एक्सप्लोरर

Karnataka Election 2023: 'कांग्रेस को वोट मतलब PFI...', सोरबा में जेपी नड्डा ने साधा निशाना- ऐसे लोगों को सत्ता में कभी मत लाओ

Karnataka Elections: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि कांग्रेस को वोट देने का मतलब है पीएफआई को वोट देना. ये समाजविरोधी लोगों को समर्थन देने वाली पार्टी है.

Karnataka Elections: कर्नाटक में विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी बैक टू बैक रैलियां और जनसभाएं कर रही है. इस कड़ी में बीजेपी के स्टार प्रचारक और राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने राज्य के सोरबा में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया. नड्डा ने सोरबा सीट से उम्मीदवार कुमार बंगारप्पा के समर्थन में वोट करने अपील की. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस को वोट देने का मतलब है पीएफआई को वोट देना. ये समाजविरोधी लोगों को समर्थन देने वाली पार्टी है. इसके अलावा, कांग्रेस को भ्रष्टाचार और घोटालों में डूबी हुई सरकार बताया. आइए समझते हैं कि जेपी नड्डा ने अपने संबोधन में क्या बातें कही हैं?

जेपी नड्डा के संबोधन की बातें

  • बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में दुनिया में भारत का नाम बढ़ा है. कोरोना के दौरान पूरी दुनिया मुसीबत में पड़ गई, अभी तक यूरोप में वैक्सीनेशन पूरी तरह नहीं हो पाया है. लेकिन, भारत ने बूस्टर डोज के साथ 220 करोड़ से अधिक डोज लगाकर 100% वैक्सीनेशन पूरा कर लिया.
  • जेपी नड्डा ने कहा कि मोदी जी के मजबूत नेतृत्व में भारत का कद विश्व स्तर पर बढ़ा है. कर्नाटक ने बीजेपी के नेतृत्व में काफी प्रगति की है और यह विकास इसलिए हुआ है क्योंकि यहां न केवल डबल-इंजन सरकार रही है, बल्कि शक्तिशाली-इंजन सरकार भी रही है.
  • नड्डा ने कहा कि 94% मोबाइल भारत में बाहर से आता था, आज 97% मोबाइल भारत में बन रहा है. ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में हम तीसरे नंबर पर खड़े हैं. दुनिया में फॉरेन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट में भी हम आगे बढ़ गए हैं. ये विकास की नई कहानी है.
  • उन्होंने कहा कि कर्नाटक में चुनाव 'परिवारवाद' और 'विकासवाद' के बीच की लड़ाई है. यदि आप कर्नाटक में विकास और समृद्धि को आगे बढ़ाना चाहते हैं, तो 'विकासवाद' चुनें, बीजेपी चुनें.
  • बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि दो शताब्दियों तक हम पर शासन करने वाले ब्रिटेन को भी पछाड़कर भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है. यह मोदी जी के मजबूत और सक्षम नेतृत्व के कारण ही संभव हो पाया है. 2014 के बाद से विकास की गति तेज हुई है. मैन्युफैक्चरिंग हो या एक्सपोर्ट, हमने हर सेक्टर में बदलाव सुनिश्चित किया है.
  • जेपी नड्डा ने कहा कि जेडीएस को वोट डालने का मतलब है कांग्रेस को वोट देना और कांग्रेस को वोट देने का मतलब है पीएफआई को वोट देना. ये सभी समाजविरोधी लोगों को समर्थन देने वाली पार्टियां हैं. इसलिए हमें वोट सोच समझकर देना चाहिए.
  • नड्डा ने कहा कि सिद्धारमैया ने बीजेपी की सभी कल्याणकारी पहलों को लोगों तक पहुंचने से रोक दिया था. ऐसे लोगों को कभी सत्ता में मत लाओ. कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार और घोटालों में पूरी तरह डूब चुकी है. 2016 का मालाप्रभा नहर घोटाला, 2014 का शिक्षक भर्ती घोटाला, 2018 का पुलिस भर्ती घोटाला, इनकी सूची चलती जाती है.
  • उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं के मन और विचारों में जहर है. सोनिया गांधी और राहुल गांधी के निर्देशों और संकेतों से ये नेता मोदी जी के बारे में समय-समय पर जो शर्मनाक टिप्पणी करते हैं, उसका सिलसिला चलता रहता है.

ये भी पढ़ें- Karnataka Election 2023: 'इसी धरती पर कांग्रेस ने किसानों को...', धारवाड़ में अमित शाह की दहाड़- आप जितना गाली दोगे, उतना कमल खिलेगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget