एक्सप्लोरर

Karnataka Elections 2023: 'शेट्टार और सावदी को कभी माफ नहीं करेगी BJP', दिग्गज नेताओं के इस्तीफे पर बोले येदियुरप्पा

Karnataka Elections 2023: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और विधायक जगदीश शेट्टार और लक्ष्मण सावदी ने बीजेपी से इस्तीफा दे दिया है. इस पर पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा की प्रतिक्रिया सामने आई है.

Karnataka Elections 2023: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और विधायक जगदीश शेट्टार ने शनिवार (15 अप्रैल) को बीजेपी से इस्तीफा दे दिया था. हुबली-धारवाड़ मध्य क्षेत्र से 6 बार विधायक रह चुके शेट्टार को बीजेपी ने इस बार के विधानसभा चुनावों के लिए टिकट नहीं दिया. जिससे नाराज होकर जगदीश शेट्टार ने पार्टी छोड़ दी. इससे पहले पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व डिप्टी सीएम लक्ष्मण सावदी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. वहीं अब राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने भी उनके इस्तीफे पर प्रतिक्रिया दी है. 

बीजेपी नेता बीएस येदियुरप्पा ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि पार्टी जगदीश शेट्टार और लक्ष्मण सावदी को कभी माफ नहीं करेगी. बता दें कि सूत्रों के हवाले से खबर थी कि इस सिलसिले में बीजेपी ने शेट्टार को कई विकल्प दिए थे, लेकिन उन्होंने खुद को पार्टी से ऊपर रखा. 

'बीजेपी शेट्टार और सावदी को कभी माफ नहीं करेगी'
12 अप्रैल को ही कर्नाटक बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व डिप्टी सीएम लक्ष्मण सावदी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था. सावदी ने कहा था कि मैंने अपना फैसला कर लिया है. मैं भीख का कटोरा लेकर घूमने वालों में से नहीं हूं. मैं एक स्वाभिमानी राजनेता हूं. मैं किसी के बहकावे में आकर काम नहीं कर रहा हूं. वहीं अब जगदीश शेट्टार जिनका हुबली-धारवाड़ मध्य क्षेत्र में खासा दबदबा माना जाता है उन्होंने भी पार्टी का साथ छोड़ दिया. हालांकि समाचार एजोंसी ANI की मानें तो पार्टी ने उन्हें गवर्नरशिप का विकल्प दिया था, लेकिन शेट्टार तैयार नहीं हुए. इस मामले को लेकर अब येदियुरप्पा का बयान सामने आया है. उन्होंने दोनों नेताओं को कभी माफ नहीं करने की बात कही.

जगदीश शेट्टार ने रविवार (16 अप्रैल) को उत्तर कन्नड़ जिले के सिरसी में अपने आवास पर विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी से मुलाकात की और कर्नाटक विधानसभा की अपनी सदस्यता से इस्तीफा दे दिया. इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से कहा कि वह बीजेपी से इस्तीफा देने के लिए वे बेंगलुरु रवाना होंगे. उन्होंने कहा, 'मैंने बीजेपी छोड़ने का फैसला किया है. कोई पीछे मुड़कर नहीं देख रहा है. मैं अपने फैसले पर पुनर्विचार नहीं करूंगा.'

ये भी पढ़ें: Arvind Kejriwal CBI Questioning Live: ISBT से 120, राजघाट से 12, गाजीपुर से 150 और आनंद विहार से 100 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार: गोपाल राय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, 11 भारतीय समेत 300 घायल, भारत ने की कड़ी निंदा
रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, 11 भारतीय समेत 300 घायल, भारत ने की कड़ी निंदा
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज

वीडियोज

SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!
कॉकरोच ने छोडा मैदान, अब विपक्ष करेगा घमासान?
नेताओं का मंदिर-दर्शन, भक्ति या वोट वाली शक्ति?
Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, 11 भारतीय समेत 300 घायल, भारत ने की कड़ी निंदा
रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, 11 भारतीय समेत 300 घायल, भारत ने की कड़ी निंदा
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन
महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन
Embed widget