एक्सप्लोरर

नाराजगी की खबरों के बीच अमित शाह से मुलाकात के बाद सामने आए चिराग पासवान, बता दिया क्या करने वाले हैं?

Jharkhand Election: चिराग पासवान ने कहा कि उनकी पार्टी झारखंड विधानसभा चुनाव में एनडीए के साथ मिलकर मैदान में उतर सकती है. उन्होंने कहा, आने वाले कुछ दिनों तस्वीर एकदम साफ हो जाएगी.

नाराजगी की अटकलों के बीच LJP (रामविलास) चीफ चिराग पासवान ने रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. चिराग ने बताया कि अमित शाह के साथ बैठक में आगामी (झारखंड) चुनाव को लेकर बातचीत हुई. उन्होंने कहा कि हम झारखंड में एनडीए के साथ चुनाव लड़ सकते हैं. आने वाले दिनों में चीजें साफ हो जाएंगी. 

दरअसल, झारखंड में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं. कुछ दिन पहले ही बीजेपी झारखंड चुनाव सह प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा था कि बीजेपी, आजसू और जदयू के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी. हिमंत बिस्वा सरमा के इस बयान के बाद चिराग पासवान ने मंत्री पद को लात मारने तक का बयान दे दिया था. 

क्या नाराज थे चिराग पासवान?

चिराग पासवान ने कहा था, 'चाहे मैं किसी भी गठबंधन में रहूं, किसी भी मंत्री पद पर रहूं, जिस दिन लगेगा कि संविधान और आरक्षण के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है, उसी वक्त मंत्री पद को वैसे ही लात मार दूंगा जैसे मेरे पिता रामविलास पासवान ने एक मिनट में मंत्री पद को त्याग दिया था.' चिराग पासवान के नाराजगी भरे इस बयान को झारखंड से जोड़कर देखा जा रहा था. दरअसल,  चिराग पासवान की एलजेपी लंबे वक्त से झारखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी है. वे झारखंड में एनडीए को जिताने की अपील भी करते रहे. लेकिन असम सीएम के बयान के बाद ऐसा माना जा रहा था कि बीजेपी झारखंड में एलजेपी को सीटें देने के पक्ष में नहीं है. हालांकि, अब अमित शाह ने मुलाकात के बाद चिराग पासवान ने फिर झारखंड में एनडीए के साथ लड़ने की बात कहने लगे हैं. 

एग्जिट पोल पर क्या बोले चिराग पासवान?

उधर, हरियाणा और जम्मू कश्मीर में एग्जिट पोल में NDA को झटका लगता दिख रहा है. चिराग पासवान ने एग्जिट पोल पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, मैं ईमानदारी से कहूं तो मुझे एग्जिट पोल पर ज्यादा भरोसा नहीं है. मेरा अपना अनुभव रहा है कि 2024 में मैं 5 सीटों पर चुनाव लड़ रहा था. किसी भी एग्जिट पोल में हमें 2 से ज्यादा सीटें मिलती नहीं दिख रही थीं. लेकिन जब चुनाव नतीजे आए तो हमने सभी 5 सीटें जीतीं. मुझे एग्जिट पोल से ज्यादा भरोसा अपनी मेहनत पर करता हूं. हमारे साथियों, बीजेपी, हमारे गठबंधन ने जो मेहनत हरियाणा और जम्मू कश्मीर में की है, कल नतीजे आएंगे वे एनडीए के पक्ष में रहेंगे. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Voting: उत्तर प्रदेश में एमएलसी की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
Embed widget