एक्सप्लोरर

Karnataka Election 2023: मतगणना से पहले पूजा-अर्चना, येल्लम्मा मंदिर में सीएम बोम्मई ने किए थे मां रेणुका देवी के दर्शन

Karnataka Elections: कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई ने गुरुवार को बेलगावी स्थित सौंदत्ती श्री रेणुका येल्लम्मा मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और देवी के दर्शन किए

Karnataka Assembly Elections 2023: कर्नाटक में शनिवार (13 मई) को विधानसभा चुनाव की मतगणना होगी. इससे पहले राज्य के सीएम बसवराज बोम्मई ने गुरुवार (11 मई) को बेलगावी स्थित सौंदत्ती श्री रेणुका येल्लम्मा मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और माता रेणुका देवी के दर्शन किए.

राज्य में 10 मई विधानसभा के लिए चुनाव हुए थे, जिसका मतदान 73.19 प्रतिशत दर्ज किया गया. यह पिछले रुझानों की तुलना में अधिक आंकड़ा है. वहीं कर्नाटक में मतदान खत्म होने के बाद जारी किए गए एग्जिट पोल में कांग्रेस पार्टी को राज्य में बढ़त दिखाई गई है. 

सीएम बोम्मई ने एग्जिट पोल के नतीजों को किया खारिज
सीएम बसवराज बोम्मई ने बुधवार को एग्जिट पोल के नतीजों को खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल, एग्जिट पोल होते हैं. वे 100 प्रतिशत सही नहीं हो सकते हैं. हम पार्टी की जमीनी रिपोर्ट को मानते हैं. एक बदलाव होगा जो पूरे परिदृश्य को बदल सकता है.

जेडीएस होगी मजबूत खिलाड़ी
कर्नाटक में मतदान समाप्त होने के बाद जारी किए गए एग्जिट पोल ने अपनी भविष्यवाणी की थी. जिसमें बताया गया था कि साल 2018 के चुनावों में जीती गई 37 सीटों को जेडीएस छू तक नहीं पाएगी, लेकिन, राज्य में तीसरे नंबर पर एक मजबूत क्षेत्रीय खिलाड़ी के रूप में बनी रहेगी. अगर, कर्नाटक त्रिशंकु विधानसभा देता है तो जेडीएस किंगमेकर की भूमिका में उभर सकती है.

कांग्रेस को बढ़त मिलने की उम्मीद
इस बार के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को कर्नाटक में स्पष्ट बढ़त मिलने की उम्मीद है, जिसमें चार एग्जिट पोल ने उसे पूर्ण बहुमत दिया है और कुछ ने पार्टी को लाभ के साथ त्रिशंकु विधानसभा की भविष्यवाणी की है. कुछ एग्जिट पोल का कहना है कि बीजेपी फिर से अपनी सरकार बना रही है. पोल ऑफ पोल्स औसत से पता चलता है कि कांग्रेस को 109, बीजेपी को 91 और जेडीएस को 23 सीटें मिल रही हैं.

इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल ने कांग्रेस के लिए स्पष्ट बहुमत की भविष्यवाणी की है. इसके अनुसार, कांग्रेस 122-140 सीटों के साथ एक आरामदायक बहुमत जीतने की ओर अग्रसर है. बीजेपी को 62-80 सीटें, जेडीएस को 20-25 और अन्य को 0-3 सीटें मिलेंगी. वहीं, न्यूज 24-टुडेज चाणक्य ने कांग्रेस को 120 सीटों के साथ बहुमत मिलने का अनुमान लगाया है, जबकि बीजेपी को 92 और जेडीएस को 12 सीटें मिलेंगी. 224 सदस्यीय कर्नाटक विधानसभा में बहुमत के लिए एक पार्टी को 113 सीटों की जरूरत है.

ये भी पढ़ें: Karnataka Election 2023: सीएम बोम्मई को एग्जिट पोल अनुमानों पर भरोसा नहीं, कहा- बहुमत से जीतेंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बेटे से पीछे हटने के लिए...', CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप
'बेटे से पीछे हटने के लिए...', CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान, लाठीचार्ज से नाराज
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान
सोनम वांगचुक के लिए न्यूयॉर्क से लेकर लंदन तक प्रदर्शन, भारत सरकार से की बड़ी अपील, जानें क्या कहा
सोनम वांगचुक के लिए न्यूयॉर्क से लेकर लंदन तक प्रदर्शन, भारत सरकार से की बड़ी अपील, जानें क्या कहा
IND vs ZIM T20: अब जिम्बाब्वे भी दिखा रहा है आंख... T20 सीरीज से पहले सिकंदर रजा ने दी टीम इंडिया को चेतावनी
अब जिम्बाब्वे भी दिखा रहा है आंख... T20 सीरीज से पहले सिकंदर रजा ने दी टीम इंडिया को चेतावनी

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बेटे से पीछे हटने के लिए...', CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप
'बेटे से पीछे हटने के लिए...', CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान, लाठीचार्ज से नाराज
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान
सोनम वांगचुक के लिए न्यूयॉर्क से लेकर लंदन तक प्रदर्शन, भारत सरकार से की बड़ी अपील, जानें क्या कहा
सोनम वांगचुक के लिए न्यूयॉर्क से लेकर लंदन तक प्रदर्शन, भारत सरकार से की बड़ी अपील, जानें क्या कहा
IND vs ZIM T20: अब जिम्बाब्वे भी दिखा रहा है आंख... T20 सीरीज से पहले सिकंदर रजा ने दी टीम इंडिया को चेतावनी
अब जिम्बाब्वे भी दिखा रहा है आंख... T20 सीरीज से पहले सिकंदर रजा ने दी टीम इंडिया को चेतावनी
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
एक पैर में जूता, इस हालत में सीढ़ी पर ही बैठ गए... हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी का PM मोदी को मैसेज
एक पैर में जूता, इस हालत में सीढ़ी पर ही बैठ गए... हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी का PM मोदी को मैसेज
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
मुंबई में बैठकर शख्स ने जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारियों के लिए भेजा Zomato से खाना- वीडियो वायरल
मुंबई में बैठकर शख्स ने जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारियों के लिए भेजा Zomato से खाना- वीडियो वायरल
Embed widget