एक्सप्लोरर

Karnataka Election 2023: वोट डालने के बाद डीके शिवकुमार ने चलाया ऑटो रिक्शा, कहा- देश में 2024 में सरकार बनाएंगे

Karnataka Elections: डीके शिवकुमार ने अपने निर्वाचन क्षेत्र कनकपुरा में वोट डाला. इसके बाद उन्हें ऑटो रिक्शा चलाते हुए देखा गया. ऑटो रिक्शा में उनके साथ पार्टी के कार्यकर्ता भी बैठे थे.

Karnataka Elections: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए आज (10 मई) मतदान हो रहे हैं, जिसे त्रिकोणीय मुकाबले के रूप में देखा जा रहा है. इसी क्रम में कर्नाटक कांग्रेस के प्रमुख डीके शिवकुमार ने बुधवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र कनकपुरा में वोट डाला. इसके बाद उन्हें ऑटो रिक्शा चलाते हुए देखा गया. ऑटो रिक्शा में उनके साथ पार्टी के कार्यकर्ता भी बैठे थे. सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है. शिवकुमार ने लोगों से वोट डालने की अपील की. उन्होंने कहा कि याद रखें कि आपके वोट में हमारे राज्य के भविष्य को फिर से लिखने की शक्ति है. प्रगति और भ्रष्टाचार मुक्त भविष्य के लिए मतदान करना याद रखें.

शिवकुमार के बगल में बैठी थी महिला

अपने निर्वाचन क्षेत्र कनकपुरा में वोट डालने के बाद डीके शिवकुमार ने ऑटो रिक्शा चलाया. इस दौरान उनके बगल में सवारी के रूप में एक महिला बैठी थी. वहीं, कुछ पार्टी समर्थक और कार्यकर्ता पीछे की सीट पर बैठे थे. इसके अलावा, कई अन्य ऑटो रिक्शा के साथ चल रहे थे. शिवकुमार ड्राइवर की सीट पर बैठे हुए थे. उन्होंने कहा कि हम 2023 में कर्नाटक में और 2024 में देश में सरकार बनाएंगे. इसके अलावा, जेडीएस के साथ गठबंधन की संभावनाओं को भी डीके शिवकुमार ने खारिज कर दिया है.

कुल देवी का लिया आशीर्वाद

कनकपुर में मतदान करने से पहले शिवकुमार ने अपनी कुल देवी केंकेरम्मा मां का आशीर्वाद लिया. उन्होंने कहा कि मां केंकेरम्मा सबका कल्याण करें. मैंने राज्य की समृद्धि के लिए प्रार्थना की. पिछले हफ्ते शिवकुमार ने कहा था कि विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को पर्याप्त बहुमत मिलेगा और मुख्यमंत्री पद के मुद्दे पर पार्टी जो भी फैसला करेगी, वह उसका पालन करेंगे.

बता दें कि विधानसभा चुनावों में बीजेपी एक और कार्यकाल की उम्मीद कर रही है. वहीं, कांग्रेस रिवॉल्विंग डोर ट्रेंड पर निर्भर है. इसके अलावा, 61 से अधिक सीटों पर दबदबा रखने वाली जेडीएस खेल बिगाड़ सकती है.

ये भी पढ़ें- Karnataka Election 2023: 'पार्टी अपने दम पर कर्नाटक में सरकार बनाएगी', JDS के साथ चुनाव बाद गठबंधन पर बोले कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष शिवकुमार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UP MLC Election Voting: उत्तर प्रदेश में एमएलसी की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget