एक्सप्लोरर

Karnataka Election 2023: सीएम बोम्मई की भविष्यवाणी, इस्तेमाल के बाद जगदीश शेट्टार को बाहर कर देगी कांग्रेस

Karnataka Elections: सीएम बसवराज बोम्मई ने कहा कि जगदीश शेट्टार का इस्तेमाल करने के बाद कांग्रेस उन्हें बाहर कर देगी. उन्होंने कहा कि शेट्टार के पार्टी छोड़ने पर किसी को उसका कारण बताना होगा.

CM Bommai on Jagdish Shettar: आगामी कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले प्रमुख लिंगायत नेता और पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार बीजेपी से निकलकर कांग्रेस में शामिल हो गए थे. शेट्टार को लेकर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने सोमवार (17 अप्रैल) को बड़ा बयान दिया. सीएम बोम्मई ने कहा कि जगदीश शेट्टार का इस्तेमाल करने के बाद कांग्रेस उन्हें बाहर कर देगी. उन्होंने कहा कि शेट्टार के पार्टी छोड़ने पर किसी को उसका कारण बताना होगा. बता दें कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव 10 मई को एक ही चरण में होंगे, जिसकी मतगणना 13 मई को होनी है.

कांग्रेस में पहले सम्मान बाद में अपमान

सीएम बसवराज बोम्मई ने कहा कि शेट्टार उस पार्टी में गए हैं, जिसने वीरेंद्र पाटिल, बंगारप्पा और देवराज उर्स को निष्कासित किया था. वे (कांग्रेस) पहले लोगों का सम्मान करते हैं और फिर चुनाव के बाद उनका अपमान करते हैं. जगदीश शेट्टार का इस्तेमाल किया जाएगा और उन्हें बाहर कर दिया जाएगा. जब तक बीएस येदियुरप्पा हमारे साथ हैं, लिंगायत समुदाय हमारे साथ रहेगा.

शेट्टार के आरोप लगाने के बारे में सीएम बोम्मई ने कहा कि पार्टी छोड़ने पर किसी को कारण बताना होगा. बीजेपी ने पिछले 25 सालों में शेट्टार को उनके राजनीतिक जीवन में सब कुछ दिया है. उनकी अनदेखी का सवाल ही नहीं उठता है.

कांग्रेस में शामिल हुए थे शेट्टार

बीजेपी छोड़ने के अगले दिन ही जगदीश शेट्टार कांग्रेस में शामिल हो गए थे. उन्होंने बेंगलुरु स्थित कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे, कर्नाटक राज्य कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार और राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता सिद्धारमैया की मौजूदगी में सदस्यता ली थी.

कांग्रेस में शामिल होने के बाद शेट्टार ने कहा था कि कल मैंने बीजेपी छोड़ दी और आज मैं कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गया. मेरे कांग्रेस में शामिल होने से कई लोग हैरान हैं. बीजेपी ने मुझे हर पद दिया है और पार्टी कार्यकर्ता होने के नाते मैंने हमेशा पार्टी के विकास के लिए काम किया.

शेट्टार ने आगे कहा कि मैंने सोचा कि एक वरिष्ठ नेता होने के नाते मुझे टिकट मिलेगा, लेकिन जब मुझे पता चला कि मुझे नहीं मिल रहा है, तो मैं चौंक गया. किसी ने मुझसे बात नहीं की और न ही मुझे समझाने की कोशिश की, मुझे कौन सा पद मिलेगा इसका आश्वासन भी नहीं दिया. इसके बाद मुझसे डीके शिवकुमार, सिद्धारमैया, रणदीप सिंह सुरजेवाला और एमबी पाटिल ने संपर्क किया था. जब उन्होंने मुझे आमंत्रित किया तो मैं बिना किसी अन्य विकल्प के आया.

मैं पूरे मन से कांग्रेस में शामिल हो रहा हूं. शेट्टार ने सिरसी में कर्नाटक विधानसभा अध्यक्ष विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी को एक विधायक के रूप में अपना इस्तीफा सौंप दिया था. बता दें कि शेट्टार के साथ वरिष्ठ बीजेपी नेता अमर सिंह पाटिल भी कांग्रेस में शामिल हो गए हैं.

दिल्ली में बड़ा पद देने का वादा

इससे पहले, सीएम बसवराज बोम्मई ने हुबली में कहा था कि जगदीश शेट्टार इस क्षेत्र के वरिष्ठ और महत्वपूर्ण नेता रहे हैं. बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शेट्टार को दिल्ली में एक बड़े पद का वादा किया था. अगर शेट्टार टिके रहते तो सब कुछ ठीक होता. टिकट ना देने की बात पर बोम्मई ने कहा कि कुछ उम्मीदवारों को टिकट नहीं दिया जा रहा है, क्योंकि युवा पीढ़ी को मौका दिया जा रहा है.

दरअसल, निर्वाचन क्षेत्र से छह बार के विधायक जगदीश शेट्टार को कथित तौर पर पार्टी की तरफ से हुबली-धारवाड़ मध्य क्षेत्र से विधायक के रूप में नए कार्यकाल की मांग नहीं करने और चुनाव में नहीं खड़े होने की सलाह दी गई थी, जिसके बाद उनके समर्थकों ने पार्टी आलाकमान के खिलाफ रोष जताया था. वहीं, अपने इस्तीफे की घोषणा के बाद जगदीश शेट्टार ने यह भी कहा था कि उनके खिलाफ साजिश की जा रही है, जिस कारण उन्हें टिकट नहीं दिया गया.

येदियुरप्पा बोले वापसी में होगा स्वागत

बीजेपी की उम्मीदवारों की सूची से बाहर होने के बाद शेट्टार ने पार्टी को लेकर एक अल्टीमेटम जारी किया था. इसमें कहा गया था कि अगर उन्हें अपने पसंदीदा क्षेत्र से टिकट नहीं दिया गया तो वह अपने भविष्य के राजनीतिक पाठ्यक्रम पर विचार करेंगे. उधर, शेट्टार के पार्टी से इस्तीफे के बाद कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा था कि अगर शेट्टार बीजेपी में वापस आते हैं तो पार्टी उनका भव्य स्वागत करेगी.

ये भी पढ़ें- Karnataka Election 2023: बीजेपी ने जगदीश शेट्टार को गंवाया, क्या पार्टी ने राजीव गांधी की 1990 वाली गलती को दोहराया? जानें 33 साल पुराना किस्सा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UP MLC Election Voting: उत्तर प्रदेश में एमएलसी की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश

वीडियोज

MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
CM Yogi Vs Akhilesh Yadav! 27 में किसका 'हिन्दू कार्ड' चलेगा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget