एक्सप्लोरर

Karnataka Election Result 2023: चुनाव आयोग के रुझानों में जानें कौन आगे-कौन पीछे; जानें सबसे ताजा आंकड़ा

Karnataka Election Result 2023: कर्नाटक के चुनावी नतीजों में सबसे ताजा आंकड़ों में कौन सी पार्टी बाजी मारती नजर आ रही है, ये आप यहां इलेक्शन कमीशन की वेबसाइट के मुताबिक जान सकते हैं.

Karnataka Election Result 2023: कर्नाटक की राजनीति में आज विधानसभा चुनावों के नतीजे सामने आने का दिन है. जो रुझान अब तक आए हैं, उनसे आगे बनने वाली सरकार की तस्वीर साफ होती दिख रही है. राज्य में कुल 224 सीटों के नतीजों का आज ऐलान होगा और कर्नाटक की सत्ता की कमान अगले 5 साल के लिए कौन संभालेगा, इसका खाका तैयार हो जाएगा.

चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक क्या हैं रुझान

सुबह 10.30 बजे तक चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक कर्नाटक में कांग्रेस को पूरी 112 सीटों पर बढ़त मिल चुकी है और इस तरह कांग्रेस राज्य के विधानसभा चुनाव में जीत के लिए शतक लगा चुकी है और बहुमत की ओर बढ़ गई है. राज्य की सत्तारूढ़ बीजेपी को 74 सीटों पर बढ़त हासिल हुई है और जेडीएस को 30 सीटों पर बढ़त मिल चुकी है. निर्दलीय प्रत्याशी सहित अन्य 5 सीटों पर आगे हैं और इस तरह ये तस्वीर बन रही है कि कर्नाटक में सत्ता की चाबी कांग्रेस के हाथ लगती दिख रही है.

देखिए पार्टीवार रुझान


Karnataka Election Result 2023: चुनाव आयोग के रुझानों में जानें कौन आगे-कौन पीछे; जानें सबसे ताजा आंकड़ा

किस पार्टी का कितना वोट प्रतिशत और सीटें 

चुनाव आयोग नें 221 सीटों के रुझान जारी किए हैं और राज्य की 224 विधानसभा सीटों में से इस समय 221 सीटों के रुझान आ चुके हैं. बीजेपी के हाथ से राज्य की कमान छूटती दिख रही है और नए किंग के लिए राज्य की जनता का फैसला सामने आता दिख रहा है. 

कांग्रेस - 112 सीट – 43.2 फीसदी वोट
बीजेपी - 74 सीट -36.3 फीसदी वोट
जेडीएस -30 सीट -12.6 फीसदी वोट
अन्य - 5 सीट

कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना के रुझानों में कांग्रेस आगे चल रही है और सरकार बनाते दिख रही है. इसी को देखते हुए कांग्रेसके पार्टी कार्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं ने पार्टी का झंडा लहराया है और जमकर खुशी मना रहे हैं. बेंगलुरु में कांग्रेस के समर्थक माउंट कार्मेल कॉलेज पर जश्न मना रहे हैं जबकि  AICC मुख्यालय के बाहर भी कांग्रेस समर्थक जश्न के मूड में आ गए हैं और खुशी का इजहार कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें

Karnataka Election Results 2023 Live: कर्नाटक के रुझानों में टूटा बीजेपी का तिलिस्म, आंकड़ों में कांग्रेस का जलवा, अपने दम पर बनाएगी सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget