एक्सप्लोरर

लोकसभा 2019: दूसरे चरण का चुनाव 18 अप्रैल को, तय होगा कई दिग्गजों का भाग्य

मथुरा में मौजूदा सांसद हेमा मालिनी का मुकाबला महागठबंधन के प्रत्याशी आएलडी के नरेन्द्र सिंह और कांग्रेस के महेश पाठक से है. हेमा ने वर्ष 2014 में मथुरा सीट आसानी से जीती थी. बता दें कि हेमा दूसरे चरण की सबसे अमीर प्रत्याशी भी हैं.

लखनऊ: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में उत्तर प्रदेश की आठ सीटों पर गुरुवार को होने वाले मतदान में सेलेब्रिटी चेहरों समेत कई राजनीतिक दिग्गजों का सियासी भाग्य तय होगा. प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल. वेंकटेश्वर लू ने बताया कि दूसरे चरण में राज्य की आठ सीटों नगीना, अमरोहा, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, आगरा और फतेहपुर के लिये वोट पड़ेंगे. मतदान सुबह सात बजे शुरू होकर शाम छह बजे तक होगा.

उन्होंने बताया कि दूसरे चरण के चुनाव में 75.83 लाख पुरुष और 64.92 लाख महिलाओं समेत करीब एक करोड़ 40 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे. मतदान के लिये 8751 मतदान केन्द्र तथा 16162 मतदान स्थल बनाये गये हैं.

दूसरे चरण का चुनाव कई सियासी दिग्गजों का भाग्य तय करेगा. इनमें मथुरा से बीजेपी प्रत्याशी हेमा मालिनी, फतेहपुर सीकरी से कांग्रेस उम्मीदवार राज बब्बर, आगरा से प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एस.पी. सिंह बघेल और हाथरस से पूर्व केन्द्रीय मंत्री रामजी लाल सुमन प्रमुख हैं.

मथुरा में मौजूदा सांसद हेमा मालिनी का मुकाबला महागठबंधन के प्रत्याशी आएलडी के नरेन्द्र सिंह और कांग्रेस के महेश पाठक से है. हेमा ने वर्ष 2014 में मथुरा सीट आसानी से जीती थी, लेकिन इस बार उन्हें प्रतिद्वंद्वियों से कड़ी टक्कर मिलने की सम्भावना है.

फतेहपुर सीकरी सीट पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पार्टी प्रत्याशी राज बब्बर की टक्कर बीजेपी के राजकुमार चाहर और गठबंधन के प्रत्याशी भगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित से है। बब्बर वर्ष 2009 में इसी सीट से बहुत मामूली अंतर से चुनाव हार गये थे.

आगरा से प्रदेश के लघु सिंचाई मंत्री एस. पी. सिंह बघेल बीजेपी प्रत्याशी के रूप में मैदान में हैं. उनका मुकाबला गठबंधन के प्रत्याशी मनोज सोनी और कांग्रेस की प्रीता हरित से है.

हाथरस से गठबंधन ने चार बार सांसद रह चुके पूर्व केन्द्रीय मंत्री रामजी लाल सुमन को उम्मीदवार बनाया है. यहां उनके मुकाबले इगलास क्षेत्र से मौजूदा बीजेपी विधायक राजवीर सिंह और कांग्रेस के त्रिलोकी नाथ दिवाकर ताल ठोंक रहे हैं.

अलीगढ़ सीट से बीजेपी के मौजूदा सांसद सतीश गौतम एक बार फिर इसी पार्टी के टिकट पर मैदान में हैं. अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय को निशाने पर रखकर अक्सर सुर्खियां बटोरने वाले गौतम का मुकाबला गठबंधन के प्रत्याशी अजीत बालियान और कांग्रेस उम्मीदवार पूर्व सांसद बृजेन्द्र सिंह से है.

बुलंदशहर सीट पर बीजेपी के मौजूदा सांसद और प्रत्याशी डॉक्टर भोला सिंह का मुकाबला गठबंधन प्रत्याशी बसपा के योगेश वर्मा और कांग्रेस के बंसी पहाड़िया से है. वहीं, अमरोहा में बीजेपी के वर्तमान सांसद कंवर सिंह तंवर की टक्कर गठबंधन प्रत्याशी बसपा के दानिश अली तथा कांग्रेस उम्मीदवार सचिन चौधरी से है.

नगीना सीट से बीजेपी के मौजूदा सांसद डॉक्टर यशवंत सिंह एक बार फिर मैदान में हैं. उनका मुकाबला पूर्व सांसद और तीन बार विधायक रह चुकी ओमवती से है. इसके अलावा गठबंधन की तरफ से बसपा के गिरीश चंद्र भी उनके प्रमुख प्रतिद्वंद्वी हैं.

स्वतंत्र और निष्पक्ष ढंग से चुनाव कराने के लिये पर्याप्त बल तैनात किये गये हैं. मतों की गिनती 23 मई को की जाएगी.

भड़काऊ बयान के लिए आजम खान को चुनाव आयोग से मिला एक और नोटिस लोकसभा चुनाव 2019: आचार्य प्रमोद कृष्णम होंगे लखनऊ से कांग्रेस के उम्मीदवार अफज़ाल अंसारी के लिए चुनाव प्रचार नहीं करेंगे अखिलेश यादव, जानिए क्या है वजह जानिए कैसे कटा जूता कांड के हीरो का टिकट, और कैसे गोरखपुर पहुंच गए रवि किशन समाजवादी पार्टी में शामिल हुईं पूनम सिन्हा, जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?

वीडियोज

'प्रदर्शनी' Vs 'प्रदर्शन' तस्वीर वाली जंग!
Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
2027 में रिलीज होगी 'गबरू', दिखेगा सनी देओल का अनदेखा अवतार, प्रोड्यूसर ने किया कंफर्म
2027 में रिलीज होगी 'गबरू', दिखेगा सनी देओल का अनदेखा अवतार
Embed widget