एक्सप्लोरर

Karnataka Elections 2023: चुनाव से पहले ऑस्कर विनिंग सॉन्ग 'नाटू-नाटू' बना 'मोदी-मोदी', देखें वीडियो

Modi-Modi Song: बीजेपी के किसी भी ऑफिशियल सोशल मीडिया पेज या हैंडल पर इसको शेयर नहीं किया गया है. इस सॉन्ग में बीजेपी सरकार की सभी योजनाओं से कर्नाटक में विकास की कहानी बताई गई है.

Natu-Natu became Modi-Modi Song: पिछले महीने लॉस एंजिलिस में हुई 95वीं ऑस्कर सेरेमनी में तेलुगु फिल्म 'आरआरआर' के नाटू-नाटू ने बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग का अवॉर्ड जीता था. इससे पहले नाटू-नाटू को गोल्डन ग्लोब्स अवॉर्ड में बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग का खिताब मिला था. वहीं, अब कर्नाटक चुनाव में नाटू-नाटू की धुन पर मोदी-मोदी गाना बनाया गया है. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रहा है. कन्नड़ भाषा में बने इस सॉन्ग में बीजेपी सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया गया है. कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर ने मंगलवार को इस वीडियो को ट्वीट किया था. हालांकि, बाद में उन्होंने ट्वीट को डिलीट कर लिया था. 

बीजेपी ने नहीं किया शेयर
हालांकि, यह साफ नहीं है कि ये वीडियो बीजेपी के ऑफिशियल कैंपेन का हिस्सा है या नहीं? वहीं, बीजेपी के किसी भी ऑफिशियल सोशल मीडिया पेज या हैंडल पर इसको शेयर नहीं किया गया है. इस सॉन्ग में बीजेपी सरकार की सभी योजनाओं से कर्नाटक में विकास की कहानी बताई गई है. अभी तक ये भी साफ नहीं हुआ है कि ये वीडियो किसने बनाया या बनवाया है. इस वीडियो में बीजेपी का चुनाव चिन्ह यूज किया गया है. बता दें कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में एक महीने से भी कम समय बचा है. राजनीतिक दल सीधे और वर्चुअल तरीके से मतदाताओं तक पहुंचने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं.

क्या है वायरल वीडियो में?
तमाम सोशल मीडिया यूजर्स ने इस वीडियो को अपने अकाउंट्स से शेयर किया है. जगत डरक नाम के यूजर ने अपने वेरिफाइड हैंडल से शेयर किये इस वीडियो के कैप्शन में लिखा कि 'मोदी मोदी मोदी, नमो नेतृत्व के तहत बीजेपी सरकार की उपलब्धियों को उजागर करने वाले हिट आरआरआर सॉन्ग पर आधारित यह आकर्षक सॉन्ग'.

2 मिनट 14 सेकेंड के इस वीडियो की शुरुआत में चाय की दुकान दिखती है. फिर कुछ युवक और युवतियां 'नाटू-नाटू' के हुक स्टेप पर मोदी-मोदी कहते हुए डांस करते हैं. इस सॉन्ग में पीएम नरेंद्र मोदी के कर्नाटक दौरे में ढोल बजाने के शॉट्स का भी इस्तेमाल किया गया है. इसमें बीजेपी सरकार की परियोजनाओं और कल्याणकारी योजनाओं पर जोर दिया गया है. ये सॉन्ग पिछले तीन वर्षों में शिवमोग्गा हवाई अड्डे, बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे, मेट्रो लाइनों और राज्य में बीजेपी सरकार की अन्य कल्याणकारी योजनाओं जैसी परियोजनाओं पर केंद्रित है.

कांग्रेस ने इस ऑस्कर सॉन्ग पर किया था चुनाव प्रचार
ऐसा पहली बार नहीं है कि जब किसी राजनीतिक पार्टी ने अपने चुनाव प्रचार के लिए ऑस्कर विनिंग सॉन्ग का इस्तेमाल किया है. साल 2009 में जब फिल्म 'स्लमडॉग मिलियनेयर' के 'जय हो' सॉन्ग ने ऑस्कर जीता था, तो कांग्रेस पार्टी ने भी इस सॉन्ग को 'जय हो कांग्रेस' में बदल दिया था. कांग्रेस ने आम चुनावों के दौरान इसे अपने चुनाव प्रचार सॉन्ग के रूप में प्रचारित किया था. हालांकि, बाद में कांग्रेस पार्टी ने इस सॉन्ग को अपने चुनाव अभियान से हटा दिया था. गौरतलब है कि कर्नाटक में विधानसभा चुनाव 10 मई को होंगे और परिणाम 13 मई को घोषित किए जाएंगे. सभी 224 निर्वाचन क्षेत्रों में एक ही बार में मतदान होगा और चुनावी लड़ाई प्रमुख रूप से कांग्रेस, बीजेपी और जेडीएस के बीच लड़ी जाएगी.

ये भी पढ़ें- Karnataka Election 2023: 'किसी भी कीमत पर लड़ूंगा', कौन हैं कर्नाटक में बीजेपी को चैलेंज करने वाले जगदीश शेट्टार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली हॉलीवुड फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली हॉलीवुड फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
Embed widget