एक्सप्लोरर

Karnataka Election 2023: अभिनेता किच्चा सुदीप के चुनाव प्रचार की फंडिंग कौन कर रहा? आप का BJP पर निशाना

Karnataka Assembly Election 2023: आम आदमी पार्टी ने गुरुवार ( 27 अप्रैल) को कन्नड़ अभिनेता किच्चा सुदीप को लेकर BJP पर निशाना साधा है. आप ने सवाल किया कि किच्चा सुदीप के अभियान की फंडिंग कौन कर रहा है

Karnataka Elections 2023: कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टी ताबड़तोड़ प्रचार करने में जुटी हुई हैं. वहीं मशहूर कन्नड़ अभिनेता किच्चा सुदीप भी राज्य में बीजेपी उम्मीदवारों के लिए प्रचार करते नजर आ रहे हैं. ऐसे में आम आदमी पार्टी (AAP) ने गुरुवार ( 27 अप्रैल) को किच्चा सुदीप को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है. आम आदमी पार्टी ने सवाल किया कि किच्चा सुदीप के अभियान की फंडिंग कौन कर रहा है.

गौरतलब है कि सुदीप ने हाल ही में घोषणा की थी कि वह कर्नाटक चुनाव में मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई का समर्थन करेंगे. कन्नड़ अभिनेता ने चुनाव लड़ने के अटकलों को नकारते हुए साफ कर दिया था कि वह 2023 का कर्नाटक चुनाव नहीं लड़ेंगे, बल्कि सिर्फ 'अंकल' बसवराज बोम्मई के लिए प्रचार करेंगे.

चुनाव आयोग इन खर्चों को किसके खाते में जोड़ता है?
आप नेता गंगाधर ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि अभिनेता सुदीप ने हाल ही में घोषणा की थी कि वह केवल मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के लिए प्रचार करेंगे. उन्होंने कहा कि वह जिस किसी के लिए प्रचार करना चाहते हैं, वह कर सकते हैं इसके लिए वह स्वतंत्र हैं, लेकिन सुदीप का नाम बीजेपी के आधिकारिक स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल नहीं है.

अभिनेता सुदीप बुधवार (26 अप्रैल) को कर्नाटक में बीजेपी उम्मीदवार थिप्पेस्वामी के लिए प्रचार करते नजर आए थे, जो चित्रदुर्ग में मोलाकलमुरु विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. जिसमें उन्होंने हेलीकॉप्टर से यात्रा की. इसी का हवाला देते हुए आम आदमी पार्टी के नेता ने पूछा है कि किच्चा सुदीप हेलीकॉप्टर और लग्जरी कारों में घूमकर प्रचार कर रहे हैं इन सब पर कम से कम 15 से 40 लाख रुपए खर्च होंगे. उनके लिए इतने सारे खर्चों के लिए पैसा कहां से आ रहा है और चुनाव आयोग इन खर्चों को किसके खाते में जोड़ता है?

चुनाव आयोग का बीजेपी के लिए काम करना गलत
आंध्र प्रदेश की स्टेट एडवोकेट्स यूनिट के सदस्य और आप नेता गंगाधर ने चुनाव आयोग पर बीजेपी के पक्ष में काम करने का आरोप लगाया है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि चुनाव अधिकारी आप नेताओं की ओर से सत्तारूढ़ पार्टी के खिलाफ की गई शिकायतों का जवाब नहीं दे रहे हैं, चुनाव अधिकारियों और पुलिस का बीजेपी पार्टी के लिए काम करना सही नहीं है.

मशहूर कन्नड़ अभिनेता किच्चा सुदीप ने एक संवाददाता सम्मेलन में बोम्मई की उपस्थिति में साफ तौर पर कहा था कि वह 2023 का कर्नाटक चुनाव नहीं लड़ेंगे, बल्कि सिर्फ बसवराज बोम्मई के लिए प्रचार करेंगे. उन्होंने कहा, “मैं यहां बसवराज बोम्मई को अपने समर्थन की घोषणा करने आया हूं, जिन्हें मैं प्यार और सम्मान के साथ ‘मामा’ कहता हूं.  बोम्मई मामा मेरे कठिन समय में मेरे साथ खड़े रहे हैं.” सुदीप ने कहा कि उनकी राजनीति में शामिल होने या आगामी कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 लड़ने की कोई योजना नहीं है.

ये भी पढ़ें- Karnataka Election 2023: 'मछुआरों को देंगे 10 लाख का बीमा कवर', राहुल गांधी का बड़ा एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?

वीडियोज

Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
स्टार्क के बाद हेजलवुड का ऐतिहासिक कारनामा, 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
स्टार्क के बाद हेजलवुड का ऐतिहासिक कारनामा, 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget