एक्सप्लोरर

Karnataka Election Result 2023: पीएम मोदी, अमित शाह, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने जहां-जहां किया प्रचार, वहां किसकी हुई जीत? पढ़ें सभी का स्ट्राइक रेट

Karnataka Assembly Election Result 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 में अपनी-अपनी पार्टी का जमकर प्रचार करने वाले स्टार प्रचारकों का स्ट्राइक रेट सामने आया है.

Top Leaders Strike Rate In Karnataka: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे लगभग साफ हो चुके हैं और रुझानों में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिला है. 10 मई को हुए मतदान के लिए कांग्रेस, बीजेपी और जेडीएस के नेताओं ने जमकर चुनाव प्रचार किया. इन नेताओं ने कितनी सीटों पर प्रचार किया और कितनी सीटों को अपनी पार्टी के लिए जीत में परिवर्तित किया?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तक ने इस चुनाव में जबरदस्त प्रचार किया. कई रैलियों को संबोधित किया और रोड शो भी किए. आइए जानते हैं टॉप के नेताओं का स्ट्राइक रेट कैसा रहा. ये स्ट्राइक रेट दोपहर 2 बजकर 15 मिनट तक के नतीजों और ट्रेंड के आधार पर है.

नेताओं की रैली / रोड शो का स्ट्राइक रेट

बीजेपी

बीजेपी की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ-साथ पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कमान संभाल रखी थी. जिसमें पीएम मोदी ने 44 विधानसभाओं को कवर किया था. इसमें से 17 पर बीजेपी, 24 पर कांग्रेस ने विजय पताका फहराई है. वहीं जेडीएस ने 3 सीटें अपने नाम की हैं. पीएम मोदी का स्ट्राइक रेट 39 प्रतिशत का रहा है.

वहीं, गृह मंत्री अमित ने 36 विधानसभाओं को कवर किया था. इसमें से बीजेपी ने 10 और कांग्रेस ने 23 सीटों पर जीत दर्ज की है. वहीं जेडीएस ने 3 सीटें अपने नाम की हैं. इस हिसाब से उनका स्ट्राइक रेट 28 प्रतिशत का रहा है. उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने 11 विधानसभा सीटों पर चुनाव प्रचार किया था. जिसमें से बीजेपी ने 3 सीटों पर और कांग्रेस ने 7 सीटों पर जीत हासिल की है. वहीं, एक सीट कल्याण राज्य प्रगति पक्ष के हाथ लगी है. योगी आदित्यनाथ का स्ट्राइक रेट 27 प्रतिशत का रहा.  

कांग्रेस

कांग्रेस की ओर से पूर्व सांसद राहुल गांधी ने 26 विधानसभाओं में जोरदार प्रचार किया था. जिसमें से उन्होंने 17 सीटों पर अपनी पार्टी को जीत दिलाई है. इनमें से 8 पर बीजेपी और एक सीट पर जेडीएस ने जीत हासिल की है. इस हिसाब से राहुल गांधी का 65 प्रतिशत का स्ट्राइक रेट रहा है.

पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने भी 26 विधानसभाओं को कवर किया था. जिसमें कांग्रेस ने 16 सीटों पर अपना झंडा फहराया है. बीजेपी ने 9 और जेडीएस ने एक सीट पर जीत हासिल की है. कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने 28 विधानसभाओं पर चुनाव प्रचार किया था जिसमें कांग्रेस ने 16 सीटों पर जीत दर्ज की है और 9 सीटें बीजेपी ने अपने नाम की हैं. वहीं जेडीएस 3 सीटों पर जीती है. ऐसे में मल्लिकार्जुन खरगे का स्ट्राइक रेट 57 प्रतिशत का रहा है.

ये भी पढ़ें: Karnataka Election Result 2023: कर्नाटक चुनाव में BJP की करारी हार पर सीएम बसवराज बोम्मई का बयान, 'मैं इस हार कि...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Voting: उत्तर प्रदेश में एमएलसी की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान

वीडियोज

Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
LIVE: सौरव दास और रांका SEM के सामने हुए पेश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
LIVE: सौरव दास और रांका SEM के सामने हुए पेश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
फर्जी ID के साथ पकड़ाया गैंगस्टर अमृतपाल सिंह बाठ, कनाडा पुलिस ने दबोचा
फर्जी ID के साथ पकड़ाया गैंगस्टर अमृतपाल सिंह बाठ, कनाडा पुलिस ने दबोचा
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
Embed widget