एक्सप्लोरर

Karnataka Election: अमूल बनाम नंदिनी विवाद के बीच राहुल गांधी पहुंचे नंदिनी स्टोर में, पीएम मोदी पर बोला हमला

Karnataka Assembly Elections 2023: राहुल गांधी ने कर्नाटक की रैली में कहा कि अगर पीएम हजारों करोड़ रुपये अडानी को दे सकते हैं तो हम गरीबों, महिलाओं, युवाओं को पैसा दे सकते हैं.

Rahul Gandhi Karnataka Rally: कर्नाटक विधानसभा चुनावों की 29 मार्च को घोषणा के बाद राहुल गांधी रविवार (16 अप्रैल) को पहली बार राज्य की यात्रा पर आए. इस दौरान अमूल (Amul) बनाम नंदिनी (Nandini) विवाद के बीच, राहुल गांधी ने बेंगलुरु में एक नंदिनी स्टोर का भी दौरा किया. जिसके बाद उन्होंने ट्वीट किया, "कर्नाटक की शान- नंदिनी इज द बेस्ट." कांग्रेस नेता ने अडानी मुद्दे के जरिए पीएम मोदी (PM Modi) पर भी निशाना साधा. 

राहुल गांधी ने दोहराया कि वह केंद्र में बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार से डरते नहीं हैं. उन्होंने कहा कि यह (बीजेपी) सोचती है कि मुझे संसद से हटाकर, धमकाकर, डरा देंगे. मैं इनसे नहीं डरता. मुझे अयोग्य घोषित कर दो, जेल में डाल दो कुछ भी कर दो मुझे फर्क नहीं पड़ता. 

"कर्नाटक के लोगों की मदद करेंगे"

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी अगर आप हजारों करोड़ रुपये अडानी को दे सकते हैं तो हम गरीबों, महिलाओं, युवाओं को पैसा दे सकते हैं. आपने दिल भर के अडानी की मदद की हम दिल भर के कर्नाटक के लोगों की मदद करेंगे. हमने कर्नाटक की जनता से 4 वादे किए हैं. 

राहुल गांधी ने कहा कि पहला है कि हर घर के परिवार को 200 यूनिट मुफ्त बिजली दी जाएगी. दूसरा वादा है कि हर महीने हर महिला को 2000 रुपये दिए जाएंगे. तीसरा वादा है कि हर महीने हर परिवार को 10 किलो चावल मुफ्त दिया जाएगा. चौथी योजना है कि हर महीने 2 साल के लिए कर्नाटक के हर ग्रेजुएट को 3000 रुपये और डिप्लोमा होल्डर को 1500 रुपये दिए जाएंगे. 

"बीजेपी सरकार ने 40% कमीशन खाया"

पूर्व सांसद ने कहा कि कर्नाटक में बीजेपी सरकार ने क्या काम किया? उन्होंने 40% कमीशन खाया. काम करवाने के लिए बीजेपी की सरकार ने कर्नाटक के लोगों से पैसा चोरी किया. जो भी उन्होंने किया उन्होंने 40% कमीशन लिया. यह मैं नहीं कह रहा, ठेकेदार संघ ने प्रधानमंत्री को खत लिखकर यह बात कही है. पीएम ने इस खत का जवाब नहीं दिया. खत का जवाब न देने का मतलब है कि प्रधानमंत्री ने यह बात मान ली है कि कर्नाटक में 40% कमीशन लिया जाता है. 

"कांग्रेस पार्टी चुनाव जीतने जा रही है"

कांग्रेस नेता ने बेंगलुरु में इंदिरा गांधी भवन के उद्घाटन कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि हममें से ज्यादातर लोग इस बात से वाकिफ हैं कि नफरत, हिंसा, संस्थानों पर हमले के मामले में बीजेपी देश के लिए क्या कर रही है. ये ऐसी चीजें हैं जो हर किसी को दिखाई देती हैं. हमारे देश की प्रकृति पर हमला हो रहा है. अब हम कर्नाटक में चुनाव का सामना कर रहे हैं और मैं यह देखकर खुश हूं कि कांग्रेस पार्टी के पक्ष में बहुत मजबूत समर्थन है. मुझे विश्वास है कि कांग्रेस पार्टी चुनाव जीतने जा रही है. 

ये भी पढ़ें- 

Delhi Excise Case: सीएम अरविंद केजरीवाल से CBI ने 9 घंटों तक की पूछताछ, AAP ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, बीजेपी ने किया प्रदर्शन | 10 बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget