एक्सप्लोरर

कर्नाटक चुनाव Exit Poll: मध्य कर्नाटक में बीजेपी की भारी जीत की उम्मीद, 23-25 सीटें जीतने का अनुमान

कर्नाटक चुनाव Exit Poll: कर्नाटक चुनाव के मध्य कर्नाटक के रीजन में 224 में से 35 सीटें आती हैं और यहां पर 4 ज़िले आते हैं शिवमोगा, चित्रदुर्गा, दावणगेरे और चिक्कमगलुरु.

नई दिल्लीः दक्षिण के राज्य कर्नाटक के विधानसभा चुनाव आज पूरा हो गया. राज्य की 224 सदस्यीय विधानसभा सीटों में से 222 सीटों पर आज सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोट डाले गए. ये चुनाव एक चरण में था. विधानसभा चुनाव के नतीजे 15 मई को आएंगे लेकिन इससे पहले ही एबीपी न्यूज ने सी-वोटर के साथ मिलकर एग्जिट पोल कराया है. इसके जरिए आपको अंदाजा लग सकता है कि कर्नाटक में 15 मई को आने वाले नतीजों की कैसी तस्वीर बन सकती है.

एबीपी न्यूज सी वोटर के एग्जिट पोल में बीजेपी को बहुमत मिलता दिख रहा है और पार्टी के 104-116 सीटें जीतने का अनुमान है. कांग्रेस के दूसरे स्थान पर रहने और 83-94 सीटें जीतने की संभावना है. जेडीएस को 20-29 सीटें और अन्य को 7 सीटें मिलने की संभावना है.

कर्नाटक छह हिस्सों बेंगलुरु, ओल्ड मैसूरु, कोस्टल कर्नाटक, बॉम्बे-कर्नाटक, हैदराबाद-कर्नाटक और मध्य कर्नाटक में बंटा हुआ है. हर हिस्से के अपने राजनीतिक समीकरण हैं. एग्जिट पोल के लिए जो डेटा इस्तेमाल किया गया है वो चुनाव की 6 बजे तक वोटिंग पर आधारित है. कर्नाटक चुनाव के मध्य कर्नाटक के रीजन में 224 में से 35 सीटें आती हैं और यहां पर 4 ज़िले आते हैं शिवमोगा, चित्रदुर्गा, दावणगेरे और चिक्कमगलुरु.

मध्य कर्नाटक की 35 सीटों में कौन जीतेगा कितनी सीटें बीजेपी 23-25 सीटें कांग्रेस 8-10 सीटें जेडीएस 1-3 सीटें अन्य 0-1 सीटें

सात चैनलों के एग्जिट पोल के औसत के मुताबिक बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनती नज़र आ रही है, लेकिन उसको बहुमत नहीं मिल रहा है. बीजेपी को 102, कांग्रेस को 85, जेडीएस को 32 और अन्य को 3 सीटें मिलने का अनुमान है.

मध्य कर्नाटक मध्य कर्नाटक में येदियुरप्पा का गढ़ है लेकिन यहां चुनाव बीजेपी, कांग्रेस और जेडीएस के बीच है. मध्य कर्नाटक में भी 2013 में बीजेपी और येदियुरप्पा की पार्टी के आपस में बंट जाने के कारण कांग्रेस को फायदा हुआ था. लेकिन इस बार बीजेपी यहां से भी अच्छे स्कोर की उम्मीद कर रही थी और खुद येदियुरप्पा भी शिवमोगा के शिकारीपुरा से लड़ रहे हैं. इसके अलावा यहां मठ, शीर की संख्या ज्यादा है जहां अमित शाह हों या राहुल गांधी हर कोई जाते दिखा. यहां दलितों और लिंगायतों की संख्या ज्यादा है.

Exit Poll LIVE: ABP-सी-वोटर के एग्जिट पोल में BJP बनी सबसे बड़ी पार्टी, लेकिन बहुमत से थोड़ा दूर

बंपर वोटिंग: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में 70 प्रतिशत मतदान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

By-Election Results 2026 Live: नंदीग्राम में एक लाख वोटों से आगे BJP, रेजीनगर में बड़ा उलटफेर, तमिलनाडु में विजय का जलवा
Live: नंदीग्राम में एक लाख वोटों से आगे BJP, रेजीनगर में बड़ा उलटफेर, तमिलनाडु में विजय का जलवा
Nagaon By Election Result 2026 LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल
LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल
TN Election Results: तमिलनाडु उप चुनाव का पहला रुझान, सीएम विजय के लिए खुशखबरी
तमिलनाडु उप चुनाव का पहला रुझान, सीएम विजय के लिए खुशखबरी
Bypolls Election 2026: बंगाल-असम और तमिलनाडु में उपचुनाव, हुमायूं कबीर की गिरफ्तारी, पुडुचेरी का क्या है अपडेट
बंगाल-असम और तमिलनाडु में उपचुनाव, हुमायूं कबीर की गिरफ्तारी, पुडुचेरी का क्या है अपडेट

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Live: CJP प्रोटेस्ट से पहले ट्रेन-मेट्रो में पाबंदी का मामला SC पहुंचा, जज ने पूछा- आयोजक कौन?
Live: CJP प्रोटेस्ट से पहले ट्रेन-मेट्रो में पाबंदी का मामला SC पहुंचा, जज ने पूछा- आयोजक कौन?
दिल्ली: CJP प्रोटेस्ट से पहले बवाल, अरविंद केजरीवाल बोले- 'मैं भी जाऊंगा और...'
दिल्ली: CJP प्रोटेस्ट से पहले बवाल, अरविंद केजरीवाल बोले- 'मैं भी जाऊंगा और...'
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
207 पर गिरे थे 3 विकेट, फिर 68 रन के भीतर ढेर ऑस्ट्रेलिया, भारतीय गेंदबाजों का कहर
207 पर गिरे थे 3 विकेट, फिर 68 रन के भीतर ढेर ऑस्ट्रेलिया, भारतीय गेंदबाजों का कहर
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
UP चुनाव से पहले बड़ा फैसला, मिलेंगे 2 LPG सिलेंडर, कितने होंगे खर्च?
UP चुनाव से पहले बड़ा फैसला, मिलेंगे 2 LPG सिलेंडर, कितने होंगे खर्च?
Rejinagar Bypoll Result Live: भाजपा ने रेजीनगर सीट पर दर्ज की 72 हजार वोटों से जीत, हुमायूं कबीर को करारा झटका
Live: भाजपा ने रेजीनगर सीट पर दर्ज की 72 हजार वोटों से जीत, हुमायूं कबीर को करारा झटका
Embed widget