एक्सप्लोरर

Karnataka Election 2023: 'कांग्रेस ने आपको 91 बार गालियां दी...' कर्नाटक में पीएम मोदी पर बरसे राहुल गांधी- आपने ये नहीं बताया कि प्रदेश के लिए क्या किया

Karnataka Elections: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि अमूल बनाम नंदिनी विवाद से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए बीजेपी बीपीएल परिवारों को आधा लीटर दूध मुफ्त देने की पेशकश कर रही है.

Karnataka Elections 2023: कांग्रेस नेता राहुल गांधी 1 मई को अपनी पार्टी के लिए प्रचार करने कर्नाटक मे तुमकुर के तुरुवेकेरे पहुंचे. यहां पर उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने बीजेपी और पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला. राहुल ने कहा कि आप बोलते हैं कि कांग्रेस ने आपको 91 बार गलियां दी हैं. लेकिन, ये नहीं बताते हो कि आपने कर्नाटक की जनता के लिए क्या किया है? इसके अलावा, कर्नाटक की जनता से उन्होंने वादा भी किया. आइये जानते हैं राहुल गांधी ने अपने संबोधन में क्या बाते कही हैं?

राहुल गांधी के संबोधन की बातें
- राहुल गांधी ने कहा कि 'प्रधानमंत्री जी कर्नाटक आते हैं, लेकिन सिर्फ अपनी बात करते हैं. मोदी जी बताइए, आपने पिछले 3 साल में कर्नाटक के लिए क्या किया और राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य और युवाओं के लिए क्या करेंगे? ये चुनाव आपके बारे में नहीं, कर्नाटक के भविष्य के बारे में है. आप कहते हैं कांग्रेस ने आपको 91 बार गाली दी, लेकिन ये कभी नहीं कहते कि आपने कर्नाटक के लिए क्या किया'?

- उन्होंने कहा कि 'कर्नाटक में क्राई पीएम पे सीएम 40% कमीशन सरकार ने हाल ही में एक नया 'बीजेपी बोगस मेनिफेस्टो' जारी किया है, जिसमें उनके 2018 के घोषणापत्र के 90% वादों को पूरा करने में विफलता को देखते हुए विश्वसनीयता की कमी है'.

- राहुल ने कहा कि 'बीजेपी ने घोषणा की है कि बीपीएल परिवारों को तीन मुफ्त एलपीजी सिलेंडर मिलेंगे, जबकि पहले इन सिलेंडरों की कीमत तीन गुना हो गई थी. सबके फायदे के लिए एलपीजी सिलेंडर के दाम कम क्यों नहीं कर देते'?

- कांग्रेस नेता ने कहा कि 'अमूल बनाम नंदिनी विवाद से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए बीजेपी बीपीएल परिवारों को आधा लीटर दूध मुफ्त देने की पेशकश कर रही है. हालांकि, यह ध्यान भटकाने की एक सतही कोशिश लगती है'.

- उन्होंने कहा कि 'अच्छी तरह से चल रही इंदिरा कैंटीनों को बंद करने और अब प्रत्येक वार्ड में आहार केंद्र खोलने का प्रस्ताव करने का क्या मतलब है'?

- राहुल गांधी ने कहा कि 'समान नागरिक संहिता एक महत्वपूर्ण परिवर्तन करने के वास्तविक इरादे के बिना ध्यान आकर्षित करने के लिए एक चाल प्रतीत होती है'.

- राहुल ने कहा कि 'कर्नाटक के लोगों के पास बहुत कुछ है और बीजेपी को राज्य को और बर्बाद नहीं करने देंगे'.

तुमकुर में राहुल ने किये ये वादें
राहुल गांधी ने गृहलक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं को 2,000 रुपये प्रतिमाह देने का वादा किया. गृह ज्योति योजना के तहत 200 यूनिट फ्री बिजली, महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा, अन्न भाग्य योजना के तहत परिवार के हर सदस्य को 10 किलो चावल और युवा निधि योजना के तहत दो साल तक ग्रेजुएट को 3,000 रुपये और डिप्लोमा होल्डर को 1,500 रुपये प्रति महीने देने का वादा किया है.

ये भी पढ़ें- Karnataka Election 2023: कर्नाटक में BJP ने जारी किया अपना मैनिफेस्टो, चुनावी वादों में शामिल यूनिफॉर्म सिविल कोड- जानें क्या हुईं घोषणाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget