एक्सप्लोरर

Karnataka Election 2023: चुनाव से पहले कांग्रेस ने छेड़ा ट्विटर वॉर, Video में दिखाया सरकार का भ्रष्टाचार- BJP ने भी किया पलटवार

Karnataka Elections: कांग्रेस ने बोम्मई सरकार के खिलाफ एक नया अभियान वीडियो जारी किया है. इसमें कांग्रेस ने मौजूदा सरकार पर 40 प्रतिशत कमीशन का नवीनीकरण करना और भ्रष्टाचार जैसे कई आरोप लगाए हैं

Karnataka Elections 2023: कर्नाटक में 224 सीटों वाली विधानसभा के चुनाव में कुछ ही दिन बचे हुए हैं. राज्य में प्रचार अभियान भी तेज हो गया है. इसी बीच सत्तारूढ़ बीजेपी और विपक्षी कांग्रेस के बीच ट्विटर वॉर छिड़ा हुआ है. हाल ही में कांग्रेस ने बसवराज बोम्मई के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ आरोप लगाने के लिए एक नया अभियान वीडियो जारी किया है. इस वीडियो के माध्यम से कांग्रेस ने मौजूदा सरकार पर 40 प्रतिशत कमीशन का नवीनीकरण करना और भ्रष्टाचार जैसे कई आरोप लगाए हैं. वहीं, बीजेपी ने ट्विटर पर वीडियो शेयर करते हुए कांग्रेस पर पलटवार किया है.

कांग्रेस का ट्वीट
कांग्रेस ने अपने वेरिफाइड हैंडल से जो वीडियो शेयर किया है, उसमें साम्प्रदायिकता और चुनाव उल्लंघन करते हुए सीएम बोम्मई के जैसे दिखने वाले किसी व्यक्ति को दिखाया गया है. इसके कैप्शन में लिखा गया है कि 'भ्रष्टाचार, कमीशन में धांधली और सांप्रदायिकता का कर्नाटक में कोई स्थान नहीं है. यह जनता का प्रतिनिधित्व करने वाली सरकार को सशक्त करने और भ्रष्ट 40% बीजेपी सरकार को बाहर करने का समय है. इस बार कांग्रेस को वोट दें! भ्रष्ट बीजेपी सरकार के घोटालों के बारे में जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें. दरअसल, कांग्रेस ने बीजेपी के कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ नागरिकों को अपनी आवाज उठाने की अनुमति देने के लिए 40percentsarkara.com नामक एक वेबसाइट भी शुरू की है. ट्वीट में नीचे की तरफ उसका लिंक दिया हुआ है. इस लिंक के माध्यम से अब तक करीब एक लाख 87 हजार से ज्यादा आवाजें उठाई जा चुकी हैं.

बीजेपी का ट्वीट
कांग्रेस की तरफ से लगाए गए आरोपों के खिलाफ पलटवार करते हुए बीजेपी ने भी अपने वेरिफाइड हैंडल से ताल ठोंकने के लिए अपना अभियान वीडियो शेयर किया है. वीडियो में सीएम बोम्मई जैसे दिखने वाले व्यक्ति के चेहरे को एडिट करके उसमें कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार का फेस लगाया है. साथ ही कांग्रेस के वीडियो को तोड़-मरोड़ कर पेश किया है. इस ट्वीट के कैप्शन में कन्नड़ भाषा में लिखा गया है कि 'कांग्रेस आई तो तरक्की में परेशानी होगी. कमल खिल रहा है, कर्नाटक जीत रहा है'.

नामांकन दाखिल करेंगे 4 दिग्गज
आगामी विधानसभा चुनावों के लिए चार बड़े नामों के दिग्गज नेता बुधवार (19 अप्रैल) को अपना नामांकन दाखिल करेंगे. इनमें सीएम बसवराज बोम्मई शिगगांव में अपना नामांकन दाखिल करेंगे. पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा के बेटे बीवाई विजयेंद्र शिवमोगा में अपना नामांकन दाखिल करेंगे. विपक्ष के नेता सिद्धारमैया मैसूर में चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगे. हाल में ही बीजेपी से कांग्रेस में शामिल हुए जगदीश शेट्टार हुबली-धारवाड़ निर्वाचन क्षेत्र से नामांकन दाखिल करेंगे. बता दें कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव 10 मई को होंगे और नतीजे 13 मई को आएंगे.

ये भी पढ़ें- नामांकन के लिए निर्दलीय प्रत्याशी लाया 10 हजार के सिक्के, थैला देख अधिकारी रह गए हक्के-बक्के, इतने घंटे बस गिनते रहे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UP MLC Election Voting: उत्तर प्रदेश में एमएलसी की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Small Home Library: कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
Embed widget