एक्सप्लोरर

सट्टा बाजार का अनुमान- कर्नाटक में कांटे की टक्कर में किसी को बहुमत नहीं, BJP बनेगी सबसे बड़ी पार्टी

सट्टा बाजार का मानना है कि कोई भी पार्टी अकेले दम पर सरकार नहीं बना सकेगी. सट्टा बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, बीजेपी 92-94 सीटों पर जीत हासिल करेगी. कांग्रेस 89-91 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है.

बेंगलुरु: देश के तमाम न्यूज चैनल पर कर्नाटक का रण कौन जीतेगा इसपर सर्वे किए जा रहे हैं. ऐसे में सट्टा बाजार में भी कर्नाटक चुनाव को लेकर हलचल तेज़ है. सट्टा बाजार का अनुमान है कि इस बार कर्नाटक में काटें की टक्कर है. बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी तो कांग्रेस केवल कुछ सीट पीछे दूसरे नंबर पर रहेगी. वहीं जेडीएस तीसरे नंबर पर रहकर किंगमेकर की भूमिका निभा सकती है.

सट्टा बाजार का मानना है कि कोई भी पार्टी अकेले दम पर सरकार नहीं बना सकेगी. सट्टा बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, बीजेपी 92-94 सीटों पर जीत हासिल करेगी. कांग्रेस 89-91 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है. वहीं जेडीएस 32-34 सीटें अपने नाम कर सकती है. राज्य में 224 सीट है और बहुमत के लिए 113 सीटों की जरूरत होती है.

एक बुकी ने कहा कि सट्टा बाजार के ये आंकड़े सेशन के आंकड़े हैं. यानि अगर कोई व्यक्ति बीजेपी के 92 सीट जीतने पर 1 लाख रुपये लगाता है और बीजेपी 92 या उससे कम सीटें लाती है तो पैसे लगाने वाले को एक लाख के दो लाख मिलेंगे. लेकिन अगर बीजेपी 93 या उसके ऊपर सीटें जीतती है तो वो व्यक्ति हार जाएगा.

वहीं अगर कोई व्यक्ति बीजेपी के 94 सीट जीतने पर 1 लाख रुपये लगाता है और बीजेपी 94 या उससे ज्यादा सीटें लाती है तो पैसे लगानेवाले को एक लाख के दो लाख मिलेंगे. लेकिन अगर बीजेपी 93 से कम सीटें जीतती है तो वो व्यक्ति हार जाएगा. ठीक इसी तरह कांग्रेस पर सट्टा लग रहा है.

कर्नाटक चुनाव: एक और सर्वे का दावा- कांग्रेस और बीजेपी बहुमत से दूर, देवगौड़ा होंगे किंगमेकर

सट्टा बाजार में बीजेपी और कांग्रेस कितनी सीटें जीतेगी इस पर भी सट्टा लग रहा है. बुकीज के आंकड़ों के मुताबिक, बीजेपी के 100 सीटें जीतने का भाव 2.50 रुपये यानि एक रुपया लगाने पर 2.50 रुपये मिलेंगे. मिशन 113 हासिल करने का भाव 5.2 रुपये. वहीं कांग्रेस के 100 सीटें जीतने का भाव 3.4 रुपये और और बहुमत हासिल करने का भाव 6.1 रुपये.

पार्टी की जीत के अलावा सट्टा बाजार वीआईपी सीटों पर भी सट्टा ले रहा है. जिन सीटों पर बड़े नाम चुनाव लड़ रहे हैं उन सीटों की हार जीत पर भी बड़ा सट्टा लग रहा है. वीआईपी सीटों की बात करें तो सट्टा बाजार के आंकडें दिलचस्प गणित बयां कर रहे हैं. कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारामैया के चामुंडेश्वरी सीट पर काटें की टक्कर है तो बदामी सीट पर सिद्धरमैया की जीत निश्चित मानी जा रही है.

सट्टा बाजार का अनुमान- कर्नाटक में कांटे की टक्कर में किसी को बहुमत नहीं, BJP बनेगी सबसे बड़ी पार्टी

चामुंडेश्वरी से सिद्धारमैया की जीत का भाव- 2.4 रुपये है तो बदामी से इनकी जीत का भाव- 0.70 पैसे है. वहीं बीजेपी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बीएस येदियुरप्ता का शिकारीपुरा सीट पर जीत का भाव 0.50 पैसे हैं. कुमारस्वामी के रामनगरा से जीत का भाव एक रुपये है तो चेनपटना से जीत का भाव 2.7 रुपये है.

कर्नाटक चुनाव की हर बड़ी खबर के लिए यहां क्लिक करें

सट्टा बाजार के मुताबिक कर्नाटक चुनाव में अबतक 200 करोड़ से ज्यादा का सट्टा लग चुका है और चुनाव की तारीख नजदीक आते आते ये आंकड़ा निश्चित रुप से और बढ़ेगा. 12 मई को कर्नाटक की जनता अपनी अगली सरकार के लिए वोट करेगी. चुनाव के नतीजे 15 मई को घोषित किए जाएंगे जब ये पता चल जाएगा की सट्टा बाजार के आंकड़े कितने सही साबित होते हैं.

बेंगलुरू में करीब 10 हजार वोटर आई कार्ड बरामद, बीजेपी-कांग्रेस एक दूसरे पर लगा रहे आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UP MLC Election Voting: उत्तर प्रदेश में एमएलसी की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
9 साल में तीसरी बार अक्षय संग काम करेंगी भूमि पेडनेकर, प्रियदर्शन की फिल्म में हुई एंट्री
प्रियदर्शन की फिल्म में भूमि पेडनेकर की एंट्री, फिर अक्षय कुमार संग बनेगी जोड़ी
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Small Home Library: कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
Embed widget