एक्सप्लोरर

कर्नाटक चुनाव से पहले ही कांग्रेस में दोफाड़! सिद्धारमैया के बेटे का खुलासा- पिता बनना चाहते हैं CM

Karnataka Election 2023: कर्नाटक के पूर्व सीएम सिद्धारमैया के बेटे यतींद्र के बयान के बाद कांग्रेस में खींचतान बढ़ने की आशंका है. राज्य में अगले महीने चुनाव होने हैं.

Karnataka election 2023: कर्नाटक में अगले महीने विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. कांग्रेस ने अभी सीएम कैंडीडेट का एलान नहीं किया है लेकिन पूर्व सीएम और वर्तमान में नेता प्रतिपक्ष सिद्धारमैया की चाहत किसी से छिपी नहीं है. अब उनके बेटे और वरुणा से विधायक यतींद्र ने कहा कि वह अपने पिता को दोबारा सीएम बनते देखना चाहते हैं.

मांडया जिले के मालावल्ली में बोलते हुए विधायक यतींद्र ने कहा, "एक बेटा होने के नाते, मैं अपने पिता को दोबारा कर्नाटक का सीएम बनते देखना चाहता हूं. बिल्कुल, मेरे पिता ने भी कहा है कि वह दोबारा सीएम बनना चाहते हैं. वह राज्य को विकास के रास्ते पर ले जाएंगे."

सिद्धारमैया को वरुणा से टिकट

सिद्धारमैया को कांग्रेस ने इस बार वरुणा विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है. हालांकि, वह कोलार सीट से भी चुनाव लड़ना चाहते हैं और इसके लिए महीनों तक वहां जमीन तैयार की थी लेकिन अभी उस सीट पर फैसला नहीं हुआ है. 

बेटे के बयान से बढ़ेगी खींचतान

फिलहाल, यतींद्र के बयान के बाद कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद पर सिद्धारमैया और प्रदेश कांग्रेस चीफ डी के शिवकुमार के बीच खींचतान सार्वजनिक हो गई है. डीके शिवकुमार भी राज्य में मुख्यमंत्री बनने की चाहत रखते हैं. 

राज्य में मुख्यमंत्री पद पर लड़ाई के बीच सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के गुटों की ओर से जुबानी जंग गहरी होती जा रही है. एनडीटीवी ने एक सीनियर नेता के हवाले से कहा है कि राज्य में दो दिग्गज नेताओं के बीच खींचतान से पार्टी को नुकसान हो रहा है.

बीजेपी ने कहा तंज

कांग्रेस में सीएम पद को लेकर छिड़ी खींचतान पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कतील ने निशाना साथा है. कतील ने ट्वीट कर लिखा, सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार धड़े के पार्टी कार्यकर्ताओं की सीएम पद पर भ्रम फैलाने से उनकी अपनी ही पार्टी में कई लोगों की नींद हराम है. राज्य के लोग जानते हैं कि कमजोर आलाकमान अंदरूनी लड़ाई को सुलझाने में सक्षम नहीं है और उसे सत्ता मिलती है तो पक्का संघर्ष होगा.

यह भी पढ़ें

सिद्धारमैया को पहली लिस्ट में मिली पसंदीदा सीट, अब दूसरी पर नजर, जानें पूर्व सीएम का चुनावी गेम प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लूटपाट-झड़पें, आगजनी और गिरफ्तारियां, हिंसा और प्रोटेस्ट की आग में झुलसा यूरोप
लूटपाट-झड़पें, आगजनी और गिरफ्तारियां, हिंसा और प्रोटेस्ट की आग में झुलसा यूरोप
पोस्टर पर अखिलेश के बयान के बाद बोले कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल गौतम, 'BJP चाहे लाख भ्रम...'
पोस्टर पर अखिलेश के बयान के बाद बोले कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल गौतम, 'BJP चाहे लाख भ्रम...'
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर

वीडियोज

Bareily Ke Bachchan: Sangam फंसी धर्मसंकट में! मस्ती के बीच Satluj-Nirgun में छिड़ी तगड़ी जंग!
Bollywood News: राम-सीता के प्रेम में डूबा ‘मंगल रंग’, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल! (25.10.26)
Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लूटपाट-झड़पें, आगजनी और गिरफ्तारियां, हिंसा और प्रोटेस्ट की आग में झुलसा यूरोप
लूटपाट-झड़पें, आगजनी और गिरफ्तारियां, हिंसा और प्रोटेस्ट की आग में झुलसा यूरोप
पोस्टर पर अखिलेश के बयान के बाद बोले कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल गौतम, 'BJP चाहे लाख भ्रम...'
पोस्टर पर अखिलेश के बयान के बाद बोले कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल गौतम, 'BJP चाहे लाख भ्रम...'
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget