एक्सप्लोरर

Karnataka Election: सिद्धारमैया को पहली लिस्ट में मिली पसंदीदा सीट, अब दूसरी पर नजर, जानें पूर्व सीएम का चुनावी गेम प्लान

Karnataka Election 2023: आगामी कर्नाटक विधानसभा चुनाव कांग्रेस नेता सिद्धारमैया का आखिरी चुनाव है. इस बार पार्टी ने उन्हें मैसूर की वरुणा सीट से उम्मीदवार बनाया है.

Karnataka Assembly Election 2023: कांग्रेस नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव में वरुणा सीट से उतरने की तैयारी कर रहे हैं. कांग्रेस की पहली लिस्ट में सिद्धारमैया को इस सीट से प्रत्याशी बनाया गया है. यह उनके बेटे यतींद्र सिद्धारमैया की सीट है, जो वर्तमान में यहां से विधायक हैं. कर्नाटक के कांग्रेस नेता ने पहले ही घोषणा कर रखी है कि यह उनका आखिरी चुनाव है और इसके बाद वह चुनावी राजनीति में हिस्सा नहीं लेंगे. ऐसे में वरुणा सीट से उनके चुनाव लड़ने की खास वजह है.

सिद्धारमैया इस समय 9 अप्रैल को होने वाले राहुल गांधी के कोलार दौरे की तैयारियों में व्यस्त हैं. कोलार से राहुल गांधी कांग्रेस के सत्यमेव जयते कार्यक्रम की शुरुआत करने जा रहे हैं. कोलार वही जगह है, जहां पर 2019 में राहुल गांधी ने मोदी सरनेम वाला बयान दिया था. इसी बयान पर सूरत कोर्ट ने आपराधिक मानहानि मामले में राहुल गांधी को दो साल की सजा सुनाई थी जिसके बाद उन्हें लोकसभा के लिए अयोग्य करार दिया गया था. दिलचस्प बात ये है कि कोलार क्षेत्र सिद्धारमैया के लिए भी खास है. वरुणा सीट पर प्रत्याशी बनाए जाने से बहुत पहले से ही सिद्धारमैया कोलार सीट से टिकट मांग रहे थे.

वरुणा से क्यों लड़ेंगे सिद्धारमैया

मैसूर की वरुणा सीट सिद्धारमैया के लिए खास जगह रखती है. यहीं से उन्होंने अपनी चुनावी राजनीति की शुरुआत की थी. अब राजनीति की आखिरी पारी वह अपने होम ग्राउंड पर खेलना चाहते हैं. 

सिद्धारमैया आम तौर पर दो सीट से चुनाव लड़ते हैं. पिछले विधानसभा चुनाव में भी वह दो सीट से लड़े थे. वह कई महीनों से  कोलार में मैदान तैयार कर रहे थे. फरवरी में कर्नाटक कांग्रेस को लिखे पत्र में उन्होंने तीन विधानसभा सीटों बादामी, वरुणा और कोलार का जिक्र किया था, जहां से वे चुनाव लड़ सकते हैं.

बादामी और कोलार कांग्रेस की पहली लिस्ट में शामिल नहीं है. सूत्रों का कहना है कि कोलार से उनके टिकट की संभावना कम ही है क्योंकि स्थानीय रिपोर्ट से पता चलता है कि उनके लिए वहां से चुनाव जीतना मुश्किल होगा.

येदियुरप्पा के बेटे से टक्कर की अटकलें

इस बीच अटकलें थीं कि कर्नाटक में बीजेपी के दिग्गज नेता बीएस येदियुरप्पा के बेटे बीवाई विजयेंद्र उसी सीट से चुनाव लड़ सकते हैं, जहां से सिद्धारमैया मैदान में उतरेंगे. हालांकि, येदियुरप्पा ने अपने बेटे के बारे में अटकलों को ये कहते हुए विराम दिया कि विजयेंद्र शिकारीपुरा सीट से चुनाव लड़ेगे. शिकारीपुरा येदियुरप्पा की सीट रही हैं और वह 1983 के बाद से यहां 7 बार चुनाव जीत चुके हैं.

कर्नाटक में विधानसभा चुनावों का एलान हो चुका है. राज्य में 10 मई को एक ही चरण में वोट डाले जाएंगे. चुनाव नतीजे तीन दिन बाद 13 मई को आएंगे.

यह भी पढ़ें

सबसे ज्यादा सीटों वाले ओल्ड मैसूर क्षेत्र में किसका पलड़ा भारी, सर्वे ने बीजेपी-कांग्रेस दोनों की बढ़ाई टेंशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
बिहार NEET आंदोलन: 355 को जेल, 91 पुलिसकर्मी घायल, आंकड़े जारी
बिहार NEET आंदोलन: 355 को जेल, 91 पुलिसकर्मी घायल, आंकड़े जारी
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
बिहार NEET आंदोलन: 355 को जेल, 91 पुलिसकर्मी घायल, आंकड़े जारी
बिहार NEET आंदोलन: 355 को जेल, 91 पुलिसकर्मी घायल, आंकड़े जारी
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
‘बागी सांसदों पर जल्द हो कार्रवाई’, अभिषेक बनर्जी ने ओम बिरला से की मांग
‘बागी सांसदों पर जल्द हो कार्रवाई’, अभिषेक बनर्जी ने स्पीकर से की मांग
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
Embed widget