एक्सप्लोरर

Karnataka Election 2023: कर्नाटक चुनाव के लिए BJP ने जारी की 23 प्रत्याशियों की दूसरी सूची, 7 मौजूदा विधायकों का टिकट कटा

Karnataka: बीजेपी ने कर्नाटक की कुल 224 सीटों में से अपने 212 प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं. अभी 12 उम्मीदवारों की घोषणा होनी बाकी है. 23 उम्मीदवारों की दूसरी सूची में 7 मौजूदा विधायकों का टिकट कटा है.

BJP Candidates List: कर्नाटक में आगामी विधानसभा चुनाव के दिन नजदीक आ रहे हैं. बीते बुधवार (12 अप्रैल) को बीजेपी ने अपने 23 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है. इसी के साथ बीजेपी ने कर्नाटक की कुल 224 सीटों में से अपने 212 प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं, लेकिन अभी 12 उम्मीदवारों की घोषणा होनी बाकी है. बीजेपी की 23 उम्मीदवारों की दूसरी सूची में 7 मौजूदा विधायकों का टिकट कटा है.

वहीं, इस लिस्ट में जगदीश शेट्टार, केएस ईश्वरप्पा, अरविंद लिंबावाली जैसे हाई प्रोफाइल नेताओं के विधानसभा के टिकट की घोषणा रोकी गई है. दूसरी लिस्ट में 3 निवर्तमान विधायकों को टिकट मिला है और 2 महिलाओं को टिकट मिला है. इससे पहले मंगलवार (11 अप्रैल) को बीजेपी ने अपने 189 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी, जिसमें पार्टी ने 52 नए चेहरों को मैदान में उतारा है.

इनका नाम सूची से गायब
कर्नाटक के पूर्व सीएम और बीजेपी के दिग्गज नेता बीएस येदियुरप्पा के रिश्तेदार एनआर संतोष का नाम सूची में नहीं है. पहली के अलावा, दूसरी लिस्ट में भी पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार का नाम गायब है. हुबली-धारवाड़ से विधायक शेट्टार ने दावे से कहा था कि पार्टी ने उन्हें चुनाव लड़ने से मना किया है. जिस पर वे नाराज हुए है. इस बयान के बाद शेट्टार को दिल्ली बुलाया गया था, जहां उन्होंने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी. इसके अलावा, हाल ही में बीजेपी में शामिल हुए कांग्रेसी नेता नागराज छब्बी को कलघाटगी से टिकट मिला है. कोलार गोल्ड फील्ड (केजीएफ) से अश्विनी सम्पंगी चुनाव लड़ेंगे, वो एससी उम्मीदवार है.

बीजेपी की पहली सूची के उम्मीदवार 
बीजेपी की पहली सूची के 189 उम्मीदवारों में से 52 नए चेहरे शामिल है. इसमें 32 ओबीसी वर्ग से, 30 एससी वर्ग से, 16 एसटी वर्ग से है. इसके अलावा, 9 डॉक्टर, 31 पोस्ट ग्रेजुएट, 5 वकील, 3 एकेडमिक, 1 आईएएस, 1 आईपीएस, 3 सेवानिवृत अधिकारी और 8 महिलाओं को टिकट दिया गया है. मंगलवार की सूची के मुताबिक, कम से कम नौ विधायकों को बीजेपी ने टिकट नहीं दिया है. इनमें मंत्री अंगारा (सुलिया निर्वाचन क्षेत्र) और आनंद सिंह (विजयनगर) शामिल हैं. वहीं, कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई शिगगांव से चुनाव से लड़ेंगे. कर्नाटक के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र तीर्थहल्ली निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे. बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव सी टी रवि अपनी परंपरागत चिकमगलूर सीट से चुनाव लड़ेंगे.

बता दें कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 13 अप्रैल से शुरू होकर 20 अप्रैल तक चलेगी. कर्नाटक में 10 मई को वोटिंग होनी है और वोटों की गिनती 13 मई को होगी, जिसके बाद परिणामों की घोषणा की जाएगी.

ये भी पढ़ें- BJP Candidates List: बीजेपी ने कर्नाटक चुनाव के लिए 23 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की, नागराज छब्बी को मिला टिकट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nagaon By Election Result 2026 LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल
LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल
By-Election Results 2026 Live: रेजीनगर-नंदीग्राम में भाजपा ने फहराया भगवा, धारापुरम-मदुरांतकम में TVK ने किया फतह
Live: रेजीनगर-नंदीग्राम में भाजपा ने फहराया भगवा, धारापुरम-मदुरांतकम में TVK ने किया फतह
TN Election Results: तमिलनाडु उप चुनाव का पहला रुझान, सीएम विजय के लिए खुशखबरी
तमिलनाडु उप चुनाव का पहला रुझान, सीएम विजय के लिए खुशखबरी
Bypolls Election 2026: बंगाल-असम और तमिलनाडु में उपचुनाव, हुमायूं कबीर की गिरफ्तारी, पुडुचेरी का क्या है अपडेट
बंगाल-असम और तमिलनाडु में उपचुनाव, हुमायूं कबीर की गिरफ्तारी, पुडुचेरी का क्या है अपडेट

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget