एक्सप्लोरर

Karnataka VIP Candidates Results Highlights: कांग्रेस की अबतक 121 सीटों पर जीत, 15 उम्मीदवार आगे, कर्नाटक VIP सीट पर क्या है हाल, यहां जानिए

Karnataka Election VIP Candidates Results 2023 Live: कर्नाटक में CM बसवराज बोम्मई, पूर्व CM सिद्धारमैया, कांग्रेस के राज्य प्रमुख डीके शिवकुमार, जेडीएस के मुखिया कुमारस्वामी चुनावी मैदान में हैं.

Key Events
Karnataka Election VIP Candidates Results 2023 Live Updates Karnataka Key Candidates Seat Winners Name BJP Congress JDS Karnataka VIP Candidates Results Highlights: कांग्रेस की अबतक 121 सीटों पर जीत, 15 उम्मीदवार आगे, कर्नाटक VIP सीट पर क्या है हाल, यहां जानिए
Karnataka Election 2023 Result live

Background

Election Result 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे आते लगे हैं, शुरुआती रुझानों में कांग्रेस बढ़त बनाए हुए है. रुझानों में बीजेपी अभी तक दूसरे नंबर पर चल रही है. सत्ता के लिए चल रहे संघर्ष की इस लड़ाई में कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर लगी हुई है. आज इन दिग्गजों की किस्मत का फैसला हो जाएगा कि कौन चुनाव जीतकर विधानसभा में जाएगा और कौन नहीं.  

कर्नाटक में जो वीआईपी चुनाव लड़ रहे हैं उनमें राज्य के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, कांग्रेस के राज्य प्रमुख डीके शिवकुमार, जेडीएस के मुखिया एचडी कुमारस्वामी, पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार, पूर्व उप मुख्यमंत्री लक्ष्मण सावदी, विधानसभा अध्यक्ष विशेश्वर हेगड़े, बीवाई विजयेंद्र, प्रियांक खरगे, एचडी रवन्ना मैदान में हैं.  

शिग्गांव से सीएम बसवराज बोम्मई

कर्नाटक में सबसे हाई प्रोफाइल सीट शिग्गांव है, यहां से राज्य के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं. बोम्मई के खिलाफ कांग्रेस ने यासिर अहमद खान को टिकट दिया है. कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया वरुणा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, जिसके मुकाबले में बीजेपी ने राज्य सरकार में मंत्री वी. सोमन्ना को प्रत्याशी बनाया है.   

कनकपुरा से डीके शिवकुमार 
 
कांग्रेस के राज्य प्रमुख डीके शिवकुमार कनकपुरा से चुनाव लड़ रहे हैं, जिसके मुकाबले में बीजेपी ने राजस्व मंत्री आर अशोक को मैदान में उतारा है. जबकि यहां से जेडीएस ने बी नागराजू को प्रतियाशी बनाया है. जेडीएस के मुखिया एचडी कुमारस्वामी चन्नपट्टन विधानसभा सीट से मैदान में हैं, जिनका मुकाबला करने के लिए गंगाधर एस, और बीजेपी ने सीपी योगश्वर को प्रत्याशी बनाया है.  

सतवीं बार किस्मत आजमा रहे जगदीश शेट्टार

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार हुबली धारवाड़ से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं. शेट्टार हाल ही में बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए हैं. जगदीश शेट्टार इस सीट से छह बार के विधायक हैं. बीजेपी ने उनके मुकाबले में महेश तेंगिनाकाई को उम्मीदवार बनाया है. कर्नाटक के पूर्व उप मुख्यमंत्री लक्ष्मण सावदी कांग्रेस के टिकट पर अथणी से उम्मीदवार हैं. सावदी भी हाल ही में बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए हैं, जिनके खिलाफ बीजेपी ने महेश कुमाथल्ली और जेडीएस ने शशिकांत पदसालगी को प्रत्याशी बनाया है.   

विधानसभा अध्यक्ष सिरसी से रेस में

कर्नाटक विधानसभा के अध्यक्ष विश्वेश्वर हेगड़े सिरसी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. विश्वेश्वर हेगड़े के खिलाफ कांग्रेस ने भीमन्ना नाईक को उम्मीदवार बनाया है. हेगड़े सिरसी से तीन बार विधायक रह चुके हैं. कर्नाटक बीजेपी के दिग्गज नेता बीएस येदियुरप्पा के बेटे बीवाई विजयेंद्र शिकारीपुर से बीजेपी के टिकट पर चुनावी मैदान में हैं. विजयेंद्र के खिलाफ कांग्रेस ने जीबी मलातेश को उम्मीदवार बनाया है. 

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे प्रियांक खरगे को कांग्रेस ने चित्तरपुर से चुनावी मैदान में अअपनी किस्मत आजमा रहे हैं. प्रियांक के खिलाफ बीजेपी ने मणिकांता राठौड़ को उम्मीदवार बनाया है. पिछले चुनाव में चित्तरपुर से प्रियांक को जीत मिली थी. इसके अलावा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवैगौड़ा के बड़े बेटे एचडी रवन्ना जेडीएस के टिकट पर होलेनरसीपुर सीट से मैदान में हैं. रवन्ना के खिलाफ बीजेपी ने देवराजे गौड़ा और कांग्रेस ने श्रेयश एम. पटेल को मैदान में उतारा है.  

ये भी पढ़ें: Karnataka Election Results 2023: क्या कांग्रेस और जेडीएस बदल देंगे पूरी तस्वीर? नतीजे आने से पहले मिलाया हाथ

18:09 PM (IST)  •  13 May 2023

वरुणा पूर्व सीएम सिद्धारमैया जीते

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कर्नाटक के पूर्व सीएम सिद्धारमैया वरुणा सीट से जीत गए हैं. उन्होंने बीजेपी के वी. सेमन्ना को 46163 वोटों के अंतर से हराया.

18:06 PM (IST)  •  13 May 2023

कर्नाटक विधानसभा के अध्यक्ष विश्वेश्वर हेगड़े हारे

कर्नाटक विधानसभा के अध्यक्ष विश्वेश्वर हेगड़े सिरसी सीट से हार गए हैं. हेगड़े को कांग्रेस के भीमन्ना नाईक ने 8712 मतों से हराया. भीमन्ना नाईक सुबह से ही विश्वेश्वर हेगड़े को कड़ी फाइट दे रहे थे, लेकिन अंत में उन्हें जीत मिली. 

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget