एक्सप्लोरर

Karnataka Election 2023: कर्नाटक एग्जिट पोल्‍स में बीजेपी की हार पर अमित मालवीय बोले- तैयार रखो एंबुलेंस

Karnataka Elections: बीजेपी प्रवक्ता अमित मालवीय ने कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं है जो यह बताता हो कि कांग्रेस जीतेगी. ना तो वोट प्रतिशत में और ना ही जमीन पर कांग्रेस जीतेगी.

Karnataka Elections: कर्नाटक विधानसभा 2023 के एग्जिट पोल ने बीजेपी से आगे कांग्रेस को बढ़त दी है. 224 सदस्यीय विधानसभा चुनाव के लिए 10 मई को वोट डाले गए और नतीजे 13 मई को आने हैं. वहीं, बीजेपी एग्जिट पोल के नतीजों को गलत बता रही है. इस दौरान बीजेपी प्रवक्ता अमित मालवीय ने कांग्रेस की बढ़त को लेकर निशाना साधा है.

उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं है जो यह बताता हो कि कांग्रेस जीतेगी. ना तो वोट प्रतिशत में और ना ही जमीन पर कांग्रेस जीतेगी. इसको लेकर अमित मालवीय ने एक लंबा चौड़ा ट्वीट भी किया है. उसमें लिखा कि परिणाम पलटने की स्थिति में एम्बुलेंस को संभाल कर रखें, जिसकी बहुत संभावना है.

अमित मालवीय का ट्वीट
इसको लेकर बीजेपी प्रवक्ता अमित मालवीय ने अपने वेरिफाइड ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा कि 'एग्जिट पोल पर उन लोगों की प्रतिक्रिया देखना मनोरंजक था, जो कांग्रेस की जीत की पूरी उम्मीद कर रहे हैं. नौकरी से बाहर पत्रकार उन लोगों को गाली दे रहे हैं जो लोग सोचते हैं कि वे वर्तमान शासन के पक्ष में हैं, उन पत्रकारों के चेहरों पर खुशी है जो कांग्रेस के समर्थक हैं और अक्सर आधिकारिक प्रवक्ताओं की तुलना में बेहतर काम करते हैं. कांग्रेस के नेता राहुल गांधी को श्रेय देने के लिए दौड़ पड़े और उनके कई गुर्गे उत्साह में खुद को नीला कर रहे थे. यहां एक चेतावनी है: ये केवल एक्ज़िट पोल हैं और वास्तविक परिणाम नहीं हैं. परिणाम पलटने की स्थिति में एम्बुलेंस को संभाल कर रखें, जिसकी बहुत संभावना है. न तो मतदान प्रतिशत में और न ही जमीन पर यह सुझाव देने के लिए कुछ भी है कि कांग्रेस की भागदौड़ वाली जीत होगी. तो शांत रहो! गहरी सांस लें और 13 तारीख का इंतजार करें'.

सात पोल में जीत रही कांग्रेस
बहुमत के लिए 113 सीटों पर जीत जरूरी है. आठ प्रमुख एग्जिट पोल में से सात ने कांग्रेस के लिए जीत की भविष्यवाणी की, जिसमें चार ने कांग्रेस को बहुमत दिया. अन्य तीन ने कहा कि कांग्रेस अकेले बहुमत का आंकड़ा हासिल नहीं करेगी, बल्कि सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरेगी. सिर्फ एक एग्जिट पोल ने बीजेपी को बढ़त दिलाई. बता दें कि ऐसे तमाम उदाहरण हैं जिसमें एग्जिट पोल गलत साबित हो चुके हैं. इसलिए बीजेपी नेता उम्मीद जता रहे हैं कि आंकड़े बदल सकते हैं और जीत उनकी होगी.

ये भी पढ़ें- Karnataka Polls of Exit Polls: सीएम बोम्मई और येदियुरप्पा ने एग्जिट पोल के नतीजों को किया खारिज; कांग्रेस ने जताई उम्मीद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Voting: उत्तर प्रदेश में एमएलसी की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान

वीडियोज

Laxmi Niwas:🥲Veer ने Nia को गोद में लेकर बहाए आंसू! Radhika भी समझ नहीं पा रही उसकी यह हालत #sbs
Bollywood News: पहली बार ओटीटी पर साथ दिखेगी अदिति राव हैदरी और पंकज त्रिपाठी की जोड़ी (24.10.26)
Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री शाह की पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था की करेंगे समीक्षा
गृह मंत्री शाह की पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था की करेंगे समीक्षा
लखनऊ: यूपी PET एग्जाम को लेकर CM योगी सख्त, दिए कड़े सुरक्षा निर्देश
लखनऊ: यूपी PET एग्जाम को लेकर CM योगी सख्त, दिए कड़े सुरक्षा निर्देश
2000 गार्ड, 700 मीटर नो-कार जोन, दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के लिए स्पेशल सिक्योरिटी के इंतजाम
2000 गार्ड, 700 मीटर नो-कार जोन, दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के लिए स्पेशल सिक्योरिटी के इंतजाम
तिलक वर्मा ने टी20 में सबसे ज्यादा कैच लेने का बनाया रिकॉर्ड, कई दिग्गज पिछड़े
तिलक वर्मा ने टी20 में सबसे ज्यादा कैच लेने का बनाया रिकॉर्ड, कई दिग्गज पिछड़े
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
'जेल की सलाखों के पीछे ट्रंप', ईरान पोस्टर लगाकर अमेरिका पर साधा निशाना
'जेल की सलाखों के पीछे ट्रंप', ईरान पोस्टर लगाकर अमेरिका पर साधा निशाना
Maruti Victoris पर लगा लग्जरी का तड़का, नया एडिशन हुआ लॉन्च
Maruti Victoris पर लगा लग्जरी का तड़का, नया एडिशन हुआ लॉन्च
यूपी TGT के 17,735 पदों पर भर्ती का ऐलान, आज से शुरू हो रहे आवेदन 
यूपी TGT के 17,735 पदों पर भर्ती का ऐलान, आज से शुरू हो रहे आवेदन 
Embed widget