिमा गार्डन में मदीना मस्जिद में घुसने और लोगों से दुर्व्यवहार करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया था. दोनों को जमानत भी मिल गई और अदालत में मामला अभी भी चल रहा है.

यह भी पढ़ें- Kanhaiya Kumar News: कन्हैया कुमार पर हमले के दौरान AAP पार्षद छाया शर्मा से बदसलूकी, पुलिस को दी शिकायत, लगाए ये आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget