एक्सप्लोरर

Karnataka Election 2023: नामांकन के लिए निर्दलीय प्रत्याशी लाया 10 हजार के सिक्के, थैला देख अधिकारी रह गए हक्के-बक्के, इतने घंटे बस गिनते रहे

Karnataka: निर्दलीय प्रत्याशी यंकप्पा ने सिक्कों को पूरे निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं से चंदा लेकर इकठ्ठा किया था. इस साल के चुनाव में प्रत्येक प्रत्याशी के लिए डिपोजिट मनी 10 हजार निर्धारित है.

Karnataka Elections: कर्नाटक के विधानसभा चुनाव होने में सिर्फ 20 दिन का समय बचा हुआ है. नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख कल (20 अप्रैल) है. चुनाव के मद्देनजर सभी राजनीतिक दल तैयारियों में जुटे हुए हैं. वहीं, इन बड़े-बड़े दलों के प्रत्याशी के पास चुनाव लड़ने के लिए लाखों-करोड़ों रुपये की पूंजी है. लेकिन, एक ऐसा निर्दलीय प्रत्याशी भी है, जिसने चुनाव लड़ने के लिए राज्य की जनता से चंदा लेकर पैसा इकठ्ठा किया है. इसके पास एक-एक रुपये के सिक्कों के रुप में दस हजार रुपये की राशि एकत्रित हो गई, जिसे थैले में लेकर वो नामांकन करने पहुंचा. निर्दलीय प्रत्याशी ने जब अधिकारियों की टेबल पर सिक्कों से भरा थैला रखा तो वहां मौजूद अधिकारी ये देखकर हक्के-बक्के रह गए.

अधिकारियों को सिक्के गिनने में लगे दो घंटे 
इस प्रत्याशी का नाम यंकप्पा है. ये कर्नाटक के यादगिरी से एक युवा निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहा है. विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए यंकप्पा ने यादगिरी स्थित कार्यालय में अधिकारियों को 10 हजार रुपये की डिपोजिट मनी एक-एक रुपये के सिक्कों में जमा की. वहीं, टेबल पर पड़े एक-एक के सिक्कों को गिनने में अधिकारियों को दो घंटे से अधिक का समय लग गया, गिनते-गिनते उनकी हालत खराब हो गई.

निर्दलीय प्रत्याशी यंकप्पा ने इन सिक्कों को पूरे निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं और जनता से चंदा लेकर इकठ्ठा किया था. इस साल के चुनाव में प्रत्येक प्रत्याशी के लिए डिपोजिट मनी 10 हजार रुपये निर्धारित है. मतलब कि जो भी चुनाव लड़ेंगे, उन्हें जमानत के तौर पर 10 हजार रुपए जमा कराना होगा.

यंकप्पा ने गले लटकाया बैनर
यादगिरी विधानसभा क्षेत्र से नामांकन पत्र दाखिल करने वाले निर्दलीय प्रत्याशी यंकप्पा अपने गले में बैनर लटकाकर तहसीलदार कार्यालय पहुंचे थे. जिसमें 12वीं सदी के समाज सुधारक बसवेश्वर, कर्नाटक के संत-कवि कनकदास, स्वामी विवेकानंद, डॉ. बीआर अंबेडकर और संविधान की प्रस्तावना की तस्वीरें लगी हुईं थीं. तस्वीरों के नीचे कन्नड़ भाषा में एक संदेश भी था. जिसमें लिखा कि 'सिर्फ एक रुपया नहीं, अपना एक वोट दो, एक दिन तुम मुझे वोट दो, मैं तुम्हें गरीबी से मुक्ति दिलाऊंगा'.

यंकप्पा के पास 60 हजार की संपत्ति 
यादगिरी विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी यंकप्पा का कहना है कि उसने पूरे निर्वाचन क्षेत्र में पद यात्रा की है और वोटर्स से सिक्के इकट्ठे किए. यंकप्पा कलबुर्गी जिले के गुलबर्गा विश्वविद्यालय से बीए पास हैं. उनके पास कुल 60 हजार रुपये की संपत्ति है. हालांकि, यंकप्पा के पिता देवेंद्रप्पा के पास एक एकड़ और 16 गुंटा जमीन है. बता दें कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव 10 मई को एक ही चरण में होना है और 13 मई को मतगणना होगी, जिसके बाद नतीजे जारी किये जायेंगे.

ये भी पढ़ें- Karnataka Election: कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद को लेकर कांग्रेस का अहम फैसला, सामने आई ये जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget