एक्सप्लोरर

Karnataka Election 2023: 'डेफिनेटली जीतेंगे सर...' पीएम मोदी ने किया फोन तो बोले केएस ईश्वरप्पा

Karnataka Elections: पीएम नरेंद्र मोदी और केएस ईश्वरप्पा के बीच मोबाइल पर बातचीत हुई. ईश्वरप्पा ने पीएम मोदी से कहा कि कर्नाटक में आगामी विधानसभा चुनाव में बीजेपी निश्चित रूप से जीतेगी.

Karnataka Elections: कर्नाटक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया खत्म हो चुकी है. इस दौरान शुक्रवार को पीएम नरेंद्र मोदी और केएस ईश्वरप्पा के बीच मोबाइल पर बातचीत हुई जिसमें ईश्वरप्पा ने पीएम मोदी से कहा कि कर्नाटक में आगामी विधानसभा चुनाव में बीजेपी निश्चित रूप से जीतेगी. ईश्वरप्पा ये भी कहते नजर आ रहे हैं कि 'डेफिनेटली जीतेंगे सर'.

वहीं, पीएम मोदी ने भी उनसे वादा किया कि पार्टी हमेशा उनके साथ रहेगी. इसका एक वीडियो भी सामने आया है. 

पीएम मोदी और ईश्वरप्पा की बातचीत
पीएम नरेंद्र मोदी ने बीजेपी के पूर्व मंत्री केएस ईश्वरप्पा से बात की और उनसे वादा किया कि पार्टी हमेशा उनके साथ रहेगी. शुरुआत में ईश्वरप्पा ये कहते नजर आ रहे हैं कि 'जीत जाएगा साहब. उधर से पीएम मोदी चुनाव के प्रचार और पार्टी को लेकर कुछ कह रहे हैं. ईश्वरप्पा कह रहे हैं कि 'बहुत अच्छा होगा सर, डेफिनेटली जीतेंगे सर, नो प्रॉब्लम सर'. पीएम मोदी कह रहे हैं कि बिल्कुल ही, हम लोग सब लगे हुए हैं. ईश्वरप्पा कह रहे हैं कि 'डेफिनेटली हम जीतेंगे साहब, आपका आशीर्वाद चाहिए साहब'. इसके बाद पीएम मोदी कुछ कहते है, इस पर धन्यवाद कहते हुए ईश्वरप्पा कॉल कट कर देते है. वीडियो में ईश्वरप्पा के पीछे उनके फेमिली मेंबर भी दिखाई दे रहे हैं.

बीजेपी से नाराज नहीं ईश्वरप्पा
बता दें कि दोनों के बीच यह बातचीत ईश्वरप्पा और उनके बेटे केई कांतेश के कर्नाटक में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के टिकट से चूकने के बाद हुई है. दरअसल, शिमोगा सीट से पांच बार विधायक निर्वाचित हुए ईश्वरप्पा ने बीजेपी से अपने बेटे केई कांतेश के लिए टिकट की मांग की थी. वहीं, बीजेपी ने शिमोगा से ईश्वरप्पा के बेटे केई कांतेश को टिकट न देकर चन्नाबसप्पा को मैदान में उतारा दिया. इसे लेकर वो नाराज बताये जा रहे थे. हालांकि, ईश्वरप्पा ने साफतौर पर कहा था कि मैं बीजेपी से नाराज नहीं हूं. हमें उन्हें बीजेपी में वापस लाना है जो हमारी पार्टी से नाराज हैं और कांग्रेस में शामिल हो गए हैं.

ये भी पढ़ें- Karnataka Election 2023: केएस ईश्वरप्पा ने कांग्रेस पर लगाए जाति बांटने के आरोप, बेटे को टिकट न मिलने पर BJP के लिए कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget