एक्सप्लोरर

Karnataka Election 2023: सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार पहुंचे चामुंडेश्वरी मंदिर, कांग्रेस की पांच गारंटी को लागू करने का लिया संकल्प

Karnataka Election: कर्नाटक में बीजेपी, कांग्रेस और जेडीएस सहित सभी राजनीतिक दलों के रिपोर्ट कार्ड पर कल यानी 10 मई को जनता अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए वोट करेगी.

Karnataka Assembly Elections 2023: कर्नाटक में कल यानी 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए हाई-वोल्टेज प्रचार-प्रसार को सोमवार शाम 5 बजे से रोक दिया गया है. इसको लेकर कांग्रेस के दो दिग्गज सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार मैसूरू में चामुंडेश्वरी मंदिर पहुंचे. पहली कैबिनेट बैठक में पांच गारंटी को लागू करने का संकल्प लिया. 

राज्य में बीजेपी, कांग्रेस और जेडीएस सहित सभी राजनीतिक दलों के रिपोर्ट कार्ड पर कल जनता अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेगी. वहीं कर्नाटक चुनाव से एक दिन पहले, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राज्य के मतदाताओं से कर्नाटक को भारत में 'नंबर एक' राज्य बनाने के लिए 'डबल इंजन' बीजेपी को चुनने की आखिरी अपील की है. 

कर्नाटक को नंबर 1 बनाना है- पीएम

नरेंद्र मोदी ने कल होने वाले चुनाव को लेकर कर्नाटक के मतदाताओं से कहा, "आपने हमेशा मुझ पर प्यार और स्नेह बरसाया है, यह मेरे लिए एक दिव्य आशीर्वाद की तरह लगता है. हमारे 'आज़ादी का अमृत काल' में, हम भारतीयों ने अपने प्यारे देश को एक विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा है. कर्नाटक इस आंदोलन का नेतृत्व करने के लिए उत्सुक है." अपने विजन को साकार करें",  पीएम ने कहा, "कर्नाटक के हर नागरिक का सपना मेरा सपना है."

पीएम मोदी ने लोगों को कहा कि भारत पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है. हमारा अगला उद्देश्य शीर्ष तीन तक पहुंचना है, यह तभी संभव है जब कर्नाटक तेजी से 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर होगा. इसके अलावा, पीएम ने कहा, "हम निवेश, उद्योग और नवाचार में कर्नाटक को नंबर 1 और शिक्षा, रोजगार और उद्यमिता में नंबर 1 बनाना चाहते हैं."

पांच गारंटी को लागू करने का संकल्प- कांग्रेस

कांग्रेस ने कर्नाटक में  पांच गारंटी को लागू करने का संकल्प लिया है जिसके मध्य गृह ज्योति, गृह लक्ष्मी, अनन्य भाग्य युवा निधि और शक्ति योजना है. कांग्रेस ने घोषणा पत्र में गृह ज्योति के तहत कर्नाटक के सभी घरों के लिए 200 यूनिट फ्री बिजली देने का वादा किया है. गृह लक्ष्मी स्कीम के जरिए पार्टी सरकार में आने के बाद सभी परिवार की महिला प्रमुख को 2000 हजार रुपये की मासिक सहायता प्रदान करेगी. वहीं अन्ना भाग्य के माध्यम से सभी बीपीएल परिवारों को 10 किलो अनाज मासिक भत्ता उपलब्ध कराएगी. 

कांग्रेस ने कर्नाटक के ग्रेजुएट बेरोजगार युवाओं को 3000 हजार रुपये की मंथली और डिप्लोमा धारकों को 1500 रुपये की सहायता दो सालों के लिए करने का वादा किया है. शक्ति के तहत राज्य की सभी महिलाओं को कर्नाटक के केएसआरटीएस और बीएमटीसी बसों में मुफ्त यात्रा का वादा किया है.

कांग्रेस प्रमुख खरगे ने छठे वादे के रूप में एक और वादे को पूरा करने की बात कहते हुए कहा कि वह सरकार की पहली कैबिनेट में इसको लागू किया जाएगा. कर्नाटक विधानसभा के 224 सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान 10 मई को होगा. कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे तीन दिन बाद यानी 13 मई को घोषित किए जाएंगे. 

ये भी पढ़ें- Karnataka Election 2023: वोटिंग से एक दिन पहले PM मोदी ने कर्नाटक की जनता के नाम लिखा पत्र, वीडियो में दिया ये संदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UP MLC Election Voting: उत्तर प्रदेश में एमएलसी की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget