एक्सप्लोरर

Karnataka Election 2023: कर्नाटक में एचडी देवेगौड़ा करेंगे 42 जगहों पर प्रचार, चुनाव के मैदान में जेडीएस के 207 उम्मीदवार

Karnataka Assembly Elections: एचडी देवगौड़ा ने कहा कि वह अगले 11 दिनों में 42 स्थानों पर जेडीएस के लिए प्रचार करेंगे और अपनी सेहत को देखते हुए हफ्ते में एक बार आराम करेंगे.

 HD Deve Gowda On Karnataka Elections: कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी और कांग्रेस का प्रचार अभियान जोरशोर से जारी है. इसी क्रम में जेडीएस भी अपने प्रचार अभियान को तेज करने के लिए शुक्रवार (28 अप्रैल) से मैदान में उतरने वाली है. इसकी जानकारी पूर्व प्रधानमंत्री और जेडीएस सुप्रीमो एचडी देवगौड़ा ने गुरुवार (27 अप्रैल  को दी. उन्होंने कहा कि वह कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए अगले 11 दिनों में 42 स्थानों पर अपनी पार्टी (जेडीएस) के लिए प्रचार करेंगे. 

'8 मई तक 42 जगहों पर प्रचार करूंगा'
18 मई को एचडी देवगौड़ा का जन्मदिन है और इस दिन वो 90 वर्ष के हो जाएंगे. 89 वर्षीय देवगौड़ा कहा 'मैं कल से 8 मई तक 42 जगहों पर प्रचार करूंगा. यह एक अस्थायी कार्यक्रम है. मैं सेहत के हालातों को ध्यान में रखते हुए हफ्ते में एक बार आराम करूंगा. क्योंकि, मुझे सप्ताह में एक बार इंजेक्शन लेना है'.

जेडीएस के 207 उम्मीदवार मैदान में
जेडीएस सुप्रीमो देवगौड़ा ने कहा कि पार्टी ने 211 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था. जिनमें से दो ने अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली और दो अन्य का नामांकन पत्र खारिज कर दिया गया. अब जेडीएस के 207 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. इसके अलावा, जेडीएस ने तीन माकपा और तीन रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के उम्मीदवारों को अपना समर्थन दिया है.

महिला आरक्षण बिल का उठाया था मुद्दा
इससे पहले एचडी देवगौड़ा ने महिला आरक्षण बिल का मुद्दा उठाया था. उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी को दो पन्नों का एक पत्र भी लिखा था. इस पत्र को उन्होंने अपने वेरिफाइड ट्विटर हैंडल से 15 अप्रैल को शेयर किया था. पत्र में देवगौड़ा ने साफ किया था कि मैंने हाल ही में प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर उनसे महिला आरक्षण बिल को फिर से पेश करने पर विचार करने का अनुरोध किया था.

उन्होंने कहा कि इस बिल को पहली बार साल 1996 में हमारी सरकार के कार्यकाल में पेश किया गया था. जब हम जल्द ही एक नए संसद भवन में प्रवेश करेंगे तो यह सबसे अच्छा काम होगा. गौरतलब है कि राज्य की 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव 10 मई को एक चरण में होंगे और इसके नतीजे 13 मई को घोषित किए जाएंगे.

ये भी पढ़ें- Karnataka Election 2023: 'बीजेपी के नेताओं पर कर्नाटक के लोग प्यार दिखाते हैं', जानें पीएम मोदी ने संबोधन में क्या-क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget