एक्सप्लोरर

Karnataka Elections: बीजेपी से नहीं मिला टिकट तो मंत्री अंगारा एस ने छोड़ी राजनीति, पार्टी ने 7 विधायकों को बदला

BJP on Karnataka Elections: अंगारा एस कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले के सुलिया से विधायक हैं. इस बार उसी सीट से चुनाव लड़ने के लिए अंगारा एस को पार्टी ने टिकट देने से इनकार कर दिया है.

BJP on Karnataka Elections: कर्नाटक में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए एक महीने से कम का समय बचा है और बीजेपी में टिकट को लेकर घमासान मचा है. बीजेपी से टिकट ना मिलने से नाराज तमाम नेता पार्टी छोड़ने की धमकी दे रहे हैं. इसी क्रम में बीजेपी ने कर्नाटक के बंदरगाह और अंतर्देशीय परिवहन विभाग के मंत्री अंगारा एस का टिकट कैंसल कर दिया है, जिस पर उन्होंने नाराजगी जताई है. अंगारा एस ने राजनीति से संन्यास लेने और पार्टी के लिए प्रचार ना करने का ऐलान किया है.

बताते चलें कि बीजेपी ने 11 अप्रैल को पहली सूची में 189 और दूसरी सूची में 12 अप्रैल को 23 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी. अंगारा का नाम दोनों सूचियों से गायब था. वहीं, दूसरी सूची में पार्टी ने 7 मौजूदा विधायकों को भी बदल दिया है.

अंगारा ने क्या कहा?

छह बार के बीजेपी विधायक अंगारा एस ने कहा कि समर्पण के साथ पार्टी के लिए मेहनत करने वाले विधायक के साथ ऐसा व्यवहार नहीं किया जाता है. मैं बिना किसी दाग के पार्टी और समाज के लिए काम करता रहा हूं, लेकिन ईमानदारी की कोई कीमत नहीं है. टिकट काटना मेरी ईमानदारी के लिए झटका है. मैं अब पार्टी के लिए काम नहीं करूंगा. लॉबिंग (पक्ष को जुटाना) मेरा शौक नहीं था. मैं अब राजनीति और चुनाव प्रचार में भी नहीं रहूंगा. बीजेपी नए उम्मीदवार का ध्यान रख सकती है.

अंगारा एस कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले के सुलिया से विधायक हैं. इस बार उसी सीट से चुनाव लड़ने के लिए अंगारा एस को पार्टी ने टिकट देने से इनकार कर दिया. यह सीट अनुसूचित जाति के उम्मीदवार के लिए आरक्षित है. सुलिया सीट से अब भागीरथी मुरुल्या को सीट से टिकट दिया गया है.

दूसरी लिस्ट में इन 7 मौजूदा विधायकों को पार्टी ने बदला

अपनी दूसरी सूची में बीजेपी ने 7 मौजूदा विधायकों को बदल दिया है. सूची के अनुसार, हाल ही में कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए नागराज छब्बी को कलघाटगी निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए टिकट दिया गया है. पूर्व विधायक वाई संपंगी की बेटी अश्विनी संपंगी कोलार गोल्ड फील्ड्स (केजीएफ) से चुनाव लड़ेंगी.

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के करीबी रिश्तेदार एनआर संतोष को दूसरी सूची में जगह नहीं मिली है. जीवी बसवराजू को अरसीकेरे निर्वाचन क्षेत्र से लड़ने के लिए टिकट मिला है.

मुदिगेरे निर्वाचन क्षेत्र से मौजूदा विधायक एमपी कुमारस्वामी की जगह दीपक डोड्डैया को पार्टी ने टिकट दिया है. बीजेपी ने बिंदूर सीट से मौजूदा विधायक सुकुमार शेट्टी की जगह गुरुराज गंटीहोल को टिकट दिया है. शिवकुमार को चन्नागिरी से टिकट मिला है, जो मदल विरुपक्षप्पा की सीट थी.

जानकारी के लिए बता दें कि मदल विरुपाक्षप्पा के परिवार से किसी को भी सूची में जगह नहीं मिली है. हाल ही में मदल विरुपाक्षप्पा का परिवार एक भ्रष्टाचार के मामले में शामिल था, जिसके कारण उन पर एफआईआर दर्ज हुई और लोकायुक्त का छापा पड़ा था.

बीजेपी ने कर्नाटक की कुल 224 सीटों में से अपने 212 प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं, लेकिन अभी 12 उम्मीदवारों की घोषणा होनी बाकी है. जिनमें हुबली धारवाड़ मध्य, कृष्णराजा, शिवमोग्गा, महादेवपुरा आदि निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं. कर्नाटक विधानसभा चुनाव 10 मई को एक ही चरण में होंगे, जिसकी मतगणना 13 मई को होनी है.

ये भी पढ़ें- Karnataka Elections: 'बीजेपी को प्रत्याशियों की चिंता नहीं, पार्टी सिंबल व पीएम मोदी का नेतृत्व काफी', कर्नाटक चुनाव पर अश्वथनारायण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
UP Panchayat Election: 'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget