एक्सप्लोरर

लोकसभा 2019: खुद ‘परफॉर्मर’ हैं आजम, अपने अवैध कामों को जायज बनाने के लिये लड़ रहे चुनाव- जया प्रदा

रामपुर सीट पर मुकाबला इस बार काफी दिलचस्प हो गया है. रामपुर सीट पर इस बार अभिनेत्री जया प्रदा की टक्कर आजम खान से है. दिग्गज अभिनेत्री जया प्रदा ने बीजेपी का दामन थाम लिया है. वहीं आजम खान समाजवादी पार्टी की तरफ से मैदान में हैं.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की रामपुर सीट से बीजेपी प्रत्याशी जया प्रदा ने अपने मुखर आलोचक और प्रतिद्वंद्वी सपा उम्मीदवार आजम खान को 'परफॉर्मर' करार देते हुए कहा कि वह अपने अवैध कार्यों को जायज बनाने के लिये चुनाव लड़ रहे हैं.

लोकसभा चुनाव 2019: क्या मायावती के बाद नंबर टू बन गए हैं भतीजे आकाश? चुनावी मंच पर दिखे साथ

जया ने कहा 'मेरा रामपुर के लोगों से भावनात्मक लगाव है. मैं यहां उनके लिये काम करने और नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने आयी हूं. आजम खान अपने कामों को वैध करने के लिये चुनाव लड़ रहे हैं.' वर्ष 2004 में रामपुर सीट से सपा के टिकट पर कांग्रेस की मजबूत उम्मीदवार बेगम नूर बानो को 85 हजार वोटों से हराने वाली जया इस बार बीजेपी उम्मीदवार के तौर पर मैदान में हैं.

लोकसभा चुनाव 2019: क्या कहता है फूलपुर लोकसभा सीट का इतिहास, कैसे हैं मौजूदा हालात और चुनौतियां?

जया पहले भी सपा नेता आजम खां के निशाने पर रही हैं. आजम खान द्वारा खुद को अक्सर ‘नाचने-गाने वाली’ करार दिये जाने के बारे में पूछने पर जया ने कहा, ‘‘वह किसी को कुछ भी कह सकते हैं. उनके दिल में औरतों के लिये कोई सम्मान नहीं है. ऐसे बेकार के बयान देना उनकी आदत में शामिल है, लेकिन रामपुर के लोग उन्हें अच्छी तरह जानते हैं और इस चुनाव में वे उन्हें जवाब देंगे.’’ उन्होंने कहा, ‘‘साल 2004 में जब मैं रामपुर से चुनाव लड़ रही थी तो आजम खां ने मेरे के लिये प्रचार किया था. मैं तब भी फिल्मों में काम करती थी, क्या तब वह मुझे नहीं जानते थे? दरअसल, वह खुद परफॉर्मर हैं.' पिछले लोकसभा चुनावों और इस बार के चुनाव में फर्क के बारे में जया ने कहा कि अब चूंकि बीजेपी के कार्यकर्ता उनके साथ हैं, लिहाजा उनके लिये चीजें काफी आसान हो गयी हैं.

लोकसभा चुनाव 2019: 'कमल...कमल...कमल' के बाद बीजेपी नेता विनीत अग्रवाल का नमो...नमो...नमो'

इस सवाल पर कि प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार उन पर बाहरी होने का आरोप लगा रहे हैं, पूर्व सांसद ने कहा, ‘‘मैं 2004 और 2009 में रामपुर से सांसद रह चुकी हूं. मैं हमेशा यहां के लोगों के सुख-दुख में साथ रही हूं. आखिर मैं बाहरी कैसे हो सकती हूं?’’ आजम खान के विवादित बयानों का जिक्र करते हुए जया ने कहा, ‘‘जो लोग भारत माता को डायन कहते हैं, जो कश्मीर को भारत का हिस्सा नहीं मानते और जो लोग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ गंदी भाषा का इस्तेमाल करते हैं, उनका भेद जनता के सामने खुल चुका है.’’ पूर्व राज्यसभा सदस्य अमर सिंह की कमी खलने के सवाल पर जया ने कहा कि वह उनके जल्द सेहतमंद होने की दुआ करती हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget