एक्सप्लोरर

Karnataka Election 2023: कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. जी. परमेश्वर पर पथराव, सिर से निकला खून

Karnataka Elections: कर्नाटक में तुमकुरु जिले के एक गांव में शुक्रवार (28 अप्रैल) को रोड शो के दौरान पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं कोरातागेरे सीट से कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. जी. परमेश्वर पर पत्थर चलाया गया.

Karnataka Assembly Elections 2023: कर्नाटक में विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार-प्रसार का सिलसिला तेज है, सभी पार्टियां एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप करने के साथ विवादित टिप्पणी करने में कोई कसर नही छोड़ रही हैं. इसी बीच अब एक रोड शो के दौरान प्रचार कर रहे नेता पर पथराव करने की खबर सामने आई है. 

कर्नाटक में तुमकुरु जिले के एक गांव में शुक्रवार (28 अप्रैल) को रोड शो के दौरान पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं कोरातागेरे सीट से कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. जी. परमेश्वर पर पत्थर चलाया गया, जिससे उनके सिर में चोट आई है.

कांग्रेस नेता के सिर से खून बहने लगा

जानकारी के मुताबिक कांग्रेस नेता पर पथराव करने की यह घटना कोरातागेरे तालुका के बायरेनहल्ली इलाके में हुई. सूत्रों से पता चला है कि प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष परमेश्वर को रोड शो के दौरान उनके समर्थकों की ओर से उन पर फूल बरसाए जा रहे थे, उसी समय भीड़ में से किसी व्यक्ति ने कथित तौर पर परमेश्वर पर पत्थर फेंक दिया.

उस व्यक्ति ने कांग्रेस नेता पर पत्थर से इतना जोर का प्रहार किया कि पत्थर लगने से परमेश्वर के सिर से खून बहने लगा. जिसके बाद उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया.

10 मई को होना है मतदान 

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कांग्रेस नेता का ईलाज करने के बाद, अक्कीरामपुरा के स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि परमेश्वर अब खतरे से बाहर हैं. हालांकि उन्हें तुमकुरु के श्री सिद्धार्थ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है.

कर्नाटक की कुल 224 विधानसभा सीटों के लिए सभी पार्टियों की ओर से 3,632 उम्मीदवारों ने कुल 5,102 पर्चे दाखिल किए हैं. राज्य में 10 मई को मतदान होगा, वहीं, 13 मई को मतगणना के साथ चुनावी नतीजे आएंगे. 

ये भी पढ़ें- Karnataka Election 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में आधे उम्मीदवार निर्दलीय, अब तक 92 फीसदी की जब्त हो चुकी है जमानत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
बिगड़ती तबीयत, खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
बिगड़ती तबीयत, खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, इनसाइड तस्वीर शेयर कर लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
Parliament Monsoon Session: आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, संसदीय बुलेटिन से क्या पता चला
आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, देखें लिस्ट
World Emoji Day: आखिर किसने बनाया था पहला Emoji, जान लीजिए इसका इतिहास?
World Emoji Day: आखिर किसने बनाया था पहला Emoji, जान लीजिए इसका इतिहास?
Embed widget