एक्सप्लोरर

हरियाणा चुनाव: कुमारी शैलजा ने बीजेपी को घेरा, कहा- बेरोजगारी को लेकर जनता उठा रही है सवाल

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019: कुमारी शैलजा को पिछले महीने से अशोक तंवर के स्थान पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया है.

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने बेरोजगारी के मुद्दे पर सत्ताधारी पार्टी बीजेपी को निशाने पर लिया है. शैलजा ने कहा है कि बेरोजगारी को लेकर बीजेपी की चुप्पी पर लोगों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं. इसके साथ ही कुमारी शैलजा ने बीजेपी को राज्य की सत्ता से बाहर करने का दावा भी किया.

शैलजा ने कहा, ''राज्य सरकार साफ और पारदर्शी शासन देने का दावा कर रही है, लेकिन सच्चाई उलटी है. खट्टर सरकार में प्रशासन कई घोटालों में घिरा हुआ है.'' हरियाणा चुनाव में जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 का हटाया जाना भी मुद्दा बना हुआ है. इसी से जुड़े हुए एक सवाल पर शैलजा ने कहा कि यह मुद्दा उन्हीं पर उलटा पड़ेगा क्योंकि लोगों ने बेरोजगारी जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर उनकी चुप्पी पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं.

हरियाणा में चुनाव 21 अक्टूबर को है और मतगणना 24 अक्टूबर को होगी. शैलजा ने कहा, ''लोग सवाल पूछ रहे हैं कि बीजेपी स्थानीय मुद्दे और लोगों से जुड़े मुद्दों पर बात क्यों नहीं करती?'' उन्होंने आगे कहा, ''आने वाले चुनाव में लोग उन्हें दरवाजा दिखा देंगे.''

शैलजा ने आरोप लगाया कि यह शासन भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है. उन्होंने कहा, ''किसी भी आम नागरिक से सरकारी दफ्तर जाने को कहिए, तब वह भ्रष्टाचार की सच्चाई आपको बताएगा.'' बीजेपी का दावा है कि 90 सीटों में से वह कम से कम 75 सीटें जीतेगी. इधर शैलजा ने भी उम्मीद जताई कि सरकार उनकी पार्टी ही बनाएगी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ एवं पारदर्शी प्रशासन के लिए खट्टर सरकार की तारीफ की थी. जिसके बारे में पूछे जाने पर शैलजा ने कहा, ''हरियाणा में जो कुछ हो रहा है उसके बारे में शायद प्रधानमंत्री को पता नहीं है या उन्होंने अपनी आंखें बंद कर रखी हैं.''

चौधरी बीरेंद्र के राजनीतिक रसूख को बचा पाएंगी प्रेमलता, या परिवार की राजनीतिक विरासत पर दुष्यंत की दावेदारी होगी मजबूत?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा

MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?

PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?

श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी

'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा

MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका

Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?

Embed widget