एक्सप्लोरर

Karnataka Election 2023: जेपी नड्डा-अमित शाह ने जगदीश शेट्टार से बात की थी, दिल्ली में बड़ा पद देने का वादा, लेकिन... CM बोम्मई का बड़ा बयान

Jagadish Shettar Quits BJP: सीएम बोम्मई ने आगे कहा कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह ने शेट्टार को दिल्ली में एक बड़े पद का वादा किया था.

Karnataka Election 2023 Date: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और विधायक जगदीश शेट्टार (Jagadish Shettar) ने रविवार (16 अप्रैल) को राज्य विधानसभा से इस्तीफा दे दिया. इससे पहले शेट्टार ने बीजेपी से टिकट कटने के बाद 15 अप्रैल को पार्टी से इस्तीफा दे दिया था. यह दिग्गज नेता हुबली-धारवाड़ विधानसभा क्षेत्र से छह बार विधायक रह चुके हैं. 

कयास लगाए जा रहे हैं कि जगदीश शेट्टार सोमवार को कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं. टिकट कटने के बाद से ही जगदीश शेट्टार लगातार बीजेपी हाईकमान के संपर्क में थे. लेकिन शीर्ष नेतृत्व से बात नहीं बनने के बाद उन्होंने बीजेपी छोड़ने का मन बनाया. उन्होंने हुबली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि मैंने विधानसभा और बीजेपी से इस्तीफा देने का फैसला किया है. मैंने इस पार्टी को खड़ा किया. लेकिन उन्होंने (पार्टी के कुछ नेताओं) ने मेरे लिए पार्टी से इस्तीफा देने की स्थिति पैदा कर दी. 

गृह मंत्री अमित शाह ने फोन किया था

जगदीश शेट्टार के बीजेपी छोड़ने के बाद कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी शनिवार को शेट्टार को फोन किया था और उन्हें मनाने की कोशिश की थी. वहीं, बीजेपी ने कहा कि जगदीश शेट्टार ने पार्टी के ऊपर खुद को तरजीह दी है. बीजेपी आलाकमान लगातार उनसे बातचीत करके मामला हल करने की कोशिश कर रही थी, लेकिन शेट्टार ने पार्टी से बढ़कर खुद को अहमियत दी. 

केंद्रीय मंत्रियों ने मनाने की कोशिश की

इससे पहले सीएम बसवराज बोम्मई और केंद्रीय मंत्रियों धर्मेंद्र प्रधान और प्रल्हाद जोशी ने शेट्टार को मनाने की भरसक कोशिश की थी. सीएम बोम्मई ने आगे कहा कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह ने शेट्टार को दिल्ली में एक बड़े पद का वादा किया था. मैंने भी शेट्टार से वादा किया था कि उनकी पसंद के उम्मीदवार को टिकट दिया जाएगा, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया. 

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 से पहले बीजेपी में नेताओं का पार्टी छोड़ने का सिलसिला लगातार जारी है. अब तक कुल आठ बड़े बीजेपी नेता पार्टी छोड़ चुके हैं.

ये भी पढ़ें: Karnataka Election 2023: 'पता नहीं बीजेपी ने टिकट क्यों नहीं दिया', कर्नाटक पूर्व CM जगदीश शेट्टार बोले- मैं इस्तीफा... 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget