एक्सप्लोरर

Karnataka Election: बीजेपी के साथ गठबंधन के बाद जेडीएस को लगा बड़ा झटका, इस दिग्गज नेता ने छोड़ी पार्टी

BJP-JDS Alliance: जनता दल (एस) ने 2019 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ गठबंधन किया था. इस चुनाव में दोनों को हार का सामना करना पड़ा था. भाजपा ने तब कर्नाटक की 28 में से 25 सीटें जीती थीं.

BJP-JDS Alliance 2024: बीजेपी के साथ गठबंधन के औपचारिक ऐलान के दो दिन बाद ही जनता दल (सेक्युलर) को बड़ा झटका लगा है. पार्टी की राज्य इकाई के उपाध्यक्ष सैयद शफीउल्ला साहब ने पार्टी से अपना नाता तोड़ने का फैसला किया है.

शफीउल्ला ने जद (एस) कर्नाटक अध्यक्ष को लिखे अपने इस्तीफे में कहा, “मैं यह बताना चाहूंगा कि मैंने समाज और समुदाय की सेवा करने के लिए कड़ी मेहनत की है और पार्टी की सेवा की है, क्योंकि हमारी पार्टी धर्मनिरपेक्ष साख पर विश्वास करती है और उस पर कायम है. पर अब जब हमारे नेता कुमार स्वामी ने बीजेपी के साथ हाथ मिलाया है तो मैंने खुद को पार्टी से बाहर रहने का विकल्प चुना है.”

कई और वरिष्ठ नेताओं के इस्तीफा देने की सूचना 

उन्होंने आगे लिखा है, “सर, चूंकि पार्टी के वरिष्ठ नेता अब भाजपा के साथ हाथ मिलाने का फैसला कर चुके हैं, इसलिए मेरे पास पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के अलावा कोई और विकल्प नहीं बचा है.” वहीं दूसरी ओर कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि शफीउल्ला के अलावा जनता दल (सेक्युलर) के अध्यक्ष शिवमोग्गा, एम श्रीकांत और यूटी आयशा फरजाना समेत कई अन्य नेताओं ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है.

दो दिन पहले ही जेडीएस ने किया गठबंधन का ऐलान

बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा की जनता दल (सेक्युलर) ने शुक्रवार (22 सितंबर 2023) को कर्नाटक में भाजपा के साथ गठबंधन की घोषणा की और 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले औपचारिक रूप से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में शामिल होने का ऐलान भी किया. जद (एस) नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद यह घोषणा की.

2019 के चुनाव में कांग्रेस संग किया था गठबंधन

जेडी (एस) ने 2019 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस के साथ गठबंधन किया था. हालांकि, इस चुनाव में दोनों को हार का सामना करना पड़ा था. भाजपा ने तब कर्नाटक की 28 में से 25 सीटें जीती थीं. इसके अलावा भाजपा समर्थित एक निर्दलीय उम्मीदवार ने मांड्या निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल की थी. 

ये भी पढ़ें

UP Politics: लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी गठबंधन के नेताओं महाजुटान, पूर्व राज्यपाल से लेकर सपा सांसद तक होंगे शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget