एक्सप्लोरर

Karnataka Election Results 2023: रुझानों में कर्नाटक के खेल से बाहर हुई बीजेपी, अब कांग्रेस और जेडीएस के बीच टक्कर- 10 बजे तक का अपडेट

Karnataka Election Results 2023 Live: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले तमाम सीटों पर रुझान सामने आ रहे हैं, जिसमें कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरती दिख रही है.

Karnataka Election Results 2023 Live: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले सभी सीटों के रुझान सामने आ चुके हैं. जिसमें बीजेपी सत्ता से जाती हुई नजर आ रही है, वहीं अब मुकाबला कांग्रेस और जेडीएस के बीच है. कांग्रेस चाहती है कि अकेले ही बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया जाए, वहीं जेडीएस एक बार फिर किंग मेकर की भूमिका में रहना चाहती है. सुबह 10 बजे तक जो तस्वीर सामने आई है, उसके मुताबिक कांग्रेस बहुमत के आंकड़े के करीब है, वहीं जेडीएस भी 25 से ज्यादा सीटों पर आगे है. 

क्या है 10 बजे तक का हाल
सुबह 10 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक बीजेपी करीब 80 सीटों पर सिमटती हुई नजर आ रही है, वहीं कांग्रेस बहुमत के आंकड़े के करीब (110-113) दिख रही है. वहीं जेडीएस करीब 24 सीटों पर आगे चल रही है. यानी बीजेपी के आंकड़े यही रहते हैं तो वो कर्नाटक में किसी भी हाल में सरकार नहीं बना पाएगी. वहीं मुकाबला अब जेडीएस और कांग्रेस के बीच सरकार बनाने को लेकर है, अगर कांग्रेस खुद ही बहुमत के आंकड़े को पार कर लेती है तो ये कुमारस्वामी की जेडीएस के लिए एक बड़ा झटका साबित होगा. क्योंकि इस सूरत में जेडीएस किंग मेकर नहीं बन पाएगी. 

बेंगलुरु को छोड़कर कर्नाटक के बाकी तमाम रीजन में कांग्रेस का बोलबाला दिख रहा है. कांग्रेस ने तुमकुर, सेंट्रल कर्नाटक, ओल्ड मैसूर, मैसूर और हैदराबाद कर्नाटक रीजन में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है, यहां कांग्रेस बीजेपी को पछाड़ती दिख रही है. 

रिकॉर्ड वोटिंग का कांग्रेस को फायदा
बता दें कि इस बार कर्नाटक में रिकॉर्डतोड़ वोटिंग हुई है, जो अब कांग्रेस के पक्ष में जाती हुई दिख रही है. चुनाव आयोग ने बताया कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में 73.19 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. राज्य में 224 विधानसभा सीटों के लिए बुधवार को वोट डाले गए. जिसके बाद कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन कार्यालय (सीईओ) ने कहा, “कर्नाटक ने अपने लिए एक नया रिकॉर्ड बनाया है. कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के लिए अंतिम मतदान 73.19 प्रतिशत दर्ज किया गया.”

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर किरेन रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को खड़े होकर दी चेतावनी
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर किरेन रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को खड़े होकर दी चेतावनी
'भौंडापन करना है तो...', Gen-Z पर विवादित बयान देने के बाद बोलीं कंगना रनौत
'भौंडापन करना है तो...', Gen-Z पर विवादित बयान देने के बाद बोलीं कंगना रनौत
अंधभक्त कौन? लोकसभा में राहुल गांधी ने किया एक्सप्लेन, मचा हंगामा
अंधभक्त कौन? लोकसभा में राहुल गांधी ने किया एक्सप्लेन, मचा हंगामा
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर? देखें वीडियो 
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर?

वीडियोज

Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं
सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर किरेन रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को खड़े होकर दी चेतावनी
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर किरेन रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को खड़े होकर दी चेतावनी
'भौंडापन करना है तो...', Gen-Z पर विवादित बयान देने के बाद बोलीं कंगना रनौत
'भौंडापन करना है तो...', Gen-Z पर विवादित बयान देने के बाद बोलीं कंगना रनौत
अंधभक्त कौन? लोकसभा में राहुल गांधी ने किया एक्सप्लेन, मचा हंगामा
अंधभक्त कौन? लोकसभा में राहुल गांधी ने किया एक्सप्लेन, मचा हंगामा
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर? देखें वीडियो 
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
Embed widget