एक्सप्लोरर

दिल्ली चुनाव: केजरीवाल ने बीजेपी पर नफरत करने का आरोप लगाया, कहा- हमें दिल्ली ने अपनाया है

बीजेपी ने केजरीवाल पर बाहरी होने के आरोप लगाए थे. जिसके जवाब में केजरीवाल ने कहा है कि ना सिर्फ वो बल्कि हरियाणा यूपी के लोग दिल्ली के परिवारों का हिस्सा हैं.

दिल्ली चुनाव: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होने में अब 8 दिन का ही वक्त बाकी है. वोटिंग नजदीक आते-आते आम आदमी पार्टी और बीजेपी ने एक दूसरे पर चुनावी हमले तेज कर दिए हैं. एक तरफ जहां सीएम अरविंद केजरीवाल खुद को दिल्ली का बेटा बता रहे हैं, तो वहीं बीजेपी उन पर बाहरी होने के आरोप लगा रही है. दिल्ली विधानसभा चुनाव में मुख्य मुकाबला बीजेपी और सत्ताधारी आम आदमी पार्टी के बीच ही माना जा रहा है.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी द्वारा उन्हें बाहरी व्यक्ति बताने पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा, ''उत्तर प्रदेश और हरियाणा से आए लोग भगवा पार्टी के लिए बाहरी व्यक्ति हो सकते हैं, लेकिन इस शहर के लिए वे परिवार हैं.''

केजरीवाल केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन के एक ट्वीट का जवाब दे रहे थे, जिसमें उन्होंने कहा था कि केजरीवाल का जन्म हरियाणा के हिसार में हुआ था, वह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से अन्ना के आंदोलन से जुड़े, ऐसे में "वह दिल्ली का बेटे कैसे बन गए?"

दिल्ली चुनाव: सिख वोटर्स को लुभाने के लिए कांग्रेस ने खेला बड़ा दांव, कैप्टन अमरिंदर सिंह इन इलाकों में करेंगे प्रचार

केजरीवाल ने बीजेपी पर उनसे नफरत करने के आरोप भी लगाए हैं. केजरीवाल ने कहा, "डॉक्टर साहिब, आपकी मुझसे नफरत है. आप मुझे गाली दीजिए. आप यूपी और हरियाणा में पैदा हुए और दिल्ली में आकर बसे सब लोगों को पराया कैसे बोल सकते हैं? बीजेपी के लिए वे पराया हैं. पर वे हमारे तो दिल्ली परिवार का हिस्सा हैं. हम दिल्ली वालों ने उनको सबको अपना लिया, अपना परिवार बना लिया."

दिल्ली चुनाव: केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ सकती हैं, चुनाव आयोग ने इसलिए नोटिस भेजा

2015 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 70 में से 67 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि बीजेपी महज तीन सीटें ही जीत पाई थी. दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 8 फरवरी को मतदान होना है. दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे 11 फरवरी को आएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
Embed widget